IPL 2026 – RNSNS News

आईपीएल 2026 : RCB ने फिर जीती ट्रॉफी लगातार दो खिताब जीतने वाली तीसरी टीम, 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता ही बनी चैंपियन
विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के दम पर आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम किया। आरसीबी खिताब का बचाव करने में सफल रही। आरसीबी तीसरी ऐसी टीम है जो अपने खिताब का बचाव कर सकी है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को हराकर आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। आरसीबी ने इस तरह लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया और वह टूर्नामेंट के इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम बन गई। आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 155 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता।

छक्का लगाकर कोहली ने दिलाई जीत
आरसीबी के लिए एक बार फिर विराट कोहली जीत के हीरो बनकर उभरे। कोहली 42 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 75 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी के लिए कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत करने उतरे। वेंकटेश इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे। इन दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से खेलना शुरू किया और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वेंकटेश और कोहली के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई, लेकिन पांचवें ओवर में मोहम्मद सिराज ने वेंकटेश को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेंकटेश 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) के विकेट गंवाए। आरसीबी ने 91 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे और लग रहा था कि यहां से गुजरात मैच फंसा सकती है, लेकिन सामने कोहली खड़े थे और उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों का बेहतरीन तरीके से सामना किया। गुजरात के लिए राशिद खान ने दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और अरशद खान को एक-एक विकेट मिला।

सीएसके-मुंबई के क्लब में शामिल आरसीबी

आरसीबी की टीम इसके साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के एलीट क्लब में शामिल हो गई है।

आरसीबी तीसरी टीम बनी है जिसने आईपीएल में लगातार दो खिताब जीते हैं।

आरसीबी ने 2025 और 2026 सीजन का खिताब अपने नाम किया।

वहीं, सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2010 और 2011 में खिताब का बचाव किया था। वहीं, मुंबई ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2019 और 2020 का खिताब जीता था।

आईपीएल की चौथी सफल टीम
आरसीबी आईपीएल की चौथी सफल टीम बन गई है। आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड सीएसके और मुंबई इंडियंस के नाम है। इन दोनों टीमों ने पांच-पांच खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) तीन बार इस टूर्नामेंट की विजेता बन चुकी है। अब आरसीबी दो ट्रॉफी के साथ चौथी सफल टीम बन गई है।

एक ही वेन्यू पर दो फाइनल जीतने वाली तीसरी टीम
आरसीबी की टीम ने अपने दोनों आईपीएल खिताब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही जीते हैं। वह तीसरी ऐसी टीम है जिसने एक ही वेन्यू पर दो बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई है। आरसीबी से पहले मुंबई इंडियंस ने कोलकाता में 2013 और 2015, हैदराबाद में 2017 और 2019 में खिताब जीते थे। वहीं, केकेआर ने 2012 और 2014 में चेन्नई के मैदान पर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

16 में से 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता ने जीता खिताब
दिलचस्प बात यह है कि 2011 में प्लेऑफ प्रारूप आने के बाद 16 में से 13वीं बार क्वालिफायर-1 की विजेता टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। आरसीबी ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहकर क्वालिफायर-1 में पहुंची थी। आरसीबी ने उस मैच में भी गुजरात को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। अब फाइनल में भी आरसीबी ने गुजरात को मात दी।

गुजरात की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
इससे पहले, आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मददगार मानी जाती है, लेकिन गुजरात के बल्लेबाज इस पिच पर संघर्ष करते नजर आए। सिर्फ वाशिंगटन सुंदर ही बड़ी पारी खेल सके जिन्होंने खुद को मिले जीवनदान का फायदा उठाया और अर्धशतक लगाने में सफल रहे। गुजरात की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के आधे बल्लेबाज 100 से भी कम के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। गुजरात का शीर्ष क्रम उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा है, लेकिन इस मैच में शीर्ष तीन बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे। सुंदर 37 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के चार बल्लेबाज तो दहाई अंक तक ही नहीं पहुंच सके। आरसीबी की ओर से रासिख सलाम डार ने तीन विकेट झटके, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को दो-दो विकेट मिले। वहीं, क्रुणाल पांड्या को एक विकेट मिला।

GT vs CSK Highlights: चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त, गुजरात ने 89 रनों से हराया; 140 पर ऑलआउट हुई टीम
गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गईं।

गुजरात ने चेन्नई को हराया

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान सिराज, रबाडा और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।

GT vs CSK Live Score: शिवम दुबे 47 रन बनाकर आउट

चेन्नई को छठा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने शिवम दुबे को गिल के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में47 रन बनाकर आउट हुए। अब ब्रेविस का साथ देने अंशुल कंबोज आए हैं।

GT vs CSK Live Score: चेन्नई ने खोया पांचवां विकेट

चेन्नई को पांचवां झटका कार्तिक शर्मा के रूप में लगा। वह 19 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

GT vs CSK Live Score: सीएसके को चौथा झटका

कगिसो रबाडा ने मैथ्यू शॉर्ट को आउट कर सीएसके को चौथा झटका दिया है। चेन्नई ने महज 51 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। शॉर्ट इस मैच में ओपनिंग करने उतरे थे और 14 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

GT vs CSK Live Score: उर्विल आउट हुए

चेन्नई को तीसरा झटका भी मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने उर्विल पटेल को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब बल्लेबाजी के लिए कार्तिक शर्मा आए हैं।

GT vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई को दूसरा झटका मोहम्मद सिराज ने दिया। उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया। वह सात गेंदों में 16 रन बना सके। अब मैथ्यू शॉर्ट का साथ देने उर्विल पटेल आए हैं।

GT vs CSK Live Score: चेन्नई की झटके से शुरुआत

चेन्नई की झटके से शुरुआत हुई है। संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल सके और मोहम्मद सिराज का शिकार बने। इस मैच में सीएसके ने ओपनिंग में बदलाव किया। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह मैथ्यू शॉर्ट आए।

GT vs CSK Live Score: गुजरात ने चेन्नई को दिया 230 रनों का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 230 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। उनके लिए साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

GT vs CSK Live Score: बटलर का 23 गेंदों में अर्धशतक

बटलर ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और गुजरात का स्कोर तीन विकेट पर 210 पर पहुंच गया है।

GT vs CSK Live Score: गुजरात को तीसरा झटका

गुजरात को तीसरा झटका राहुल तेवतिया के रूप में लगा। वह रनआउट हो गए और खाता भी नहीं खोल सके। अब वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

IPL 2026 ने बदली टी20 की परिभाषा: अब 200+ का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं! स्कोर बोर्ड पर महज सजावट बन रहे हैं रन!
आईपीएल 2026 पूरी तरह बल्लेबाजों का सीजन बन चुका है। 200+ स्कोर अब सुरक्षित नहीं रहे और 220+ लक्ष्य भी आसानी से चेज हो रहे हैं। पावरप्ले की आक्रामक बल्लेबाजी, लंबी बैटिंग लाइनअप और निडर मानसिकता ने पूरे खेल का संतुलन बदल दिया है। इस सीजन ने साबित कर दिया है कि अब टी20 क्रिकेट में 200 रन सिर्फ शुरुआत है, जीत की गारंटी नहीं।

आईपीएल 2026 का सीजन बल्लेबाजों के नाम रहा है। इस बार 200+ स्कोर बनाना आम बात हो गई है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े लक्ष्य भी अब सुरक्षित नहीं रहे। पहले जहां 200 रन बनते ही टीम आधी जीत मान लेती थी, वहीं अब विरोधी टीम उसे आसानी से हासिल कर रही है। पावरप्ले की आक्रामक बल्लेबाजी, गहराई तक फैली बैटिंग लाइनअप और निडर सोच ने आईपीएल 2026 को रिकॉर्डतोड़ बना दिया है।

48 मैचों में 39 बार बने 200+ स्कोर
आईपीएल 2026 के शुरुआती 48 मुकाबलों में टीमों ने 39 बार 200 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया है। यह पिछले सीजन के इसी चरण से 12 ज्यादा है। आईपीेल 2025 भी हाई-स्कोरिंग सीजन माना गया था, लेकिन 2026 ने उसे भी पीछे छोड़ दिया। इससे साफ है कि अब बल्लेबाज शुरुआत से ही हमला कर रहे हैं और गेंदबाजों के पास वापसी का मौका कम मिल रहा है। हम आपको जो आंकड़े ग्राफिक्स में बता रहे हैं, वो इस सीजन के 48वें मैच (दिल्ली vs चेन्नई मैच) तक के ही हैं।

पिछले चार IPL सीजन में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के रिजल्ट

सीज़न

लक्ष्य >= 200
(जीत/हार)

अनुपात

लक्ष्य >= 220
(जीत/हार)

अनुपात

2026

12/11

1.091

8/5

1.600

2025

9/24

0.375

2/13

0.154

2024

6/22

0.273

2/12

0.167

2023

8/17

0.471

0/7

0

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

200+ लक्ष्य अब आसानी से हो रहे चेज
सबसे बड़ा बदलाव रन चेज में दिखा है। इस सीजन 200 या उससे ज्यादा लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 23 मैच खेले, जिसमें 12 बार जीत मिली और 11 बार हार। यानी 200+ स्कोर अब जीत की गारंटी नहीं रहा। पिछले सीजन यही रिकॉर्ड चार जीत और 13 हार का था। पूरे आईपीएल 2025 में भी सिर्फ नौ बार 200+ लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज हुए थे।

220+ स्कोर भी नहीं बचा पा रहे टीमों को
पहले 220 रन बनाना लगभग मैच खत्म करने जैसा माना जाता था, लेकिन आईपीएल 2026 में यह आंकड़ा भी सुरक्षित नहीं है। इस सीजन 220+ स्कोर वाले 13 मुकाबलों में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम आठ बार जीत चुकी है। तुलना करें तो आईपीएल 2025 में 220+ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड सिर्फ दो जीत और 13 हार था।

पावरप्ले ने बदल दिया पूरा खेल
बड़े रन चेज की सबसे बड़ी वजह पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी रही है। ईएसपीएन क्रिकइनफो के आंकड़ों के मुताबिक, 200+ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का इस सीजन पहले छह ओवर में रनरेट 11.78 रहा है। जो 12 सफल रन चेज हुए, उनमें पावरप्ले रनरेट 13.81 तक पहुंच गया। यानी शुरुआत में ही मैच का दबाव खत्म कर दिया गया। औसतन टीमें सिर्फ छह ओवर में लक्ष्य का 37 प्रतिशत से ज्यादा रन बना रही हैं।

पावरप्ले (PP) ने सेट किया टोन

सभी 200+ के स्कोर का पीछा करने वाले मैचों में पावरप्ले आंकड़े

सीजन

मैच

PP रन रेट

लक्ष्य का %

2026

23

11.78

31.6

2025

34

10.48

27.7

2024

28

10.58

27.9

2023

25

8.75

24.4

सफल 200+ चेज में पावरप्ले आंकड़े

सीजन

मैच

PP रन रेट

लक्ष्य का %

2026

12

13.81

37.1

2025

9

11.43

32.2

2024

6

11.53

31.6

2023

8

8.92

25.7

Note: पिछले 4 सीजन की तुलना
इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

वैभव सूर्यवंशी ने रचा तूफान
राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी मैच में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 97/1 रन बना दिए थे। इसमें वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। यह आईपीएल 2026 के सबसे विस्फोटक पावरप्ले प्रदर्शनों में से एक रहा।

पावर-पैक्ड शुरुआत

12 सफल 200+ चेज में पावरप्ले (PP) रन

मैच

लक्ष्य

PP रन

PP में लक्ष्य का %

RR vs RCB

202

97

48.0

PBKS vs DC

265

116

43.8

PBKS vs SRH

220

93

42.3

SRH vs RR

229

89

38.9

SRH vs MI

244

92

37.7

RR vs PBKS

223

84

37.7

RCB vs SRH

202

76

37.6

MI vs KKR

221

80

36.2

PBKS vs CSK

210

68

32.4

MI vs LSG

229

71

31.0

DC vs RR

226

70

31.0

RCB vs GT

206

58

28.2

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं
बैटिंग करने वाली टीम बोल्ड में है

पावरप्ले है गेमचेंजर

200+ का सफल पीछा करने वाली टीमों के लिए पावरप्ले (PP) रन रेट

मैच

शुरुआत में आवश्यक रन रेट
(RRR)

पावरप्ले (PP) रन रेट

पावरप्ले के बाद आवश्यक रन रेट
(RRR)

RCB vs SRH

10.1

12.7

9.0

MI vs KKR

11.1

13.3

10.1

PBKS vs CSK

10.5

11.3

10.1

RR vs RCB

10.1

16.2

7.5

PBKS vs SRH

11.0

15.5

9.1

RCB vs GT

10.3

9.7

10.6

PBKS vs DC

13.3

19.3

10.6

SRH vs RR

11.5

14.8

10.0

RR vs PBKS

11.2

14.0

9.9

SRH vs MI

12.2

15.3

10.9

DC vs RR

11.3

11.7

11.1

MI vs LSG

11.5

11.8

11.3

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

10 ओवर में आधा मैच खत्म
इन सफल रन चेज में 12 में से 10 बार टीमों ने 10 ओवर तक लक्ष्य का 50 प्रतिशत से ज्यादा रन बना लिया था। यानी आधी पारी खत्म होते-होते मैच बल्लेबाजों के नियंत्रण में पहुंच गया। कई मुकाबलों में 20वां ओवर भी नहीं आया। सिर्फ तीन सफल चेज ऐसे रहे जो 20वें ओवर तक पहुंचे।

आरसीबी ने सीजन की शुरुआत में ही दिया संकेत
सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने एसआरएच के 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था। यह आईपीएल इतिहास में 200+ लक्ष्य का सबसे तेज सफल रन चेज बना। यहीं से संकेत मिल गया था कि आईपीएल 2026 कुछ अलग होने वाला है।

10-ओवर के आंकड़े

12 सफल 200+ चेज में 10 ओवर के बाद का स्कोर

मैच

लक्ष्य

10-ओवर का स्कोर

10 ओवर में लक्ष्य का %

RR vs RCB

202

137/4

67.8

RCB vs SRH

202

126/2

62.4

SRH vs RR

229

139/2

60.7

RCB vs GT

206

118/1

57.3

PBKS vs SRH

220

124/2

56.4

PBKS vs DC

265

147/3

55.5

MI vs LSG

229

127/0

55.5

MI vs KKR

221

122/0

55.2

SRH vs MI

244

134/3

54.9

DC vs RR

226

113/1

50.0

PBKS vs CSK

210

103/2

49.1

RR vs PBKS

223

109/2

48.9

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं
बैटिंग करने वाली टीम बोल्ड में है

गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी
हालांकि हर बड़े स्कोर का पीछा सफल नहीं हुआ। 11 बार टीमों को हार भी मिली। सीएसके ने एमआई को 103 रन से हराया, जबकि मुंबई ने गुजरात को 99 रन से हराया। फिर भी कुल तस्वीर यही दिखाती है कि बल्लेबाजों का दबदबा गेंदबाजों पर भारी पड़ रहा है।

आधी पारी के बाद ही हो जाता है खेला

200+ का सफल पीछा करने वाली टीमों के लिए 10-10 ओवर का रन रेट

मैच

शुरुआत में आवश्यक रन रेट
(RRR)

10-ओवर के
बाद रन रेट

10 ओवर के बाद आवश्यक रन रेट
(RRR)

RCB vs SRH

10.1

12.6

7.6

MI vs KKR

11.1

12.2

9.9

PBKS vs CSK

10.5

10.3

10.7

RR vs RCB

10.1

13.7

6.5

PBKS vs SRH

11.0

12.4

9.6

RCB vs GT

10.3

11.8

8.8

PBKS vs DC

13.3

14.7

11.8

SRH vs RR

11.5

13.9

9.0

RR vs PBKS

11.2

10.9

11.4

SRH vs MI

12.2

13.4

11.0

DC vs RR

11.3

11.3

11.3

MI vs LSG

11.5

12.7

10.2

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

आईपीएल 2026 ने बदल दिए बल्लेबाजी के पैमाने
पिछले सभी आईपीएल सीजन मिलाकर 220+ लक्ष्य सिर्फ पांच बार सफलतापूर्वक चेज हुए थे। लेकिन आईपीएल 2026 के सिर्फ 48 मैचों में ही यह कारनामा आठ बार हो चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि टी20 क्रिकेट की नई परिभाषा अब आईपीएल 2026 लिख रहा है।

22 साल के कूपर कोनोली का तूफान; आईपीएल इतिहास के सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा
कूपर कोनोली ने हैदराबाद में ऐसी पारी खेली जिसने IPL रिकॉर्ड बुक बदल दी। 22 साल की उम्र में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज शतक, सबसे ज्यादा छक्के और पंजाब किंग्स के लिए ऐतिहासिक पारी खेलकर उन्होंने खुद को भविष्य का बड़ा स्टार साबित कर दिया। हालांकि पंजाब मैच हार गया, लेकिन इस मुकाबले को लंबे समय तक कोनोली के विस्फोटक शतक के लिए याद किया जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के मुकाबले में भले ही जीत सनराइजर्स के नाम रही, लेकिन 22 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने ऐसी पारी खेली जिसने पूरे आईपीएल इतिहास को हिला दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में कोनोली ने सिर्फ 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन ठोक दिए। इस विस्फोटक शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। उनकी पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और कुछ ऐसे आंकड़े बनाए, जिनमें क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी पीछे छूट गए।

IPL में सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने कूपर कोनोली
कूपर कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में आईपीएल शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक, डेविड वॉर्नर और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक थे, जिन्होंने 23 साल 122 दिन में यह कारनामा किया था। कोनोली की पारी सिर्फ रिकॉर्ड नहीं थी, बल्कि दबाव में खेली गई एक क्लासिक टी20 पारी थी। उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए।

IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज

खिलाड़ी

उम्र

टीम/विपक्ष

साल

कूपर कोनोली

22 साल 257 दिन

PBKS vs SRH

2026

क्विंटन डिकॉक

23 साल 122 दिन

DD vs RCB

2016

डेविड वॉर्नर

23 साल 153 दिन

DD vs KKR

2010

डेविड मिलर

23 साल 330 दिन

KXIP vs RCB

2013

कैमरून ग्रीन

23 साल 352 दिन

MI vs SRH

2023

पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में सबसे बड़ी पारी
कोनोली ने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में सबसे बड़ी आईपीएल पारी भी खेल डाली। इससे पहले प्रभसिमरन सिंह ने 103 रन बनाए थे। अब कोनोली 107* रन के साथ इस सूची में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।

22 साल की उम्र में पंजाब के लिए सबसे बड़ी पारियां

खिलाड़ी

स्कोर

विरोधी टीम

साल

कूपर कोनोली

107*

SRH

2026

प्रभसिमरन सिंह

103

DC

2023

छक्कों की बारिश, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
कूपर कोनोली ने अपनी पारी में आठ छक्के उड़ाए। यह भी 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले इसी सीजन मुल्लांपुर में लखनऊ के खिलाफ उन्होंने सात छक्के लगाए थे।

कूपर कोनोली – फोटो : ANI/IANS

सनराइजर्स के खिलाफ पंजाब की सबसे बड़ी पारियों में शामिल
कोनोली की 107* रन की पारी पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। उन्होंने शिखर धवन और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि क्रिस गेल का 104* अब भी सूची में ऊपर बना हुआ है क्योंकि वह जीत दिलाने वाली ऐतिहासिक पारी थी, लेकिन कोनोली रन के मामले में उनसे आगे निकल गए।

SRH के खिलाफ PBKS के सबसे बड़े स्कोर

खिलाड़ी

स्कोर

मैदान

साल

कूपर कोनोली

107*

हैदराबाद

2026

क्रिस गेल

104*

मोहाली

2018

शिखर धवन

99*

हैदराबाद

2023

हाशिम अमला

96

मोहाली

2016

हैदराबाद में पंजाब पर सनराइजर्स का दबदबा जारी
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रन से जीत दर्ज की। यह हैदराबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ उसकी लगातार नौवीं जीत रही। आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर किसी विरोधी टीम के खिलाफ यह सबसे लंबी जीत का सिलसिला बन गया।

IPL में किसी मैदान पर विरोधी टीम के
खिलाफ सबसे लंबी जीत का सिलसिला

टीम

विरोधी

मैदान

जीत

अवधि

SRH

PBKS

हैदराबाद

9

2015-2026

CSK

RCB

चेन्नई

8

2010-2024

CSK

DC

चेन्नई

7

2011-2023

MI

KKR

वानखेड़े

7

2013-2023

220+ स्कोर डिफेंड करने में SRH अजेय
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में जब-जब 220 से ज्यादा रन बनाए हैं, तब-तब मैच जीता है। पंजाब के खिलाफ यह उनका 11वां मौका था और टीम ने हर बार जीत दर्ज की।

मैच में क्या हुआ
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 69 और ईशान किशन ने 55 रन की तेज पारियां खेलीं, जबकि ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद 22 साल के कूपर कोनोली ने अकेले दम पर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें लगातार सहयोग नहीं मिला और पंजाब की टीम 20 ओवर में 202/7 तक ही पहुंच सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया।

आईपीएल 2026: करोड़ों की कमाई, पर फीका प्रदर्शन! छह साल से चौंका रहा ये खिलाड़ी; फिर भी खरीदने को आतुर रहती टीमें
आईपीएल 2026 में एक बार फिर शाहरुख खान का नाम चर्चा में है। वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि लगातार मिलने वाले महंगे कॉन्ट्रैक्ट हैं। पिछले छह सीजन से पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों ने उन पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन आंकड़े उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। 64 मैचों के करियर में सिर्फ 775 रन, औसत 20.39 और कोई शतक नहीं। 2026 सीजन में भी नौ मैचों में सिर्फ 43 रन बने हैं। इसके बावजूद टीमें अब भी उन पर भरोसा दिखाती हैं। सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्यों?

आईपीएल में हर साल कुछ खिलाड़ियों पर बोली लगती है, कुछ पर भरोसा जताया जाता है और कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिन पर सवाल भी उठते हैं। गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर शाहरुख खान उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं। पिछले छह वर्षों से फ्रेंचाइजियां उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं, लेकिन प्रदर्शन अब तक उस कीमत के बराबर नजर नहीं आया। 2026 सीजन में भी गुजरात टाइटंस ने उन्हें चार करोड़ रुपये में अपने साथ रखा, लेकिन आंकड़े फिर निराश करने वाले हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनके रोल और कीमत को लेकर बहस तेज है।

करोड़ों की कमाई, हर साल बड़ा भरोसा
शाहरुख खान को सबसे पहले 2021 में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2022 और 2023 में उन्हें नौ-नौ करोड़ रुपये मिले। फिर गुजरात टाइटंस ने 2024 में उन पर 7.4 करोड़ रुपये खर्च किए। 2025 और 2026 में भी चार-चार करोड़ रुपये देकर टीम ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा। यानी छह सीजन में फ्रेंचाइजियों ने लगातार उन पर बड़ा निवेश किया।

लेकिन आंकड़े क्या कहते हैं?
अगर करियर आंकड़ों पर नजर डालें तो शाहरुख खान ने 64 मैचों में 775 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.39 और स्ट्राइक रेट 147.90 है। उन्होंने अब तक आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगाया है और सिर्फ दो अर्धशतक ही दर्ज हैं। फिनिशर माने जाने वाले खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े बहुत प्रभावशाली नहीं माने जाते। गुजरात को भी नौ मैच बाद जाकर होश आया और उसने अपने 10वें मैच में जाकर निशांत संधू को खिलाया जो बढ़िया ऑलराउंडर माने जाते हैं।

शाहरुख खान का आईपीएल में हर साल प्रदर्शन

साल

मैच

रन

सर्वश्रेष्ठ
स्कोर

स्ट्राइक
रेट

करियर

64

775

58

147.90

2026

9

43

17

130.30

2025

15

179

57

179.00

2024

7

127

58

169.33

2023

14

156

41*

165.96

2022

8

117

26

108.33

2021

11

153

47

134.21

2026 सीजन में और भी खराब हाल
आईपीएल 2026 में शाहरुख खान ने नौ मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 43 रन बनाए हैं। उनका औसत 10.75 और स्ट्राइक रेट 130.30 रहा है। सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 17 रन है। इस सीजन में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी तो दूर, एक भी फिफ्टी नहीं निकली। टीम जब फिनिशिंग की उम्मीद करती है, तब आंकड़े उम्मीद से काफी नीचे दिखते हैं।

हालिया मैचों में भी नहीं चला बल्ला
हाल के मुकाबलों में भी शाहरुख खान प्रभाव नहीं छोड़ सके। गुजरात के नौ मैचों में से चार मैचों में तो उन्हें बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला, जो यह भी दिखाता है कि टीम में उनकी भूमिका पूरी तरह स्थिर नहीं है। उनके बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव किया जा रहा है और यह दिखाता है कि फ्रेंचाइजी को अब भी क्षमता पर भरोसा नहीं है।

आईपीएल में हालिया मैचों में प्रदर्शन

मुकाबला

बल्लेबाजी

vs RCB

8

vs CSK

vs RCB

vs MI

17

vs KKR

3*

vs LSG

vs DC

vs RR

11

vs PBKS

4

शाहरुख खान – फोटो : ANI

फिर भी टीमें क्यों खरीदती हैं?
यह सबसे बड़ा सवाल है। जब आंकड़े इतने खास नहीं हैं तो फ्रेंचाइजियां उन पर दांव क्यों लगाती हैं?

इसकी सबसे बड़ी वजह उनका भारतीय पावर-हिटर टैग है। आईपीएल में ऐसे घरेलू खिलाड़ी कम मिलते हैं जो निचले क्रम में आकर बड़े शॉट खेल सकें।

दूसरी वजह उनकी फील्डिंग और फिटनेस है। शाहरुख मैदान पर तेज हैं, कैच पकड़ते हैं और एथलेटिक खिलाड़ी माने जाते हैं।

तीसरी वजह यह है कि टीमों को हमेशा उम्मीद रहती है कि एक बड़ा सीजन उनके बल्ले से निकल सकता है।

क्षमता बड़ी, नतीजे छोटे
शाहरुख खान के खेल में ताकत साफ दिखती है। उनके पास लंबे शॉट लगाने की क्षमता है, स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेल सकते हैं और मैच पलटने की ताकत रखते हैं। लेकिन समस्या निरंतरता की रही है। एक-दो कैमियो के बाद लंबी पारी नहीं आना, दबाव में विकेट गंवाना और मैच खत्म न कर पाना उनके करियर पर सवाल उठाता है।

आईपीएल में शाहरुख खान के सोल्ड प्राइस

साल

टीम

कीमत (₹)

2021

पंजाब किंग्स

5.25 करोड़

2022

पंजाब किंग्स

9 करोड़

2023

पंजाब किंग्स

9 करोड़

2024

गुजरात टाइटंस

7.4 करोड़

2025

गुजरात टाइटंस

4 करोड़

2026

गुजरात टाइटंस

4 करोड़

गुजरात टाइटंस का भरोसा कायम
गुजरात टाइटंस जैसी संतुलित टीम भी लगातार उन्हें मौका दे रही है। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट अब भी उनकी क्षमता पर भरोसा करता है। हो सकता है फ्रेंचाइजी मानती हो कि प्लेऑफ जैसे बड़े मंच पर वह अचानक मैच विनर साबित हो सकते हैं।

आलोचना भी, उम्मीद भी
सोशल मीडिया पर फैंस पूछ रहे हैं कि आखिर शाहरुख खान का रोल क्या है। वहीं कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि फिनिशर को हर मैच में आंकड़ों से नहीं मापा जा सकता। लेकिन सच यह भी है कि करोड़ों की कीमत के साथ उम्मीदें भी करोड़ों की होती हैं। शाहरुख खान का आईपीएल सफर अब तक सवालों और संभावनाओं के बीच अटका हुआ है। कीमत हमेशा बड़ी रही, लेकिन प्रदर्शन उतना दमदार नहीं रहा। 2026 सीजन उनके लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। वरना आने वाले ऑक्शन में टीमें सिर्फ नाम नहीं, नंबर भी देखेंगी।

IPL 2026 Points Table: गुजरात से हार के बाद भी आरसीबी दूसरे स्थान पर कायम, आईपीएल 2026 ऑरेंज-पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे
आईपीएल 2026 में 42 लीग मैच खेले जा चुके हैं। अब तक सभी टीमों ने अपने आधे से ज्यादा मैच खेल लिए हैं। पंजाब की टीम तालिका में शीर्ष पर कायम है, जबकि गुजरात के खिलाफ हार के बावजूद आरसीबी को नुकसान नहीं हुआ है।

आईपीएल 2026 में गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर चली गई है। आरसीबी को हार का नुकसान नहीं हुआ है और टीम अभी भी दूसरे नंबर पर कायम है। आइए देखते हैं कि गुजरात-आरसीबी मैच के बाद अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है। साथ ही ऑरेंज और पर्पल कैप किस खिलाड़ी के पास है।

शीर्ष पर पंजाब का दबदबा
पंजाब किंग्स आठ मैचों से 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु नौ मैचों से 12 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद नौ मैचों में 12 अंक लेकर तीसरे और राजस्थान रॉयल्स नौ मैचों में 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस 9 मैचों में 10 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स आठ मैचों से छह अंक लेकर छठे, दिल्ली कैपिटल्स आठ मैचों से छह अंक लेकर सातवें, कोलकाता नाइट राइडर्स आठ मैचों से पांच अंक लेकर आठवें, मुंबई इंडियंस आठ मैचों से चार अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स आठ मैचों में छह अंक लेकर 10वें स्थान पर है। समान अंकों के बावजूद कई टीमों की रैंकिंग में उनकी रन रेट की वजह से अंतर है।

भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप
गुजरात और आरसीबी के बीच मैच के बाद पर्पल कैप एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के पास चली गई है। आरसीबी के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर के नौ मैचों में 17 विकेट हो गए हैं। सनराइजर्स के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा दूसरे सफल गेंदबाज हैं। ईशान ने नौ मैचों में 15 विकेट लिए हैं। ऑरेंज कैप सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास मौजूद है। अभिषेक ने नौ मैचों में 425 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर सनराइजर्स के ही विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन हैं। क्लासेन के नौ मैचों में 414 रन हैं। तीसरे नंबर पर राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी हैं। वैभव ने नौ मैचों में 400 रन बनाए हैं।

MI vs CSK: चेन्नई की मुंबई के खिलाफ सबसे बड़ी जीत, 104 रनों पर सिमटी मेजबान टीम; अंक तालिका में हुआ बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में सीएसके ने संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में सिर्फ 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

संजू सैमसन की तूफानी शतकीय पारी के बाद अकील होसेन की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से हरा दिया। गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।

चेन्नई की सबसे बड़ी जीत
चेन्नई की टीम आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई। दोनों टीमों के बीच खेले गए 40 मैचों में चेन्नई की यह 19वीं जीत है। इस मामले में दूसरे स्थान पर पंजाब किंग्स है, जिसने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 बार जीत दर्ज की है। तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स (17), आरसीबी (16) और राजस्थान रॉयल्स (15) मौजूद हैं।

इसके अलावा यह चेन्नई की रनों के अंतर से आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ और ओवरऑल सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) को 97 रनों से चेपॉक में हराया था। वहीं, रनों के अंतर से यह मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम ने 2013 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 87 रनों से गंवाया था। वानखेड़े में यह मुंबई की सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले इस मैदान पर आरसीबी के खिलाफ मुंबई 39 रनों से हारी थी।

पांचवें स्थान पर पहुंची चेन्नई
इस मुकाबले के बाद अंक तालिका में भी बड़ा बदलाव हुआ है। चेन्नई की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। सात में से तीन मुकाबले जीत चुकी चेन्नई के खाते में छह अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +0.118 हो गया है। वहीं, मुंबई की टीम आठवें पायदान पर है। सात में से पांच मैच हार चुकी मुंबई का नेट रन रेट -0.736 हो गया। शीर्ष पर पंजाब किंग्स है।

मुंबई बनाम चेन्नई – फोटो : IANS

मुंबई की पारी
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दानिश मालेवार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वहीं, नमन धीर को भी अकील हुसैन ने जीरो पर आउट किया। क्विंटन डी कॉक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 7 रन बनाकर मुकेश चौधरी का शिकार बने। 11 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने टीम की लड़खड़ाती हुई पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी निभाई।

तिलक 29 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार 30 गेंदों में 36 रन बनाकर अकील हुसैन का शिकार बने। कप्तान हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन इस मुकाबले में भी जारी रहा, और वह सिर्फ एक रन ही बना सके। शेरफेन रदरफोर्ड पहली ही गेंद पर नूर अहमद की बॉल पर अंशुल कंबोज को कैच देकर पवेलियन लौटे। कृष भगत 15 गेंदों का सामना करने के बाद 7 रन ही बना सके। जसप्रीत बुमराह 2 रन बनाकर आउट हुए।

एमआई ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए, और पूरी टीम 104 रन बनाकर सिमट गई। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अकील हुसैन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, नूर अहमद ने 24 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन और गुरजपनीत सिंह ने एक-एक विकेट झटका।

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 207 रन लगाए। टीम की तरफ से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। संजू ने सिर्फ 54 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में सैमसन ने 10 चौके और 6 छक्के लगाए। सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सरफराज खान 8 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर का शिकार बने। शिवम दुबे 5 रन ही बना सके, तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 21 रनों का योगदान दिया। कार्तिक शर्मा (18) और जेमी ओवरटन (15) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में एमआई की तरफ से अल्लाह गजनफर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अश्वनी कुमार ने 37 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले।

सैमसन का तूफानी शतक
इससे पहले, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का खराब प्रदर्शन इसी मुकाबले में भी जारी रहा। ऋतुराज 14 गेंदों का सामना करने के बाद 22 रन बनाकर आउट हुए। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे सरफराज खान भी आठ गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। शिवम दुबे भी पांच रन ही बना सके।

डेवाल्ड ब्रेविस ने आगाज दमदार किया, लेकिन वह 11 गेंदों में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाने के बाद अश्वनी कुमार का शिकार बने। कार्तिक शर्मा 19 गेंदों का सामना करने के बाद 18 रन ही बना पाए। जेमी ओवरटन सात गेंदों में 15 रन बनाने के बाद आउट हुए। हालांकि, संजू सैमसन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया।

संजू ने 54 गेंदों का सामना करते हुए 101 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और छह छक्के लगाए। गेंदबाजी में एमआई की ओर से अल्लाह गजनफर और अश्वनी कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और सैंटनर ने एक-एक विकेट निकाला।

MI vs RCB: रोहित क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट और कोहली ने क्यों नहीं की फील्डिंग? दो दिग्गजों की चोट से फैंस चिंतित
रोहित क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट और कोहली ने क्यों नहीं की फील्डिंग : मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में आरसीबी ने 18 रन से जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट ने सभी का ध्यान खींचा। रोहित हैमस्ट्रिंग की वजह से बीच में मैदान छोड़कर चले गए, जबकि कोहली एंकल समस्या के चलते फील्डिंग नहीं कर सके। हालांकि, कोहली ने शानदार अर्धशतक के साथ एमआई के खिलाफ 1000 रन का रिकॉर्ड भी बनाया।

रोहित क्यों हुए रिटायर्ड हर्ट और कोहली ने क्यों नहीं की फील्डिंग

आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों की फिटनेस ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जहां आरसीबी ने 18 रन से जीत दर्ज की, वहीं मैच के दौरान दोनों टीमों के सबसे बड़े सितारों का चोटिल होना चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया।

रोहित शर्मा क्यों छोड़कर चले गए मैदान?
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जब 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी अचानक उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया। यह फैसला चौंकाने वाला था क्योंकि एमआई को 241 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए उनकी जरूरत थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग में तकलीफ महसूस कर रहे थे। उनके चेहरे के हाव-भाव से यह साफ दिख रहा था कि चोट मामूली नहीं थी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने जोखिम नहीं लेने का फैसला किया और रोहित रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए। उनका इस तरह जाना एमआई के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, क्योंकि लक्ष्य का पीछा करते समय टीम को एक अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत थी।

विराट कोहली भी चोट से जूझते नजर आए
दूसरी ओर, आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी पूरी तरह फिट नहीं दिखे। बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन फील्डिंग के दौरान वह मैदान पर नहीं उतरे। बताया गया कि कोहली को एंकल (टखने) में परेशानी थी और एहतियात के तौर पर उन्हें मैदान से दूर रखा गया। उनकी जगह युवा खिलाड़ी जैकब बेथल को फील्डिंग के लिए उतारा गया। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद उनकी स्थिति पर अपडेट देते हुए कहा, ‘मैं अभी पूरी तरह नहीं जानता, लेकिन मुझे लगता है कि वह फिलहाल ठीक हैं।’

कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
चोट के बावजूद विराट कोहली ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। अब उनके नाम एमआई के खिलाफ 36 पारियों में 1030 रन हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं। वानखेड़े स्टेडियम में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने 23 मैचों में 888 रन बनाए हैं।

Virat Kohli seen in RCB dugout

– Tim David is is impact out, but why virat in dugout  pic.twitter.com/TKvYfZbbmR
— Sam (@Cricsam01) April 12, 2026

साझेदारियों से आरसीबी ने बनाया बड़ा स्कोर
आरसीबी की पारी की नींव कोहली और फिल सॉल्ट की 120 रन की साझेदारी ने रखी। सॉल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रन की विस्फोटक पारी खेली। इसके बाद कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के बीच 65 रन की साझेदारी हुई। पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बनाकर मैच का रुख पूरी तरह आरसीबी की ओर मोड़ दिया। अंत में टिम डेविड ने 16 गेंदों पर 34 रन बनाकर टीम को 240/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

एमआई की कोशिश नाकाम, 18 रन से हार
241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन टीम 222/5 तक ही पहुंच सकी और 18 रन से मैच हार गई। रोहित शर्मा के जल्दी बाहर होने से टीम का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, कुछ बल्लेबाजों ने कोशिश की, लेकिन लक्ष्य बहुत बड़ा था।

पाटीदार ने टीम प्रदर्शन की तारीफ की
मैच के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘जब भी हम यहां आते हैं, माहौल और फैंस अलग ही ऊर्जा देते हैं। विराट भाई और सॉल्ट ने जिस तरह शुरुआत की, उससे हम मैच में आगे रहे। फिर मेरी और टिम की पारियों ने इसे टीम एफर्ट बना दिया।’

आगे की चिंता: फिटनेस पर टिकी नजरें
इस मुकाबले के बाद सबसे बड़ा सवाल दोनों टीमों के लिए अपने स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर है। रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग और विराट कोहली का एंकल, दोनों ही मामले आने वाले मैचों के लिए अहम हो सकते हैं। फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों यही उम्मीद कर रहे हैं कि ये चोटें ज्यादा गंभीर न हों और दोनों दिग्गज जल्द ही मैदान पर वापसी करें।

IPL 2026: रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा; जुरेल बोले- हम लकी हैं कि वह हमारी टीम में हैं
रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा : ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खेलने से मैच आसान लगने लगता है। उन्होंने माना कि वैभव के सामने बड़े गेंदबाज भी दबाव में आ जाते हैं और टीम के बाकी बल्लेबाजों को भी आत्मविश्वास मिलता है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार से लेकर ध्रुव जुरेल तक ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। जुरेल ने कहा कि जब वैभव क्रीज पर होते हैं तो खेल बेहद आसान नजर आता है। यही वजह है कि टीम के बाकी बल्लेबाज भी खुलकर खेलने का भरोसा जुटा लेते हैं। उन्होंने माना कि वैभव की पावरप्ले में मौजूदगी ही विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बना देती है, चाहे सामने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज ही क्यों न हों। आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान ने बेंगलुरु को हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा, जबकि आरसीबी का विजयी अभियान रुक गया।

रियान से पाटीदार तक हर कोई 15 साल के वैभव पर फिदा : ‘कुछ हो ही नहीं रहा’ जैसा लगता है खेल

जुरेल ने साफ कहा कि वैभव की बल्लेबाजी देखने पर ऐसा लगता है कि पिच पर कुछ खास हो ही नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि सभी को वैभव की बल्लेबाजी पसंद आई होगी। जब वह बल्लेबाजी करते हैं और उनके साथ जायसवाल होते हैं, तो सब कुछ बहुत आसान लगता है। उन्हें देखकर लगता है कि पिच पर कुछ हो ही नहीं रहा है, इसलिए हम भी अपने शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं।’

सूर्यवंशी की ताकत पर हैरानी
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को लेकर जुरेल खुद भी हैरान नजर आए। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो उन्हें देखने के बाद भी समझ नहीं आता कि वह ऐसे कैसे शॉट मारते हैं। सच में, आप हैरान रह जाते हैं, कोई इस तरह कैसे खेल सकता है? लगता है कि हम भी उसी पिच पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, फिर हमें ऐसा क्यों नहीं लगता?’

‘उसे कुछ मत कहो, खेलने दो’
सूर्यवंशी को सलाह देने के सवाल पर जुरेल का जवाब साफ था। उन्होंने कहा, ‘सबसे अच्छी बात यही है कि उसे कुछ मत कहो। उसे उसी तरह खेलने दो जैसे वह खेलता है। और हमें बहुत अच्छा लगता है कि वह हमारी टीम में है।’ जुरेल का मानना है कि आज के टी20 में 200 रन का आंकड़ा वैभव जैसे खिलाड़ियों की वजह से आसान लगता है। उन्होंने कहा, ‘जैसा मैंने पहले कहा, जब वैभव बल्लेबाजी करता है और पावरप्ले पार कर जाता है, तो हमारे लिए सब आसान हो जाता है।’

रियान पराग ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है। हर कोई चाहता है कि वह हमारे साथ रहे। उसे खाना-पीना बहुत पसंद है, बाहर घूमना भी अच्छा लगता है। इसलिए हम यह सुनिश्चित करते हैं कि उसे ये सब चीजें मिलती रहें। वह 16 साल का बच्चा है, 15 साल का, जो भी है। हां, वह बच्चों जैसी चीजें करता है और उसी में खुश रहता है। उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है, इसलिए हम यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उसे भरपूर बल्लेबाजी करने का मौका मिले। और अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो उसे जो भी चाहिए, वह मिलेगा।’

रजत पाटीदार ने क्या कहा?
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में जिस तरह शुरुआत की, शुरुआती विकेट लिए और वहां से 200+ रन तक पहुंचे, यह हमारे लिए एक सकारात्मक संकेत है। वहीं दूसरी तरफ, उनके बल्लेबाजों ने जिस तरह बल्लेबाजी की, खासकर वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में, उसने बहुत बड़ा फर्क पैदा किया।’

कौन हैं मुकुल चौधरी: क्रिकेट के लिए छोड़ा घर, संघर्ष से नहीं डगमगाए कदम; धोनी से प्रेरित हो बने IPL के फिनिशर
कौन हैं मुकुल चौधरी : लखनऊ सुपर जाएंट्स के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने दबाव में नाबाद 54 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइर्स के खिलाफ टीम को आखिरी गेंद पर यादगार जीत दिलाई। राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले मुकुल ने पिता के संघर्ष और धोनी से मिली प्रेरणा के दम पर आईपीएल में खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया।

आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर हराकर एक यादगार जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले के हीरो रहे 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल चौधरी, जिन्होंने दबाव के बीच नाबाद 54 रन बनाकर हारी हुई बाजी पलट दी।

मुकुल ने दिया संयम का परिचय
182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत लड़खड़ाती रही। स्कोर 104/5 से 128/7 तक पहुंच गया और मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी जैसे प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मैच पूरी तरह केकेआर की पकड़ में नजर आ रहा था। ऐसे मुश्किल वक्त में क्रीज पर आए मुकुल चौधरी ने हालात को समझते हुए संयम और हिम्मत दोनों का परिचय दिया।

शुरुआत में उन्होंने पारी को संभाला, लेकिन जैसे-जैसे आत्मविश्वास बढ़ा, उनके शॉट्स में आक्रामकता भी दिखने लगी। मुकुल ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 27 गेंदों की अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके जड़े। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास पल वह रहा, जब उन्होंने मिडविकेट के ऊपर एक जोरदार शॉट खेला, जिसने महेंद्र सिंह धोनी के मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट की याद ताजा कर दी। उस एक शॉट ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि दर्शकों के बीच जोश भी भर दिया।

लखनऊ को दिलाई यादगार जीत
आखिरी ओवर में जब 14 रन की दरकार थी, तब मुकाबला अपने चरम पर था। मुकुल ने दबाव में छक्का लगाकर उम्मीद जिंदा रखी, लेकिन दो डॉट गेंदों ने तनाव और बढ़ा दिया। इसके बाद एक और बेहतरीन शॉट ने समीकरण को आखिरी गेंद पर एक रन तक ला दिया। अंतिम गेंद पर शॉट मिस होने के बावजूद मुकुल ने हार नहीं मानी और तेजी से दौड़कर लेग-बाय का रन पूरा करते हुए टीम को जीत दिला दी।

कौन हैं मुकुल चौधरी?

मुकुल चौधरी का यह सफर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक परिवार का संघर्ष और एक पिता का अटूट विश्वास भी जुड़ा हुआ है। राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले मुकुल के लिए रास्ता कभी आसान नहीं रहा। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके पिता दलिप कुमार चौधरी ने बेटे के सपने को अपनी प्राथमिकता बना लिया। एक शिक्षक के रूप में काम करते हुए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, ताकि मुकुल को बेहतर ट्रेनिंग मिल सके। उन्होंने बेटे को सीकर की एसबीएस क्रिकेट अकादमी में भेजा और फिर उसके करियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरा परिवार जयपुर शिफ्ट कर दिया। यह सिर्फ एक निर्णय नहीं था, बल्कि उस भरोसे की मिसाल थी, जो एक पिता अपने बेटे के सपनों पर करता है।

धोनी से मिली प्रेरणा
दिलचस्प बात यह है कि मुकुल ने अपने करियर की शुरुआत एक मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन टीम की जरूरत के चलते उन्होंने विकेटकीपिंग अपनाई और फिर उसी में अपनी पहचान बना ली। धोनी से प्रेरित होकर उन्होंने इस भूमिका को निखारा और खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में तैयार किया।