Operation Sindoor – RNSNS News

सिंगापुर सहित कई देशों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी; कहा- संघर्ष वाले इलाकों की न करें यात्रा
भारत द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। भारत की कार्रवाई को देखते हुए सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन और स्वीडन समेत कई देशों ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। साथ ही दोनों देशों के संघर्ष वाले इलाकों की यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है।

भारत ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को देखते हुए सिंगापुर और अमेरिका सहित कई देशों ने अपने लोगों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से भारत और पाकिस्तान के संघर्ष वाले इलाकों की यात्रा करने से परहेज करने की सलाह दी है।

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए सिंगापुर के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे भारत के जम्मू-कश्मीर और पूरे पाकिस्तान की गैर-जरूरी यात्रा न करें। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा यात्रियों को विशेष रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में सावधानी बरतनी चाहिए।

स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें
विदेश मंत्रालय ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए आगे कहा कि भारत और पाकिस्तान में रहने वाले सिंगापुर के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतें। विदेश मंत्रालय ने लोगों से कहा कि वह भीड़-भाड़ से बचें, स्थानीय खबरों पर बारीकी से नजर रखें और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

अमेरिका-ब्रिटेन समेत कई देशों ने भी जारी किया सुरक्षा अलर्ट
इससे पहले, पाकिस्तान में अमेरिका के दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर अपने नागरिकों को संघर्ष वाले इलाकों को तत्काल छोड़ने को कहा है। दूतावास ने कहा कि वह पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर भारत की ओर से चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए है। इसके अलावा स्वीडन, ब्रिटेन समेत कई देशों ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने या उस क्षेत्र को तत्काल छोड़ने की सलाह दी है।

भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्रों के लिए यात्रा से परहेज करें
इन देशों ने जारी अपनी सुरक्षा चेतावनी में कहा है कि हमें भारत की ओर से पाकिस्तान में सैन्य हमलों की रिपोर्ट के बारे में पता है। हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आसपास के क्षेत्रों के लिए ‘यात्रा नहीं करें’ का परामर्श जारी किया गया है। अलर्ट में कहा गया कि हमें यह भी पता है कि हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है और कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। वे सक्रिय संघर्ष वाले क्षेत्रों को छोड़ दें या किसी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए।

यूक्रेन की भारत-पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील
यूक्रेन ने भारत और पाकिस्तान से शांति बनाए रखने की अपील की है। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि हम दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने और सार्थक कूटनीतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने की अपील करते हैं। विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि इस समय जरूरी है कि ऐसा कोई कदम न उठाया जाए जिससे दक्षिण एशिया की सुरक्षा और बिगड़ जाए। सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति से सुलझाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा,  ‘यूक्रेन शांति और स्थिरता लाने के हर प्रयास का समर्थन करता है और चाहता है कि तनाव जल्द से जल्द खत्म हो। हम आगे की स्थिति पर नजर रखेंगे और दक्षिण एशिया में शांति बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय कोशिशों का साथ देते रहेंगे।’

दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट, कई सैनिक ढेर; पाक की कायराना हरकत का मिला मुंहतोड़ जवाब
आतंक का फन जिस तरह से भारतीय जांबाजों ने कुचला उससे आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना फुफकारने लगी। पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी शिविरों पर मंगलवार देर जोरदार हमला बोला। एक साथ नौ जगहों पर हमला बोला गया। पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के नजदीक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) क्षेत्र में मंगलवार आधी रात कई जोरदार धमाके सुने गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाकों के बाद पूरे शहर की बिजली गुल हो गई।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान के आतंकी ठिकाने ध्वस्त
भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को मिसाइलें दागीं। पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया है। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक की। भारतीय सशस्त्र बलों इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया।

पहलगाम हमले का बदला है ‘ऑपरेशन सिंदूर’
ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के किसी भी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। इस बात का भी ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान के आम नागरिकों और नागरिक संरचनाओं को कोई क्षति व हानि न पहुंचे। यह ऑपरेशन भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को दर्शाता है। भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई से आतंकवादी समूहों के खिलाफ एक कड़ा संदेश गया है। बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 पर्यटकों को मार डाला था। तभी से पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी।

ऑपरेशन सिंदूर से दहले पाकिस्तान की कायराना हरकत
पहलगाम आतंकी हमले पर भारतीय सेनाओं के करारे जवाब से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने पुंछ, बारामुला, राजोरी जिले की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों पर तोपों से मंगलवार पूरी रात भारी गोलाबारी की। पाकिस्तानी गोलाबारी में चार बच्चों समेत 15 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 57 लोग घायल हो गए। हालांकि, 12 मृतकों के नाम सामने आए हैं।

तनाव के बीच आठ जिलों के स्कूल बंद रहे
कई इलाकों में गोलाबारी बुधवार दोपहर करीब दो बजे तक चली। हमारे जवानों ने पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना की जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। दर्जनों पाकिस्तानी चौकियां नष्ट हो गईं। तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच और कश्मीर संभाग के तीन जिलों के स्कूल बंद रहे। जम्मू, श्रीनगर और लेह से हवाई सेवा एहतियात के तौर पर बंद रही। कटड़ा में हेलिकॉप्टर सेवा भी बंद कर दी गई। सभी सरकारी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

बौखलाहट में पाकिस्तान ने की गोलीबारी
आतंक का फन जिस तरह से भारतीय जांबाजों ने कुचला उससे आतंकियों को पालने-पोसने वाली पाकिस्तानी सेना फुफकारने लगी। बौखलाहट में पुंछ जिले के कई सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया। एलओसी से सटे बालाकोट, मेंढर, मनकोट, कृष्णा घाटी, गुलपुर, केरनी और यहां तक कि पुंछ जिला मुख्यालय पर तोपों से गोलाबारी की। इससे दर्जनों घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा। पाकिस्तान ने मंदिरों, गुरुद्वारों और मस्जिदों पर भी गोले दागे।

बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में पांच बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। वहीं, राजोरी जिले के ठंडीकस्सी, इरा दा खेत्र, गंभीर ब्राह्मण आदि गांवों में पाकिस्तान ने गोले दागे। चार लोग घायल हुए हैं। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब को पाकिस्तान ने निशाना बनाया। चार लोगों की जान चली गई। पुंछ बस स्टैंड पर भी गोलाबारी हुई, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

कुपवाड़ा जिले के करनाह सेक्टर में गोलाबारी के कारण कई घरों में आग लग गई। भारी गोलाबारी के कारण स्थानीय लोगों को पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तनाव के बीच अखनूर क्षेत्र से सीमावर्ती इलाकों के कई लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की ओर चले गए।

जम्मू संभाग के पांच जिलों और कश्मीर संभाग के तीन जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद
तनाव को देखते हुए जम्मू संभाग के पांच जिलों जम्मू, सांबा, कठुआ, पुंछ, राजोरी और कश्मीर संभाग के तीन जिलों श्रीनगर हवाई अड्डे के आसपास व बारामुला, कुपवाड़ा में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बुधवार को बंद रहे। परीक्षाएं भी स्थगित रहीं।

अस्पताल, प्रशासन सब अलर्ट मोड पर
प्रदेश में सभी अस्पताल, पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। सीमावर्ती जिलों के डीसी, सभी वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस और जिला अधिकारियों के साथ प्रदेश के बॉर्डर जिलों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सभी जिला उपायुक्ताें से बात कर सीमावर्ती जिलों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा।

फायरिंग में मारे गए लोग
मोहम्मद जैन खान (10), जोया खान (12), मोहम्मद अकरम (40), बलविंदर कौर उर्फ रूबी (33), अमरीक सिंह (55), मोहम्मद इकबाल (45), रंजीत सिंह (48), अमरजीत सिंह (47) शकीला बी (40), मरियम खातून (7), विहान भार्गव (13), मोहम्मद रफी (40)

2018 के बाद सीमा पर सबसे ज्यादा नुकसान
भारत और पाकिस्तान के बीच 25 फरवरी 2021 को संघर्ष विराम समझौता हुआ था। इसके बावजूद पाकिस्तान ने लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। संघर्ष विराम से पहले सीमा पार से होने वाली फायरिंग में सबसे बड़ा नुकसान वर्ष 2018 में हुआ था। तब सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी में 30 नागरिकों की मौत हो गई थी। 2019 में 18 और 2020 में 15 नागरिकों की मौत हुई थी।

आतंकियों ने धर्म पूछकर मारा…सेना ने घर में घुसकर, लोग बोले-कलेजे को ठंडक मिली
आतंकियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर पत्नियों के सामने पतियों के सिर में जिस तरह गोलियों मारकर हत्याएं कीं, उसका भारतीय सशस्त्र बलों ने करारा जवाब दिया। नौ आतंकी ठिकानों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर सेना ने अपने इरादे जता दिए। एयर स्ट्राइक की खबर आते ही लोग खुशी से झूम उठे। जय हिंद, जय हिंद की सेना और कलेजे को ठंडक मिली जैसे पोस्ट की सोशल मीडिया पर बाढ़ आ गई। पाकिस्तान की तबाही के वीडियो रात से ही सोशल मीडिया पर छाए रहे।

हर स्थिति पर बारीकी से नजर
मैं स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा हूं। सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला उपायुक्तों को संवेदनशील क्षेत्रों से ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और बोर्डिंग, लॉजिंग, भोजन, चिकित्सा और परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हम हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। – मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

अमृतसर एयरपोर्ट बंद, स्कूलों में आज भी छुट्टी; पलायन करने लगे सीमावर्ती गांवों के लोग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पंजाब हाई अलर्ट पर है। वहीं भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सिविल डिफेंस माॅक डि्रल के बाद देर रात अमृतसर में दो तीन धमाकों की आवाज के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।

पाकिस्तान पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनाव है। पंजाब में भी सरहदी इलाकों में लोग चिंता में हैं। बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे अमृतसर में तीन जगह पर ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इसके बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से तुरंत एक्शन लेते हुए पूरे जिले में ब्लैक आउट कर दिया। अधिकारियों की ओर से लगातार अपील की जाती रही कि लोग बिल्कुल भी घबराएं नहीं। वहीं दूसरी तरफ श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल को पूरी तरह से खाली करवा कर वहां पर भी ब्लैक आउट कर दिया गया।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आवाज सुनाई दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी अप्रिय घटना होने की कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। एयर फोर्स के विमान लगातार अपनी कार्रवाई में लगे हैं। विमान की गति भरने की आवाज इतनी ज्यादा रहती है कि उससे काफी ज्यादा आवाज पैदा होती है, इसलिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।

आज भी स्कूल बंद रहेंगे

सीमावर्ती जिलों में आज भी स्कूल बंद रहेंगे। वहीं सीमा पर बढ़ती हलचल को देखते हुए कई गांवों के लोग एहतियात के तौर पर अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं।

एहतियातन खाली कर रहे गांव

फाजिल्का के सीमावर्ती गांव मुहार जमशेर व मनसा के निवासी अपने कीमती सामान और घरेलू उपयोग की वस्तुएं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर गांव से बाहर शिफ्ट कर रहे हैं। लोग अपने पशुधन और आवश्यक वस्तुओं को साथ लेकर निकले हैं। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी तक गांव खाली करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है, लेकिन लोगों ने खुद ही एहतियातन यह कदम उठाना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमा पार से लगातार गतिविधियों में तेजी आई है, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय सीमा पर संदिग्ध हलचल देखी जा रही है। उधर, फाजिल्का जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ
भारत ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। अब तक की अपडेट के मुताबिक भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है। इस खबर में पढ़िए भारत के इस ऑपरेशन सिंदूर के बारे में वह सब कुछ, जो आप जानना चाहते हैं…

पहलगाम में पाकिस्तान के भाड़े के आतंकियों ने भारतीय महिलाओं के मस्तक से 15 दिन पहले जो सिंदूर उजाड़े थे, भारत ने उसका प्रतिशोध ले लिया। 6 और 7 मई की दरमियानी रात देश के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। घातक ड्रोन और मिसाइलों से हुए इस हमलों के जरिए नौ जगहों पर आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया गया। इसी के साथ सेना ने एलान कर दिया कि इंसाफ पूरा हुआ! इसे नाम दिया गया- ऑपरेशन सिंदूर। जानिए इस ऑपरेशन से जुड़े अहम सवालों के जवाब…

क्यों जरूरी थी यह कार्रवाई?
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। उसमें 25 पर्यटकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत इसका जवाब देगा। इसके बाद 29 अप्रैल को सेना के तीनों प्रमुखों, सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हुई बैठक में भी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का जवाब किस तरह होगा और कब होगा, यह तय करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। इसके बाद यह तय हो गया था कि भारत जल्द कार्रवाई करेगा।

भारत ने कहां की कार्रवाई?
पहलगाम हमले में आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी। हमले के 15 दिन बाद 6 और 7 मई की दरमियानी रात यह कार्रवाई पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, दोनों के अंदर ऐसी जगहों पर हुई, जहां आतंकियों के ठिकाने मौजूद हैं।

भारत ने किस तरह दिया जवाब?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के अंदर मिसाइलों से हमला किया। हमले सुनियोजित थे। कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें यह ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान का कोई सैन्य ठिकाना इसकी जद में न आए। भारत ने इस मामले में संयम बरता और सिर्फ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया।

कितने सशस्त्र बल इस ऑपरेशन में शामिल रहे?
न्यूज एजेंसियों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर एक संयुक्त ऑपरेशन था। इसमें वायुसेना, थलसेना और नौसेना की लक्ष्य को सटीक तरीके से भेदने वाली हथियार प्रणालियों यानी प्रीसिशन स्ट्राइक वेपन्स का इस्तेमाल किया गया। हमले में लॉयटरिंग म्यूनिशंस यानी घातक ड्रोन शामिल थे। हमला कहां होना है, इसके बारे में भारत की खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी। वहीं, हमले को भारतीय सरजमीं से ही अंजाम दिया गया।

इसका खुलासा किस तरह हुआ?
खुलासा थलसेना के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन यानी एडीजीपी के एक्स हैंडल के जरिए हुआ। इस हैंडल के जरिए सेना ने पहले रात 1:28 बजे 64 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया, जिस पर लिखा था- “प्रहाराय सन्निहिताः, जयाय प्रशिक्षिताः”। यानी हमले को तैयार और जीत के लिए प्रशिक्षित। इसके बाद रात 1:51 बजे दूसरा पोस्ट जारी हुआ, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर के साथ लिखा था- इंसाफ पूरा हुआ, जय हिंद। इसके बाद पत्र सूचना कार्यालय यानी पीआईबी की तरफ से शुरुआती सूचना इस बयान के साथ जारी की गई कि बाद में इस पर विस्तार से ब्रीफिंग दी जाएगी।

पाकिस्तान में किन ठिकानों को निशाना बनाया गया?
भारत ने बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, भीमबेर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई कि भारत की मिसाइलें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने, मुजफ्फराबाद के सेंट्रल ग्रिड सिस्टम और मुरीदके में हाफिज सईद के ठिकाने पर गिरीं। जैश-ए-मोहम्मद का सरगना वही मसूद अजहर है, जिसे 1999 में IC-814 कंधार विमान अपहरण मामले के बाद रिहा करना पड़ा था। मसूद अजहर के पाकिस्तान लौटने के बाद बहावलपुर आतंकियों को प्रशिक्षण देने का बड़ा ठिकाना बन गया। जैश-ए-मोहम्मद संसद पर 2001 में हुए हमले, 2016 में पठानकोट हमले और 2019 में पुलवामा हमले में शामिल रहा है। वहीं, हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का सरगना है, जो 26/11 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है। मुरीदके में ही लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय है। यह आतंकी संगठन 1990 से मुरीदके से ही ऑपरेट करता है। भारत ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के सरगनाओं को निशाना बनाने के लिए ही इन जगहों को चुना। वहीं, मुजफ्फराबाद और कोटली नियंत्रण रेखा के पास है।

ध्वस्त ठिकानों की सूची
1. मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर (जैश)
2. मरकज तैयबा, मुरीदके (लश्कर)
3. सरजाल, तेहरा कलां (बहावलपुर) (जैश)
4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट (हिजबुल)
5. मरकज अहले हदीस बरनाला, भीमबेर (लश्कर)
6. मरकज अब्बास, कोटली (जैश)
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली (हिजबुल)
8. शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद (लश्कर)
9. मरकज सैयदना बिलाल, मुजफ्फराबाद (जैश)

पाकिस्तान ने क्या कबूला?
भारत की कार्रवाई के बाद सबसे पहले पाकिस्तान के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी का बयान आया। इस बयान में चौधरी ने स्वीकार किया कि भारत की एयर स्ट्राइक बहावलपुर के अहमद ईस्ट एरिया में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में हुई है। उन्होंने यह भड़काऊ बयान भी दिया कि हम जवाब देंगे। बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से भी बयान आया, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि पाकिस्तान में पांच जगहों पर हमला किया गया है। वहीं, पाकिस्तान मीडिया में आ रही खबरों में वहां के लोगों ने ही स्वीकार किया कि मिसाइल स्ट्राइक में मसूद अजहर का मदरसा तबाह हो चुका है।

ऑपरेशन सिंदूर ही नाम क्यों?
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम स्थित पर्यटक स्थल पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई थीं। इन आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछा था। हिंदू पुरुषों को अलग किया और उनके परिवार के सामने उन्हें गोली मार दी। हमले में कई महिलाओं ने अपने पति को खोया। इनमें से कुछ महिलाओं की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी और वे पति के साथ पर्यटन के लिए पहलगाम आईं थीं। इस हमले में जिन महिलाओं के माथे का सिंदूर छिन गया, उन्हीं के सम्मान में एक संदेश देने के लिए भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया।