Russia-Ukraine War – RNSNS News

रूस का दावा: यूक्रेन ने किया खेरसॉन में ड्रोन हमला, नए साल का जश्न मना रहे 24 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा घायल
रूस के नियंत्रण वाले खेरसॉन इलाके में स्थित एक होटल और कैफे में नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमले में 24 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, यूक्रेन ने कहा है कि उसने केवल दुश्मन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

नए साल के पहले दिन गुरुवार को यूक्रेन ने रूस पर भीषण ड्रोन हमला किया। रूस ने दावा किया है कि इन हमलों में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक खेरसॉन प्रांत के एक होटल और कैफे में नए साल के जश्न के दौरान यह यूक्रेनी हमला हुआ।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस के नियंत्रण वाले दक्षिणी खेरसोन इलाके में यूक्रेन ने इस हमले को अंजाम दिया। रूसी सरकार की ओर से नियुक्त क्षेत्रीय गवर्नर व्लादिमीर साल्डो ने यूक्रेन पर आतंकवादी हमला करने का आरोप लगाया। वहीं यूक्रेन का कहना है कि वह नागरिकों को निशाना नहीं बनाता है।

‘जानबूझकर किया गया ड्रोन हमला’, बोले खेरसॉन के गवर्नर
साल्डो ने कहा कि तीन यूक्रेनी ड्रोन ने तटीय गांव खोरली में नव वर्ष समारोह स्थल पर हमला किया। उन्होंने इसे नागरिकों के खिलाफ जानबूझकर किया गया हमला बताया। उन्होंने कहा कि कई लोग जिंदा जल गए। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि 24 लोग मारे गए हैं और 50 लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमला पूर्व नियोजित था, जिसमें ड्रोन ने जानबूझकर उन क्षेत्रों को निशाना बनाया जहां नागरिक नव वर्ष की पूर्व संध्या मनाने के लिए एकत्र हुए थे और हमले को युद्ध अपराध करार दिया।’

रूस ने की हमले की निंदा
रूसी अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन हमलों के बाद चारों और आग की लपटें और धुआं उठ रहा था। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने एक बयान में कहा कि इसके लिए पश्चिम में यूक्रेन के समर्थक ही जिम्मेदार हैं। रूस की संसद के दोनों सदनों के अध्यक्षों सहित वरिष्ठ राजनेताओं ने कीव की निंदा की।

खेरसॉन यूक्रेन के उन चार इलाकों में से एक है जिन पर रूस ने 2022 में अपना दावा किया था। यूक्रेन के एक सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार को रूस के इंटरफैक्स समाचार को बताया कि वह केवल दुश्मन के सैन्य ठिकानों, ईंधन और ऊर्जा सुविधाओं और अन्य वैध लक्ष्यों पर हमला करता है।

रूस ने यूक्रेन पर हमले बढ़ाए, 500+ड्रोन लॉन्च-मिसाइलें भी दागीं; जेलेंस्की ने मांगी मदद
रूस ने यूक्रेन पर एक ही रात में 500 से ज्यादा ड्रोन और 24 मिसाइलें दागीं। इस हमले में पांच लोग घायल हुए, जबकि इसका मुख्य निशाना ऊर्जा संयंत्र और नागरिक ढांचा रहा। वहीं पुतिन की हालिया कूटनीतिक गतिविधियां अमेरिका और यूरोप के लिए चिंता का कारण बन गई है। जबकि जेलेंस्की और यूरोपीय नेता युद्ध को खत्म करने और यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास में जुटे हैं।

रूस ने मंगलवार देर रात यूक्रेन पर अब तक का बड़ा हमला किया। यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने 500 से ज्यादा ड्रोन और करीब दो दर्जन मिसाइलें एक साथ दागीं। इस हमले का सबसे ज्यादा निशाना नागरिक ढांचा, खासतौर पर ऊर्जा संयंत्र बने हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब सर्दियों का मौसम नजदीक आ रहा है और तीन साल से जारी युद्ध ने यूक्रेन की बिजली और हीटिंग व्यवस्था को पहले ही बुरी तरह प्रभावित कर रखा है।

पुतिन पर को अंतरराष्ट्रीय अंकुश नहीं- जेलेंस्की
यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि हमले का केंद्र पश्चिमी और मध्य यूक्रेन रहा। इस दौरान कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यह हमला रूस की दम दिखाने की कोशिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि व्लादिमीर पुतिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह दिखाना चाहते हैं कि उन पर कोई अंकुश नहीं है।

रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं- जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘पुतिन अपनी निर्दयता और दंड से बचने की मानसिकता दिखा रहे हैं। रूस की यह आक्रामकता इसलिए जारी है क्योंकि उसकी युद्ध अर्थव्यवस्था पर पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय दबाव नहीं है। अब समय आ गया है कि रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं।’ जेलेंस्की ने अपने मंगलवार शाम के वीडियो संदेश में बताया कि रूस की तरफ से ड्रोन हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और अब दिनदहाड़े भी हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि रूसी सेना ने मोर्चे के कुछ इलाकों में बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात किया है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ट्रंप की शांति योजना पर क्या अड़चन?
पिछले कुछ महीनों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को रोकने के लिए पहल की है। जेलेंस्की ने युद्धविराम और पुतिन के साथ आमने-सामने शांति वार्ता के ट्रंप के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। लेकिन रूस ने इसमें अड़चनें डाली हैं। क्रेमलिन ने इन शर्तों को लेकर असहमति जताई है, जिससे शांति प्रयास अटके हुए हैं।

पुतिन की कूटनीतिक चाल
इसी बीच, पुतिन चीन में शीर्ष नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अमेरिका का आरोप है कि ये देश अलग-अलग तरीकों से रूस की मदद कर रहे हैं। उत्तर कोरिया ने रूस को सैनिक और गोला-बारूद भेजा है। चीन और भारत रूस से तेल खरीद रहे हैं, जिससे अप्रत्यक्ष रूप से रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है।

यूरोपीय देशों से समर्थन जुटा रहे हैं जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति लगातार यूरोपीय देशों का दौरा कर रहे हैं ताकि और समर्थन जुटाया जा सके। मंगलवार को वे डेनमार्क पहुंचे, जहां उत्तरी यूरोपीय और बाल्टिक देशों के नेताओं से नई सैन्य मदद और कूटनीतिक समर्थन पर चर्चा की। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली भी कीव पहुंचे और यूक्रेनी सेना को मजबूत करने के उपायों पर बैठक की। बुधवार को जेलेंस्की पेरिस जाएंगे, जहां उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात होगी। गुरुवार को पेरिस में एक बड़ी बैठक होगी, जिसमें यूरोपीय और अमेरिकी नेता यूक्रेन के युद्ध के बाद सुरक्षा की गारंटी पर विचार करेंगे।

यूक्रेन पर रूस ने दागे 200 से ज़्यादा ड्रोन, ज़ेलेंस्की बोले- ‘मैं इस्तीफा देने को तैयार…
यूक्रेन की एयर फोर्स ने एक बयान में बताया कि 138 ड्रोनों को मार गिराया गया. इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कहा है कि अगर उनके देश को नाटो की सदस्यता दे दी जाती है तो वो पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं.

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर ड्रोन (Russia Drone Attack On Ukraine) से हमला किया है. इसका दावा खुद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रविवार 24 फरवरी को किया. उन्होंने कहा कि रूस ने रातभर में करीब 200 से ज़्यादा ड्रोन यूक्रेन पर दागे. उन्होंने इसे अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया है. उन्होंने रूस की ओर से किए गए इस हमले की निंदा की है. साथ ही यूक्रेन के सहयोगी देशों से रूस के ख़िलाफ एकजुटता की अपील की. बता दें कि एक दिन पहले ही ज़ेलेंस्की ने कहा था कि वो यूक्रेन की शांति और नाटो सदस्यता के लिए इस्तीफा तक देने के लिए तैयार हैं.

ज़ेलेंस्की ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,

युद्ध की तीसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 267 हमलावर ड्रोन लॉन्च किए. ये हमला ईरानी ड्रोन द्वारा यूक्रेनी शहरों और गांवों पर हमला करने के बाद से सबसे बड़ा हमला है. हर दिन, हमारे लोग हवाई आतंक के खिलाफ खड़े होते हैं.

वहीं, यूक्रेन की एयर फोर्स ने एक बयान में बताया कि 138 ड्रोनों को मार गिराया गया. 119 ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक वॉर के कारण जाम होने के बाद रडार से गायब हो गए थे. रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं थीं. इसकी वजह से यूक्रेन को पांच जगहों पर नुकसान की ख़बर है. गौरतलब है कि इन हमलों के पीछे रूस का मकसद यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को कमज़ोर करना है. इसीलिए बीते काफी महीनों से रात-रात भर ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं.