Delhi Blast – RNSNS News

दिल्ली ब्लास्ट में नया खुलासा: उमर ने किया शू-बम से धमाका? बेहद खतरनाक होता है TATP विस्फोटक; ऐसे करता है काम
आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर उमर ने विस्फोट करने के लिए अपने जूते में कोई मैकेनिज्म छिपा रखा था। धमाके के लिए उसने इसी से स्पार्क किया और बम फट गया।

लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए बम धमाके की जांच के दौरान एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि जैश से जुड़े फिदायीन हमलावर डॉ. उमर ने शायद ‘शू-बम’ (जूता बम) का इस्तेमाल कर धमाके को अंजाम दिया है। बम विस्फोट में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 से अधिक लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

जूते से अमोनियम नाइट्रेट और टीएटीपी के ट्रेस मिले
सूत्रों के मुताबिक धमाके वाली जगह से मिले सबूतों और इकट्ठे किए गए बाकी सामान में एक जूते पर जांचकर्ताओं का ध्यान केंद्रित हो गया है। दरअसल उमर की आई-20 कार से मिले जूते से अमोनियम नाइट्रेट और टीएटीपी के ट्रेस मिले हैं। जांच टीम को कार के दाहिने अगले टायर के पास ड्राइवर की सीट के नीचे से जूता मिला है। जांच एजेसिया इसे शुरुआती सुराग बानकर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हैं।

जूते में कोई मैकेनिज्म छिपा रखा था
आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर उमर ने विस्फोट करने के लिए अपने जूते में कोई मैकेनिज्म छिपा रखा था। धमाके के लिए उसने इसी से स्पार्क किया और बम फट गया। जांच कर रही टीम का कहना है कि अमोनियम नाइट्रेट और टीएपी के साथ अन्य केमिकल ने धमाके को और घातक बनाया।

शैतान की मां
टीएटीपी एक बेहद खतरनाक और संवेदनशील विस्फोटक माना जाता है। अक्सर आतंकी इसका इस्तेमाल करते हैं। यह मामूली झटके, रगड़ या थोड़ी सी गर्मी से भी फट सकता है। इसी वजह से आतंकी दुनिया में इसे ‘शैतान की मां’ नाम से जाना जाता है।

नेपाल और यूपी से खरीदे गए मोबाइल फोन व 17 सिमकार्ड…
धमाके को अंजाम देने के लिए जिन मोबाइल फोन और सिम कार्ड का इस्तेमाल किया गया था, उसे यूपी के कानपुर और पड़ोसी मुल्क नेपाल से खरीदा गया था। सूत्रों की माने तो ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए नेपाल से 6 पुराने मोबाइल खरीदे गए थे। इनके लिए 17 सिम कार्ड का इंतजाम किया गया। इनमें छह सिम कार्ड कानपुर के बेकनगंज के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर मिले हैं।

डॉ. उमर विस्फोट से एक घंटे पहले इन लोगों से था संपर्क में
जांच में पता चला है कि डॉ. उमर विस्फोट से एक घंटे पहले तक डॉ. परवेज, डॉ. मो. आरिफ और डॉ. फारूक अहमद डार के संपर्क में था। डॉ. परवेज, डॉ. शाहीन सईद का भाई है। शाहीन को फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से गिरफ्तार किया गया। डॉ. परवेज लखनऊ स्थित इंटीग्रल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर तैनात था।

दिल्ली में धमाके का मुख्य आरोपी डॉ. उमर

डॉ. उमर कर रहा था दो मोबाइल फोन, पांच सिम का इस्तेमाल
लाल किला के पास बम धमाके की जांच में जुटी एजेंसियां ‘फिदायीन हमलावर’ डॉ. उमर की धमाके से पहले की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी हैं। जांच में पता चला कि फिदायीन उमर बम धमाके से पहले पांच सिमकार्ड का इस्तेमाल कर रहा था। सूत्रों का कहना है कि डॉ. उमर ने 30 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच दो फोन का इस्तेमाल किया। फिलहाल यह दोनों मोबाइल गायब हैं। बम धमाके वाले दिन उमर ने दो सिमकार्ड का इस्तेमाल किया है। जांच दल उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।

कहां था 9 दिनों तक डॉ. उमर, पता लगा रही जांच एजेंसियां…
अभी तक की जांच में पुलिस और जांच एजेंसियों को जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, वह सभी 30 अक्तूबर तक के हैं या 9 और 10 नवंबर के हैं। इस बीच 9 दिन उमर कहां था, किसके साथ था, क्या कर रहा था, इन तमाम सवालों के जवाब तलाशें जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 29, 30 अक्तूबर और 9, 10 नवंबर को फरीदाबाद से दिल्ली तक डॉ. उमर के करीब 50 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में देखा गया है। यह फुटेज यूनिवर्सिटी, टोल प्लाजा, दिल्ली की सड़कों व अन्य जगहों पर लगे कैमरों की हैं। कुछ ही फुटेज में वह मास्क से चेहरा छिपाए हुए दिखा है। बाकी जगह उसने चेहरा नहीं छिपाया है।

दिल्ली बम धमाके में सबसे बड़ा खुलासा: पाकिस्तान के बाद मिला बांग्लादेश कनेक्शन, ढाका में हुई हमले की प्लानिंग
सूत्र बताते हैं कि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में ढाका में हुई बैठक में सैफुल्लाह सैफ के अलावा जुबैर अहमद (प्रतिबंधित हिज्ब-उल-तहरीर का ढाका प्रमुख), इब्तिसाम इलाही जहीर (सैफ का करीबी सहयोगी और मरकजी जमीयत-अहल-ए-हदीस का महासचिव), हाफिज शुजादुल्लाह और हाफिज अली फजुल (अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का आतंकवादी), व अन्य लोग शामिल हुए।

लाल किला के नजदीक हुए बम धमाके के मामले में पाकिस्तान के साथ अब बांग्लादेश कनेक्शन भी सामने आ रहा है। जांच एजेंसियों को इसके सबूत भी मिले हैं। सूत्रों की मानें तो लाल किला बम धमाके से पहले बांग्लादेश में एक गुप्त मीटिंग हुई थी। पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैयबा कमांडर सैफुल्लाह सैफ ने ढाका में हिज्ब-उल-तहरीर के हैंडलरों, प्रतिबंधित अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के सदस्यों, एक विस्फोटक विशेषज्ञ और दो बांग्लादेशी सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया था। इसी बैठक में भारत में हमलों के निर्देश जारी किए गए थे।

एक टीम पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई
सूत्रों का दावा है कि इस मीटिंग से जुड़ी एक टीम नवंबर की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और एबीटी सदस्यों की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले एक घर में रुकी। जांच एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या पाकिस्तान से कोई विस्फोटक भी भी दिल्ली-एनसीआर में भेजा गया।

ढाका में हुई थी बैठक
सूत्र बताते हैं कि अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में ढाका में हुई बैठक में सैफुल्लाह सैफ के अलावा जुबैर अहमद (प्रतिबंधित हिज्ब-उल-तहरीर का ढाका प्रमुख), इब्तिसाम इलाही जहीर (सैफ का करीबी सहयोगी और मरकजी जमीयत-अहल-ए-हदीस का महासचिव), हाफिज शुजादुल्लाह और हाफिज अली फजुल (अंसारुल्लाह बांग्ला टीम का आतंकवादी), व अन्य लोग शामिल हुए।

धमाके से दहली दिल्ली

वीडियो आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पाकिस्तान में एक रैली से सैफुल्लाह सैफ के एक वीडियो के कारण सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। वीडियो में सैफुल्ला खुलेआम दावा कर रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य बांग्लादेश में सक्रिय हैं और भारत पर हमला करने की योजना बना रहे हैं। जांच एजेंसियां इस मीटिंग और 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए बम धमाके के संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है।

दिल्ली धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे थे गृह मंत्री अमित शाह – फोटो : एएनआई

जैश के हैंडलर ने हवाला के जरिये भेजे थे 20 लाख…
लाल किला के पास हुए धमाके के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसियों ने तीनों डॉक्टर, उमर नबी, मुजम्मिल और शाहीन से जुड़े 20 लाख रुपये के फंड ट्रेल का खुलासा किया है। सूत्रों ने रविवार को जानकारी दी है कि जांच के दौरान पता चला कि 20 लाख रुपये की रकम हवाला नेटवर्क के जरिये जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर ने भेजी थी। पहले चर्चा थी कि इन तीनों ने 26 लाख रुपेय जुटाए, जिसमें से 3 लाख रुपये से अमोनियम नाइट्रेट खरीदने में खर्च किए गए।

डॉ. उमर – फोटो : पीटीआई

डॉ. उमर और डॉ. शाहीन के बीच पैसों को लेकर हुआ था तनाव
अधिकारियों ने आगे खुलासा किया कि रुपयों की लेन-देन को लेकर डॉ. उमर नबी और डॉ. शाहीन के बीच कथित तौर पर तनाव पैदा भी हो गया था। हालांकि पूर्व में एजेंसियों को पैसों को लेकर डॉ. उमर नबी और डॉ. मुजम्मिल के बीच विवाद का पता चला था। मुजम्मिल ने भी पूछताछ के दौरान लेनदेन में विवाद का जिक्र किया है।

डॉ. मुजम्मिल की फाइल फोटो

डॉ. शाहीन और मुजम्मिल के नेटवर्क से कई लोग थे जुड़े
बता दें कि लाल किला बम विस्फोट के मामले में एनआईए अपनी जांच कर रही है। वहीं दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और स्पेशल सेल ने भी अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की है। पकड़े गए सभी आरोपियों के बैंक से लेकर मोबाइल कॉल डिटेल समेत बाकी दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। छानबीन के दौरान पता चला है कि डॉ. शाहीन और मुजम्मिल के नेटवर्क से कई लोग जुड़े थे। यह लोग कई व्हाट्सएप ग्रुप के अलावा टेलीग्राम एप से भी जुड़े हुए थे। 9 नवंबर को हुई कार्रवाई के बाद जब गिरफ्तारियां हुई तो कई लोगों ने इन ग्रुप को लिव कर दिया था। जांच एजेंसियां इनका ग्रुप बनाकर पड़ताल कर रही है।

आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर के साथी अमीर को NIA ने किया गिरफ्तार, इसी के नाम थी कार
दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली के लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी ने उस कश्मीरी निवासी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने आत्मघाती हमलावर के साथ मिलकर इस आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी। इस हमले में 13 निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 32 अन्य घायल हुए थे। यह गिरफ्तारी मामले की दिशा बदल सकती है और आतंकियों के नेटवर्क को उजागर करने में अहम साबित हो सकती है।

इसी के नाम थी धमाके में इस्तेमाल की गई कार
एनआईए के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमीर रशीद अली उस कार का पंजीकृत मालिक है, जिसका इस्तेमाल आत्मघाती हमलावर द्वारा धमाके में किया गया था। प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि आरोपी ने हमलावर के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की थी। एजेंसी ने दिल्ली पुलिस से केस अपने हाथ में लेने के बाद आरोपी की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया था। कई राज्यों में खोज अभियान चलाने के बाद आखिरकार अमीर रशीद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।

अभी भी अनसुलझे हैं ये सवाल
सूत्रों के मुताबिक, एनआईए अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी की आतंकियों से संपर्क की अवधि कितनी लंबी थी, वह किस नेटवर्क के संपर्क में था और इस साजिश में अन्य कितने लोग शामिल थे। एजेंसी आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैंक लेनदेन और कॉल रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, जिससे उसकी गतिविधियों और संभावित सहयोगियों का पता लगाया जा सके।

दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन – फोटो : पीटीआई

जल्द होंगे और खुलासे
एनआईए ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही इस साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से पूरे मॉड्यूल को ध्वस्त करने में मदद मिलेगी।

साजिश की पूरी कहानी: दिल्ली तो शुरुआत… अयोध्या भी थी निशाने पर, 25 नवंबर को दहलाने का था प्लान
जांच अधिकारियों का दावा है कि लाल किला बम धमाका महज शुरुआत थी, आतंकी 25 नवंबर को अयोध्या और 6 दिसंबर को दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे।

दिल्ली बम धमाके को लेकर जैश-ए-मोहम्मद के सफेदपोश आंतकी मॉड्यूल के संदिग्धों से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच अधिकारियों का दावा है कि लाल किला बम धमाका महज शुरुआत थी, आतंकी 25 नवंबर को अयोध्या और 6 दिसंबर को दिल्ली को दहलाने की फिराक में थे। 25 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का राम मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण करने का कार्यक्रम है।

जांच अधिकारियों ने बताया, डॉ. उमर नबी ने 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी के आसपास बड़े स्तर पर धमाकों की साजिश रची थी। सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के आठ संदिग्धों से पूछताछ, उनके परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से बातचीत के बाद साजिश का खुलासा हुआ है, जो चार चरणों में रची गई थी।

2022 में विदेश में रचा षड्यंत्र : डॉ. उमर के साथ जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से जुड़े तीन आतंकी 2022 में तुर्किये गए थे। वहां अंकारा में उनकी मुलाकात हैंडलर उकासा से हुई। टेलीग्राम एप पर शुरू हुई बातचीत बाद में सिग्नल और सेशन पर स्थानांतरित हो गई। इसी दौरान साजिश रची, जिनमें गाड़ियों में आईईडी से धमाके शामिल थे।

दो साल तक रेकी : उमर और मुजम्मिल ने 2023 से जनवरी, 2025 तक लाल किले की कई बार रेकी की। वे अगले साल गणतंत्र दिवस समेत महत्वपूर्ण अवसरों पर हमलों को अंजाम देना चाहते थे। आतंकियों की दिसंबर में दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट को अंजाम देने की साजिश थी।

वाहन और विस्फोटक खरीदे: इन्होंने हमले के लिए कारें खरीदीं। ह्यूंडई आई20 और लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार उसी साजिश का हिस्सा थी। 2022 से अब तक 2,900 किलो एनपीके और 350 किलो से ज्यादा विस्फोटक सामग्री जुटाई गई, जो 50 से अधिक आईईडी बनाने के लिए पर्याप्त थी। इसमें अमोनियम नाइट्रेट और आरडीएक्स भी शामिल थे।

सूत्रों ने बताया, कमरा नंबर 13 (जहां मुजम्मिल गनाई रहता था) और उमर उन नबी के कमरा नंबर 4 से बरामद सबूत एक सुनियोजित आतंकी साजिश की ओर इशारा करते हैं। नोटबुक और डायरियां कोडित संदर्भों, नामों और नंबरों से भरी थीं जिन पर 8 से 12 नवंबर की तारीखें लिखी थीं, जिससे पता चलता है कि डॉक्टर कई हमलों की योजना बना रहे थे। डायरियों पर ऑपरेशन शब्द बार-बार लिखा था।

सूत्रों ने बताया, उमर और मुजम्मिल दोनों कोरोना महामारी के दौरान अल-फलाह में एक के बाद एक शामिल हुए थे। उमर 2021 में और मुज़म्मिल उसके छह महीने बाद। डायरियों में 25-30 लोगों के नाम भी पाए गए, जिनमें से अधिकतर या तो जम्मू-कश्मीर, मुजम्मिल और उमर के गृह राज्य, या फरीदाबाद और आस-पास के इलाकों के हैं। इससे जांचकर्ताओं को इस सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल की रूपरेखा का अंदाजा हुआ।

सफेद पन्नों पर खूनी स्याही : दो साल तक दहशत फैलाने की तैयारी
अल-फलाह विवि के दो डॉक्टरों के परिसर स्थित आवासों से तलाशी में नोटबुक और डायरियां बरासद हुई हैं। इनमें अगले दो साल तक देश में दहशत फैलाने की साजिश थी और कई हमलों को अंजाम देने का मास्टर प्लान था। जांच में पता चला है कि मुजम्मिल ने पहले भी सोशल मीडिया पर अफजल गुरु के समर्थन में पोस्ट किया था।

8 से 12 के बीच थी बड़े हमले की योजना : दिल्ली विस्फोट 10 नवंबर को हुआ। डायरियों में मौजूद कूट संदेश बताते हैं कि वे 8 से 12 नवंबर के बीच किसी बड़े हमले की योजना थी। एक जांचकर्ता ने कहा, बैटरी उपलब्ध कराने वाले, वाहनों की व्यवस्था करने में मदद करने वाले, किराए के आवास की व्यवस्था करने वाले और विश्वविद्यालय के कर्मचारी, सभी जांच के दायरे में हैं

मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद उमर कभी वापस नहीं लौटा : 30 अक्तूबर को मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद, उमर उसी दिन विश्वविद्यालय से चला गया और फिर कभी वापस नहीं लौटा। जांचकर्ता ने कहा, हमें अभी यह पता लगाना है कि इन 10 दिनों में वह कहां रहा

16 घंटे तक भागने के बाद किया धमाका

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद अयोध्या में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की धमकियां देता रहा है

16 घंटे तक पुलिस से भागते रहने के बाद उमर ने लाल किले के पास आई20 कार में आईईडी धमाका किया। बाद में फरीदाबाद से इकोस्पोर्ट बरामद हुई

नूंह, गुरुग्राम में खरीदे विस्फोटक : सफेदपोश आतंकियों ने हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम से आईईडी और गोला-बारूद के लिए कच्चे माल की खरीदारी की

डॉ. उमर ने किया धमाका, 26/11 जैसा हमला कर दिसंबर में दहलाना चाहता था दिल्ली; तुर्किये से जुड़े तार
जांच में खुलासा हुआ है कि उमर छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 2008 के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में था।

लाल किले के नजदीक सोमवार शाम कार में हुआ धमाका पुलवामा निवासी डॉ. उमर नबी ने ही अंजाम दिया था। घटना स्थल पर कार में चिथड़ों में मिली लाश से लिए डीएनए के नमूने का उमर की मां के डीएनए से मिलान हो गया है।  इस बीच, जांच में खुलासा हुआ है कि उमर छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर दिल्ली में मुंबई के 2008 के 26/11 जैसे हमले को अंजाम देने की फिराक में था। इसीलिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक जमा किया गया था।

जांचकर्ताओं को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल के तहत पकड़े गए आठ संदिग्धों से पूछताछ में इस साजिश का पता चला है। एजेंसियों के मुताबिक, लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर उनके निशाने पर थे। देशभर में रेलवे स्टेशनों और शॉपिंग मॉल्स को भी निशाना बनाने की तैयारी थी।

इस बीच, शक के घेरे में आए अल फलाह विश्वविद्यालय ने कहा कि गिरफ्तार दोनों डॉक्टरों से उसका सिर्फ पेशेवर संबंध है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम से व्यथित हैं। हम जिम्मेदार संस्थान हैं, राष्ट्र के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

गंभीर चोटों व ज्यादा खून बहने से गई जान : विस्फोट में मृत लोगों के पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों का पता चला है। इसमें टूटी हड्डियां और सिर में चोट शामिल हैं। मौत के कारणों में गहरे घाव व अत्यधिक रक्तस्राव शामिल है। पोस्टमार्टम के दौरान शवों या कपड़ों पर किसी छर्रे के निशान नहीं मिले। ज्यादातर चोटें शरीर के ऊपरी हिस्से, सिर और सीने पर लगी थीं।

लाल किला, इंडिया गेट, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब और गौरी शंकर मंदिर थे निशाने पर

कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) व दिल्ली पुलिस को बुधवार देर रात डीएनए जांच की रिपोर्ट मिली। इससे साफ हो गया कि आई20 कार उमर नबी ही चला रहा था और धमाके में उसकी भी मौत हो गई। उमर ने अपने साथियों को बताया था कि वह दिसंबर में हमला करेगा। इसे अंजाम देने के लिए ही उसने आई20 में विस्फोटक लाद रखा था। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि उमर वाहन से जुड़ा विस्फोटक यानी कार बम बनाने की कोशिश में जुटा था और इसके लिए उसने इंटरनेट से जानकारी जुटाई। 10 नवंबर को साथियों की गिरफ्तारी से डरकर उमर ने बौखलाहट में विस्फोट कर दिया।

घटनास्थल से 40 से ज्यादा नमूने जुटाए
फोरेंसिक टीम ने विस्फोट स्थल से अब तक 40 से ज्यादा नमूने एकत्र किए हैं। एफएसएल ने नमूनों का विश्लेषण करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। विस्फोट के बाद से एफएसएल प्रयोगशाला 24 घंटे काम कर रही है। गौरतलब है कि मौके से दो कारतूस और दो अलग-अलग तरह के विस्फोटकों के नमूने भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

मुजम्मिल ने जनवरी में लाल किले की रेकी की थी, तुर्किये से जुड़े तार
फरीदाबाद से गिरफ्तार सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े डॉ. मुजम्मिल गनई ने इस साल जनवरी में कई बार लाल किला इलाके की रेकी थी। उसके मोबाइल फोन के डंप डाटा से यह खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियां मान रही हैं कि रेकी 26 जनवरी को भी इस ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की साजिश थी, पर तब साजिश नाकाम हो गई। मुजम्मिल व उमर के तुर्किये कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मुजम्मिल के मोबाइल फोन डाटा से पता चला कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र और आसपास उसकी बार-बार मौजूदगी थी।

मुजम्मिल, उमर के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ का पैटर्न समझने के लिए कई बार वहां गया था। टावर लोकेशन डाटा व नजदीकी क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि हुई है। एजेंसियों को यह भी पता चला कि उमर व मुजम्मिल तुर्किये गए थे। उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं। जांच की जा रही है कि क्या दोनों वहां किसी विदेशी हैंडलर से मिले थे। मुजम्मिल के संचार व डिजिटल फुटप्रिंट का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि मॉड्यूल के लिए धन व विस्फोटकों के स्रोत का पता चल सके। वहीं, तुर्किये सरकार ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने से इन्कार किया है। उसने कहा, ऐसी खबरें सच्चाई से दूर हैं।

जम्मू-कश्मीर : 12 डॉक्टर हिरासत में जमात से जुड़े 500 ठिकानों पर छापा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी से जुड़े लोगों के 500 से ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे। 12 से अधिक डॉक्टरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। कार्रवाई श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में आतंकी ढांचे को खत्म करने के लिए की गई। अकेले कुलगाम में 200 और श्रीनगर में 150 से अधिक जगह छापे मारे गए। इस दौरान, आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल उपकरण जब्त किए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए डॉक्टरों में से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के हैं। डॉ. मुजम्मिल की बहन अस्मत उर्फ जासी भी देर रात तक पुलिस हिरासत में थी। संवाद

मेवात से मौलवी पकड़ा
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को हरियाणा के मेवात से मौलवी इश्तियाक को पकड़ा। इश्तियाक अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में किराये पर रह रहा था। उसके घर से ही पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से ज्यादा विस्फोटक बरामद किया था। पुलिस उसे श्रीनगर ले गई है। इश्तियाक इस आतंकी नेटवर्क के सिलसिले में गिरफ्तार होने वाला नौवां शख्स है।

लाल कार फरीदाबाद से बरामद विस्फोटक की आशंका से घर कराए खाली
हरियाणा पुलिस ने धमाके से जुड़े डॉ. उमर की लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार फरीदाबाद के खंदावली गांव से जब्त कर ली। पुलिस की जांच में पता चला था कि विस्फोट में इस्तेमाल आई20 कार से जुड़े अन्य संदिग्धों के पास लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार थी। अलर्ट जारी करते हुए दो दिन से इसकी तलाश की जा रही थी। हरियाणा व यूपी पुलिस से भी मदद मांगी थी। डीएल10सीके0458 इकोस्पोर्ट कार उमर के नाम पर पंजीकृत है।

ग्रामीणों ने बताया…बुधवार सुबह ही फहीम नामक व्यक्ति के परिसर में मिली है। फहीम का साला व एक व्यक्ति व महिला के साथ वहां कार खड़ी करके गया था। फहीम का साला कार मैकेनिक है। एनएसजी, एनआईए और फॉरेंसिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और कार में विस्फोटक होने की आशंका के चलते इलाके के दस घर खाली करा लिए। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

एनआईए ने बनाया जांच दल, दर्ज किया मामला
एनआईए ने धमाके की जांच के लिए विशेष दल का गठन करते हुए केस दर्ज कर लिया है। दल पुलिस अधीक्षक (एसपी) और उससे वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में काम करेगा। एजेंसी अन्य केंद्रीय और राज्य सुरक्षा इकाइयों से भी तालमेल कर रही है। यह पुष्टि हो गई है कि विस्फोट, उसी आतंकी कड़ी का हिस्सा है, जिस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश कर फरीदाबाद से विस्फोटकों का जखीरा जब्त किया गया था। एनआईए ने अल फलाह विश्वविद्यालय को भी जांच के दायरे में लिया है।

सरकार ने माना आतंकी वारदात कहा-राष्ट्र रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
केंद्र सरकार ने लाल किले के नजदीक कार विस्फोट को जघन्य आतंकी वारदात करार देते हुए कड़ी निंदा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति भारत की शून्य सहनशीलता की नीति को दोहराया गया। साथ ही कहा, सरकार देश और इसके हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार के उच्चतम स्तर पर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

कैबिनेट ने धमाके में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखते हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। प्रस्ताव के मुताबिक, देश-विरोधी ताकतों ने जघन्य आतंकी घटना को अंजाम दिया। इस कायरतापूर्ण और घृणित कृत्य में निर्दोष लोगों की मौत की मंत्रिमंडल कठोर शब्दों में निंदा करता है। मंत्रिमंडल मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित करता है और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता है। मंत्रिमंडल सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और पीड़ितों की देखभाल व मदद करने वाले चिकित्सा व आपातकालीन कर्मियों के त्वरित प्रयासों की सराहना करता है।

दिल्ली में हुआ था आतंकी हमला, लाल कार मिली; सामने आया एक और CCTV वीडियो
देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम भीषण धमाके से दहल उठी। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके में, कार में हुए जोरदार धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

दिल्ली धमाके से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया
दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट से जुड़ा एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

#WATCH | Delhi | CCTV footage of the car blast near the Red Fort that claimed the lives of 8 people and injured many others.

Source: Delhi Police Sources pic.twitter.com/QeX0XK411G
— ANI (@ANI) November 12, 2025

दिल्ली नंबर की कार में अपने साथ एक शख्स को ले गई पुलिस
फरीदाबाद के खंदावाली गांव से दिल्ली नंबर की गाड़ी में एक व्यक्ति को पीछे डिग्गी में डालकर टीम अपने साथ ले गई है।

दूसरी कार में भी हो सकता है विस्फोटक
फॉरेंसिक टीम ने खंदावली गांव में मिली आतंकियों की लाल कार की जांच की है। इसमें भी विस्फोटक होने का शक है। एनएसजी की बम स्क्वाड टीम भी पहुंची है।

केंद्र सरकार ने माना, दिल्ली में हुआ था आतंकी हमला
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार विस्फोट को आतंकी घटना मनाया है और साथ ही निंदा प्रस्ताव पारित किया है। मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पढ़े गए प्रस्ताव में पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई। अपराधियों व उनके प्रायोजकों को शीघ्र न्याय के कटघरे में लाने के लिए तत्पर जांच का निर्देश दिए गए हैं।

#WATCH केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 10 नवंबर की दिल्ली आतंकी घटना की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और पीड़ितों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पढ़े गए प्रस्ताव में कहा,  "देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट के माध्यम… pic.twitter.com/P1iUtjvnhN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 12, 2025

फरीदाबाद में मिली दूसरी लाल रंग की कार
दिल्ली में हुए धमाके के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिस दूसरी लाल रंग की इको स्पोर्ट कार का इस्तेमाल संदिग्धों द्वारा किया गया था, उसे फरीदाबाद के खंदावली गांव से बरामद कर लिया गया है।

दो लोग आई-20 कार देखने आए: रॉयल कार जोन के डीलर
फरीदाबाद में सेकंड-हैंड कार बेचने वाली कंपनी रॉयल कार जोन के डीलर अमित पटेल ने कहा कि 29 अक्तूबर को हमारे स्टाफ सदस्य सोनू से संपर्क हुआ। दो लोग आई-20 कार देखने आए, उन्हें पसंद आई। उन्होंने भुगतान किया और उसी दिन कार ले गए। ग्राहकों में से एक का नाम आमिर राशिद था और मुझे दूसरे व्यक्ति का नाम नहीं पता। कार आमिर राशिद के नाम पर पंजीकृत थी। जिस दिन दिल्ली में यह विस्फोट हुआ। सोनू को दिल्ली से एक कॉल आया जिसमें सभी दस्तावेज तैयार रखने के लिए कहा गया था। ताकि एक टीम जल्द ही उन्हें लेने पहुंच सके। उसी रात, एक टीम यहां पहुँची और हमने उन्हें सभी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज दिए। पुलिस अब जांच कर रही है कि आमिर राशिद की आईडी पुलवामा की थी।

कहां है वो लाल रंग की कार
दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट में संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार भी थी। दिल्ली पुलिस ने सभी थानों और सीमा चौकियों को अलर्ट कर पांच टीमों से तलाश शुरू की, यूपी-हरियाणा को भी सूचित किया गया।

अस्पताल में पीएम मोदी ने घायलों का हाल-चाल जाना

भूटान से लौटते ही प्रधानमंत्री मोदी सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे और दिल्ली में हुए विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिले। उन्होंने घायलों से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों ने भी उन्हें स्थिति की जानकारी दी। पीएम ने कहा, ‘इस साजिश के पीछे जो लोग हैं उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा, दो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।’

Went to LNJP Hospital and met those injured during the blast in Delhi. Praying for everyone’s quick recovery.

Those behind the conspiracy will be brought to justice! pic.twitter.com/HfgKs8yeVp
— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2025

फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस

जम्मू एंड कश्मीर पुलिस फिर अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची है। इससे पहले हरियाणा पुलिस की एक टीम यूनिवर्सिटी पहुंची थी। वहीं, यूपी एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल की टीम अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंची थी।

फरीदाबाद में पकड़ी गई ‘लाल कार’ में मिला विस्फोटक: आसपास के 10 घर कराए खाली… 400 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
खंदावली गांव से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में फहीम नाम के व्यक्ति के घर के पास एक लाल रंग की कार खड़ी थी। कार में विस्फोटक है, ऐसे में जांच एजेंसी और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फरीदाबाद के खंदावली गांव में जब खेतों में खड़ी एक लाल रंग की कार (ईकोस्पोर्ट) में विस्फोटक मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार है जिसे दिल्ली धमाके में आतंकियों ने इस्तेमाल किया है। कार में विस्फोटक मिलने की सूचना पर आनन-फानन एनएसए, फोरेंसिक टीम और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। कार के आसपास बने लगभग 10 घरों को खाली करा लिया और इलाके को सील कर दिया। मौके पर 400 से अधिक पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है, जो किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए मुस्तैद हैं।

खंदावली गांव से लगभग 200 मीटर दूर खेतों में फहीम नाम के व्यक्ति के घर के पास एक लाल रंग की कार खड़ी थी। कार में विस्फोटक है, ऐसे में जांच एजेंसी और पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, कार के आसपास के लगभग 10 घरों को तत्काल खाली कराया गया ताकि किसी भी जानमाल के नुकसान से बचा जा सके।

पुलिस की जांच में पता चला है कि मंगलवार की सुबह कार को यहां खड़ा करने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल थी, जिनमें फहीम का साला भी है। फहीम का साला पेशे से कार मिस्त्री बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार सर्विस कराने के दौरान फहीम के साले का संपर्क अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों और कुछ संदिग्ध आतंकियों से हुआ था। यह भी पता चला है कि फहीम की ससुराल धौज गांव में है, जहां अल फलाह यूनिवर्सिटी भी स्थित है। इस खुलासे के बाद पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

इस घटना के मद्देनजर, सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इलाके में किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा है। पुलिस विस्फोटक की प्रकृति और इसके पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और वे इस घटना को लेकर काफी चिंतित हैं।

मुजम्मिल के मोबाइल ने उगले राज..
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदबाद मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी यानी ‘सफेदपोश आतंकी’ मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई लालकिला क्षेत्र की पहले भी रेकी कर चुका है। उसके मोबाइल फोन के डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि उसने इस साल जनवरी में लाल किला क्षेत्र की कई बार टोह ली थी। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी को लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस अभी तक 10 से ज्याादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ये रेकी 26 जनवरी को ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जो उस समय क्षेत्र में गहन गश्त के कारण विफल हो गई होगी। सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दो प्रमुख संदिग्ध, धमाके वाली आई-20 कार चला रहे डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्किये गए थे।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों अपनी यात्रा के दौरान किसी विदेशी आका से भी मिले थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि विस्फोट में इस्तेमाल हुंडई आई-20 कार से जुड़े अन्य संदिग्धों के पास एक अन्य लाल रंग की कार भी थी।

पुलिस द्वारा जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक धीमी गति से चलती कार में उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था। पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लगभग 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया था।

पीएम घायलों से मिले-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल का दौरा किया और विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को न्याय के शिंकजे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। साजिश के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।’

40 नमूने एकत्रित किए गए-
विस्फोट स्थल से करीब 40 नमूने एकत्र करने वाली फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के अनुसार, प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरा विस्फोटक नमूना अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा शक्तिशाली माना जा रहा है। इसकी सटीक संरचना की पुष्टि विस्तृत फ़ोरेंसिक जांच के बाद होगी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि डॉ. मुजम्मिल के मोबाइल फोन से प्राप्त ”डंप डेटा” के विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी के पहले सप्ताह में लाल किला क्षेत्र में और उसके आसपास उसकी बार-बार उपस्थिति थी।

डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है-
सुरक्षा एजेंसियां डॉ. उमर की गतिविधि और संचार का पता लगाने के लिए विस्फोट के दिन अपराह्न तीन बजे से शाम 6.30 बजे के बीच लाल किला क्षेत्र से मोबाइल डेटा का भी विश्लेषण कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि डॉ. मुजम्मिल ने अपने साथी डॉ. उमर नबी के साथ सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए कई बार लाल किले का दौरा किया था।

टावर लोकेशन डेटा और आसपास के इलाकों से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी गतिविधियों की पुष्टि की गई है। ऐसा बताया गया है कि सोमवार को जिस कार में विस्फोट हुआ उसे डॉ. उमर नबी चला रहा था जो अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर था।

80 से ज्यादा चश्मदीदों के बयान, 200 से अधिक CCTV और 500 मोबाइल नेटवर्क…; इस शख्स ने कराई है FIR
धमाके के तुरंत बाद लाल किला चौकी से लेकर दरियागंज, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और कश्मीरी गेट तक इलाके को घेर लिया गया। एनएसजी और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और नमूने इकट्ठे किए हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि धमाके में उच्च तीव्रता वाले विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था।

जैसे ही जोरदार धमाका हुआ आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। मिनटों में आग, धुआं और चीखों से पूरा इलाका भर गया। गाड़ियां जलकर खाक हो गईं, सड़कें मलबे से पट गईं और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। लालकिले बम धमाके का ये आंखों देखा हाल लाल किले बम धमाके को लेकर जो प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें बयां किया गया है। प्राथमिकी लालकिला चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद नयन के बयान पर दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि जब धमाका हुआ, उस वक्त एसआई विनोद नयन लाल किला चौकी में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अचानक बहुत तेज आवाज आई, जैसे किसी भारी चीज का विस्फोट हुआ हो। चौकी हिल गई, मैं तुरंत बाहर भागा तो देखा कि कई गाड़ियों में आग लगी हुई थी। लोग चीखते हुए इधर-उधर भाग रहे थे। धुआं इतना घना था कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

मैंने तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों और कंट्रोल रूम को सूचना दी और स्टाफ के साथ मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यही बयान इस मामले की एफआईआर का मूल आधार बना। कोतवाली थाना पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

धमाके से गाड़ियां पलट गई थीं-
दरअसल, धमाके के तुरंत बाद लाल किला चौकी से लेकर दरियागंज, चांदनी चौक, जामा मस्जिद और कश्मीरी गेट तक इलाके को घेर लिया गया। एनएसजी और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और नमूने इकट्ठे किए हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि धमाके में उच्च तीव्रता वाले विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी ताकत इतनी ज्यादा थी कि आसपास खड़ी आठ से दस गाड़ियां पलट गईं। कुछ पूरी तरह जल गईं। मौके पर एक कार के टुकड़े सौ मीटर तक बिखरे मिले।

संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर – फोटो : पीटीआई

80 से ज्यादा चश्मदीदों के बयान दर्ज-
दिल्ली पुलिस ने इस बीच, पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें कई दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले और राहगीर शामिल हैं। कुछ लोगों ने बताया कि धमाके से कुछ देर पहले सफेद रंग की कार लाल किला पार्किंग में आई थी, जिसमें दो लोग बैठे दिखे थे। एक दुकानदार ने कहा कि कुछ सेकंड पहले उसने देखा था कि कार से धुआं निकल रहा है, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ ही पल बाद जोरदार धमाका हुआ और सब कुछ तबाह हो गया।

200 से अधिक सीसीटीवी और 500 से ज्यादा मोबाइल नेटवर्क डेटा पॉइंट्स खंगाले
जांच एजेंसियों ने आसपास लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ली है। हर फुटेज को फ्रेम-दर-फ्रेम देखा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कार कब आई, किस दिशा से आई और उसमें कौन लोग सवार थे। इतना ही नहीं, पुलिस ने धमाके के वक्त इलाके में सक्रिय 500 से ज्यादा मोबाइल नेटवर्क डेटा पॉइंट्स को भी खंगाला है ताकि यह साफ हो सके कि उस वक्त कौन-कौन लोग वहां मौजूद थे और किन नंबरों की लोकेशन घटनास्थल पर मिली। यह डेटा अब तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है।

दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल – फोटो : पीटीआई

टीमों में एक-एक डीसीपी, एसीपी और कई तेजतर्रार इंस्पेक्टर-
विशेष आयुक्त अनिल शुक्ला की निगरानी में दस टीमें बनाई गई हैं। इन टीमों में एक-एक डीसीपी, एसीपी और कई तेजतर्रार इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं। हर टीम को अलग-अलग पहलुओं पर काम सौंपा गया है कोई तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है, कोई विस्फोटक के स्रोत की तलाश में लगी है, तो कोई चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह धमाका किसी संगठित गिरोह या मॉड्यूल का काम है, जिसकी जड़ें दिल्ली से बाहर भी हो सकती हैं।

धमाके से पहले का वीडियो फुटेज – फोटो : वीडियो ग्रैब

स्थानीय लोगों में अब भी डर का माहौल…
धमाके के बाद पुरानी दिल्ली के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लाल किला, दरियागंज, दरवाजा रोड, मेट्रो स्टेशन और चांदनी चौक तक आने-जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन की जांच कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। आसपास के बाजारों में भीड़ पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों में अब भी डर का माहौल है, कई दुकानें मंगलवार को बंद रहीं।

धमाके के बाद सवाल जो खड़े हुए-
– खुफिया अलर्ट के बावजूद चूक कहां हुई। अगर खुफिया जानकारी थी, तो दिल्ली के इतने संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाके में यह कार और विस्फोटक कैसे पहुंच गया।
– सुरक्षा व्यवस्था में कहां खामी रह गई।
– क्या लापरवाही बरतने वालों को सजा मिलेगी।
– आरोपी कार लेकर लालकिले तक कैसे पहुंच गया, कहीं चेकिंग के दौरान कार को रोका क्यों नहीं गया।

– कार पार्किंग में तीन घंटे रहे। पार्किंग अटेंड क्या कर रहा था।
– विस्फोटक कैसे और कहां से लाया गया।

– इतनी भीड़-भाड़ वाली जगह पर विस्फोटक सामग्री को कैसे छिपाया गया और पुरानी दिल्ली तक पहुंचाया गया।
– हथियार और विस्फोटक सामग्री की आपूर्ति का स्रोत क्या था।

– फंडिंग का स्रोत क्या है।
– इस पूरे आतंकी मॉड्यूल को आर्थिक सहायता कहां से मिल रही थी।

– असली मास्टरमाइंड कौन है।
– क्या धमाके के पीछे कोई बड़ी साजिश और अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन है।

– टारगेट भीड़ थी या कोई खास जगह।
– लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीड़ भरे इलाके को जानबूझकर निशाना बनाया गया था।

पूरी तरह तैयार नहीं था बम… दो तरह के थे विस्फोटक, एक बहुत खतरनाक; दिल्ली ब्लास्ट में नए खुलासे
दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच में कई नए खुलासे हुए हैं। फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े पुलवामा के डॉ. उमर ने धमाका किया था। बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना था। वहीं, मौके से जांच के दौरान दो विस्फोटक मिले हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुए कार धमाके को फरीदाबाद के सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल से जुड़े उमर नबी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर की भी धमाके में मौत हो गई। इससे धमाके की कड़ियां पुलवामा से भी जुड़ गई हैं।

उमर का शव क्षत-विक्षत होने के कारण पहचानना मुश्किल है। ऐसे में शव की पहचान के लिए उमर की मां का डीएनए सैंपल लिया गया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जांच मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी। इससे स्पष्ट संकेत है कि विस्फोट को सरकार आतंकी कृत्य मान रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि मॉड्यूल का मकसद बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देना था। इस बीच, मृतकों की संख्या 12 हो गई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आई 20 कार के रूट का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें एक नकाबपोश कार चलाता नजर आ रहा है।

दिल्ली में हुए धमाके के बाद वाहन के पुर्जे को लेकर जाता पुलिसकर्मी

यह नकाबपोश उमर ही था। पुलिस ने उमर के पिता गुलाम नबी भट, उसके दो भाइयों और दोस्त सज्जाद समेत कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। अल फलाह विश्वविद्यालय से भी उसके सहकर्मी डॉक्टर हिरासत में लिए गए हैं, फिलहाल उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है।

दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाबल

पुलवामा का तारिक गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया, उमर को आई 20 कार देने वाले पुलवामा के तारिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, हमले में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का हाथ है, जो कश्मीर, हरियाणा व उत्तर प्रदेश तक फैला है।

पुलिस छापे के दौरान उमर ने बदल ली थी अपनी जगह
इसमें तीन डॉक्टरों समेत आठ लोग पकड़े गए थे और करीब 3,000 किलो विस्फोटक बरामद हुआ था। पुलिस छापे के दौरान उमर ने अपनी जगह बदल ली, जिसके कारण वह गिरफ्तारी से बच गया।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के लेधपोरा निवासी उमर भी फरीदाबाद के अल फलाह मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर था। सोमवार को फरीदाबाद में छापों में आतंको मॉडयूल के खुलासे के चंद घंटे में ही लाल किले के सामने भीषण धमाका हो गया था।

कार में अकेला ही था उमर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लाल किले व आसपास के रास्तों से सीसीटीवी खंगालने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। उमर कार में अकेला सवार था। हालांकि सोमवार को पुलिस आयुक्त ने कार में तीन लोगों के होने की बात कही थी।

कार का 11 घंटे का रूट
उमर कार में करीब तीन घंटे सुनहरी मस्जिद की पार्किंग में रहा। वह इंटरनेट पर फरीदाबाद में अपने साथियों की गिरफ्तारी की खबरें देखता रहा। जांच एजेंसियों ने उमर की कार के 11 घंटे के रूट की पहचान कर ली है।

कश्मीर में चार पकड़े
पुलिस और एजेंसियों ने कश्मीर में छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इन चारों में से दो को धमाके और आतंकी मॉड्यूल की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है।

दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन

यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम में मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और विस्फोटक अधिनियम की उन धाराओं में मामला दर्ज किया है जो आतंकी हमले की सजा और साजिश से जुड़ी हैं।

दो कारतूस बरामद, दो तरह के विस्फोटक मिले
जांच एजेंसियों ने मौके से दो कारतूस और दो तरह के विस्फोटकों के नमूने मिले हैं। फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) के विशेषज्ञ इनकी जांच में जुटे हैं। इसमें एक अमोनियम नाइट्रेट है। दूसरा विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट से भी ज्यादा घातक बताया जा रहा है।

आशंका : बौखलाहट व घबराहट में विस्फोट
एजेंसियां जांच पूरी होने तक इसे आत्मघाती हमला नहीं मान रही। अधिकारियों ने बताया, आशंका है कि उमर गिरफ्तारी के डर से भागा था, बौखलाहट व घबराहट में विस्फोट हुआ। हालांकि यह जांच के बाद ही पता चलेगा कि पूर्वनियोजित आत्मघाती हमला था या दुर्घटनावश ऐसा हुआ।

उमर कार में विस्फोटक, संभवतः अमोनियम नाइट्रेट ले जा रहा था। पुलिस की शुरुआती जांच में विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर के इस्तेमाल की आशंका है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई की थी, जिससे उमर डर गया था।

पूरी तरह तैयार नहीं था बम
सुरक्षा एजेंसियों के धमाके को आत्मघाती हमला नहीं मानने के पीछे तर्क है कि उमर ने कार से सीधे टक्कर नहीं मारी, जैसा कि आत्मघाती हमलावर करते हैं। बम भी पूरी तरह विकसित नहीं था। धमाके से मौके पर कोई गड्ढा भी नहीं हुआ। कोई छर्रे या धातु की कोई अन्य वस्तु भी नहीं बरामद हुई। धमाके के समय कार चल रही थी। आईईडी का इस्तेमाल नहीं किया गया।

बड़ी साजिश नाकाम
एजेंसियों का मानना है कि कार में जितना विस्फोटक था, अगर उसका ठोस साजिश के अनुसार इस्तेमाल किया गया होता, तो नुकसान बहुत बड़ा होता। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और संदिग्ध आतंकी मॉडयूल पर समन्वित कार्रवाई से यह टल गया।

चश्मदीदों ने बताया भयावह मंजर, हर तरफ बिखरे थे शवों के चीथड़े, एक सिर हवा में फुटबॉल की तरह उड़ा
जोरदार धमाका हुआ.. पूरा बाजार दहल उठा। चीख-पुकार के बीच धमाके की दिशा की ओर लोगों ने देखा तो आग के गुबार के बीच एक सिर हवा में फुटबॉल की तरह उड़ता नजर आया। देखते ही देखते कई कारों और अन्य वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा चांदनी चौक बाजार खाली हो गया। पुलिस, दमकल और एंबुलेंस के सायरन बजने लगे। दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के वक्त मौजूद एक शख्स ने यह भयावह मंजर बयां किया।

ऐतिहासिक लाल किले के बाहर हुए धमाके से इलाके में चीख-पुकार मच गई। धमाका इतनी तेज था कि लोगों की आंखें बंद हो गईं और कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। घटना के बाद सड़क पर धुआं फैल गया और कई वाहनों में आग लग गई। चश्मदीदों के अनुसार, धमाके के बाद जब आंखें खुलीं तो चारों तरफ धुएं का गुबार था और गाड़ियों का मलबा और शरीर के टुकड़े और सड़क पर खून बह रहा था। कुछ लोग घायल अवस्था में सड़क पर पड़े दिखे, जिन्हें राहगीरों ने तत्काल मदद पहुंचाने की कोशिश की और एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही घायलों को ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

सोमवार के कामकाजी दिन में लाल किला और चांदनी चौक बाजार बाहर-भीतर पर्यटकों और खरीदारों से भरा था। सड़क पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। लाल किले के मुख्य द्वार से 20 मीटर दूर स्थित रेड लाइट पर वाहनों की कतारें लगी थीं। इसी दौरान एक कार में अचानक धमाका हुआ। धमाका इतनी तेज था कि 50 मीटर दूर लाल किला मेट्रो गेट का शीशा टूट गया। सड़क के दूसरी तरफ चल रही गाड़ियां भी कई फुट ऊंची उछल गई। धमाके वाली कार के आगे पीछे चल रहे वाहन कई मीटर उड़कर दूर गिरे। देखते ही देखते पूरी सड़क आग के गोले में तब्दील हो गई। उसकी जद में आई सारी गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

हर तरफ टूटे शीशे और शरीर के टुकड़े फैले थे
धमाके के बाद पूरी सड़क में धुआं फैला था, खरीदारों और वाहन चालकों के वाहन और उनके जले सामान पड़े थे, अग्निशमन कर्मी वाहनों से निकलते लपटों पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। हवाओं में जलने की तेज दुर्गंध थी। हर ओर टूटे शीशे, उपकरण, लोगों के जूते चप्पल, खून और मांस के टुकड़े 100 मीटर दूर तक बिखरे थे। रेहड़ी-पटरी वालों के खाने-पीने के सामान, पानी की बोतलें बिखरी हुई थीं। आग बुझाने वाले पानी में मिलकर खून सड़कों पर बह रहा था। कारें, दोपहिया वाहन, ई रिक्शा समेत ऐसे जलकर खाक हुए थे कि उनकी पहचान मुश्किल है।

कार के ऊपर गिरा धमाके से उड़ा टुकड़ा
मूलरूप से यूपी के रामनगर के रहने वाले बलबीर सिंह अपनी वैगनआर कार से जामा मस्जिद की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक से गाड़ी के आगे ब्लास्ट हुआ और एक गाड़ी का मलबा उनकी कार के ऊपर आकर गिरा जिससे उनकी गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि धमाका पहले एक हुआ उसके बाद कई गाड़ियां टकराने और उनसे हुए कई छोटे धमाके सुनाई दिए, जिससे पूरी सड़क में धुआं और मलबा फैल गया।

सवारी समेत कई फुट उछला ई-रिक्शा
ई-रिक्शा चलाने वाले यासीन हुसैन ने बताया कि धमाके के समय उनके रिक्शे में तीन सवारियां बैठी थीं। लेकिन धमाके से उनका रिक्शा पीछे से कई फुट ऊपर उछल गया। उनकी आंखें और कान बंद हो गए। आंखें खुलीं तो वह जमीन पर पड़े थे और सवारियों का पता नहीं था। उन्होंने बताया कि कई घंटे बाद भी धमाके की तेज आवाज से उनके सिर में दर्द है, जिससे वह ज्यादा बात करने की हालत में नहीं हैं।

दूसरी लेन की गाड़ियां भी हुईं क्षतिग्रस्त
लाल किले के सामने सवारी का इंतजार कर रहे शाहरुख की गाड़ी भी इस धमाके की शिकार हुई। उनकी गाड़ी करीब दो फुट ऊपर उछल गई। इससे गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए थे और शीशे भी टूट गए हैं। वह बताते हैं कि उन्होंने देखा कि चारों तरफ आग और धुआं था, जिसमें कई लोग घायल अवस्था में पड़े थे।

बाइक-ऑटो से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
फैजान ने बताया कि उन्होंने देखा तो दिल दहल गया, चारों तरफ खून ही खून था। सोचा बस मदद करनी है। वहीं मंजूर नाम के एक युवक ने कहा कि वे तीन दोस्त मिलकर घायलों को अपनी बाइक पर एलएनजेपी ले गए। एंबुलेंस आने का इंतजार नहीं किया। मौके पर लोग घायलों को पट्टियां बांधते, पानी पिलाते और फोन की फ्लैश लाइट से घायलों को निकालते देखे गए। धर्मेंद्र ने बताया कि वह गेट नंबर एक के पास थे। चलती गाड़ी में धमाका हुआ। गाड़ी इतनी ऊंची हवा में उछली थी कि देखने लायक था। वह पूरी तरह से घबरा गए थे, लेकिन लोग खून से लथपथ थे। मैंने उन्हें ऑटो में रखा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

एक सिर हवा में फुटबॉल की तरह उड़ा
जोरदार धमाका हुआ.. पूरा बाजार दहल उठा। चीख-पुकार के बीच धमाके की दिशा की ओर लोगों ने देखा तो आग के गुबार के बीच एक सिर हवा में फुटबॉल की तरह उड़ता नजर आया। देखते ही देखते कई कारों और अन्य वाहनों में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरा चांदनी चौक बाजार खाली हो गया। पुलिस, दमकल और एंबुलेंस के सायरन बजने लगे। दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के वक्त मौजूद रोहिणी निवासी अतुल कश्यप ने यह भयावह मंजर बयां किया।

इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए अतुल सोमवार शाम लालकिले आए थे। उसने बताया कि सामान खरीदने के बाद घर जाने के लिए निकले ही थे कि करीब 500 मीटर दूर जोरदार धमाका हुआ। ऐसा लगा जैसे भूकंप आया और पूरा बाजार हिल गया। वाहनों व दुकानों के शीशे चटकने की आवाज आने लगी। धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के सामने हुआ। अतुल ने बताया कि धमाके के बाद डीटीसी की नीले रंग की बस में आग लग गई। बस में सवार लोग चीखते हुए बाहर भागे। राहुल रात करीब नौ बजे तक मौके पर रुका था। उसने दावा किया कि 50 से 60 एंबुलेंस लोगों को ले जा चुकी थीं।

हर तरफ बिखरे थे शवों के चीथड़े
प्रत्यक्षदर्शी अमित मुद्गल ने बताया, हर तरफ शवों के चीथड़े बिखरे थे। आसमान में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। मैं खड़े होकर किसी से बात रहा था तभी धमाका हुआ और एक आदमी का कटा हाथ मेरे पीछे आकर गिरा। इस पर कमीज का कुछ हिस्सा भी फंसा था। अमित ने बताया कि कई दुकानों के शीशे, यहां तक कि पास के मेट्रो स्टेशन के शीशे भी टूट गए।

मंजर देख रूह कांप गई
प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने बताया कि धमाका और चीख-पुकार सुनकर घबराहट हो गई। धमाके में अलग हुआ सिर पास में मौजूद कार में सवार किसी व्यक्ति का था। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी दीपक ने कहा, चारों तरफ भयावह मंजर था, जिसे देखकर रूह कांप गई।

कार की स्टीयरिंग भी उड़ती दिखी
जामा मस्जिद के पास गोलगप्पे की दुकान चलाने वाले मनोज ने कहा कि उन्होंने एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूर धमाके की आवाज सुनी। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी भूपिंदर सिंह ने कहा कि धमाका ठीक उसी समय हुआ जब ट्रैफिक सिग्नल हरा हुआ। इरफान ने बताया, हमने धमाके के बाद कटे हुए हाथ, अंगुलियां और यहां तक कि एक कार का स्टीयरिंग व्हील भी उड़ते देखा।