Terrorist Attack – RNSNS News

पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने खुफिया सूचना के बाद लिया फैसला
पहलगाम हमले के बाद घाटी में 87 में से 48 पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार ने यह फैसला  लिया है।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है।

आतंकी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं।

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। हालांकि बाद में टीआरएफ ने सफाई दी थी कि हमले से हमारा कोई वास्ता नहीं हैं। इस हमले को अंजाम नहीं दिलाया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे।

दो माह और दस दिन… पत्नी के सामने कानपुर के शुभम का कत्ल, वीभत्स वीडियो देख खड़े हुए रोंगटे
कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में यूपी के कानपुर के रहने वाला शुभम भी मारा गया है। शुभम की शादी 70 दिन पहले ही हुई थी। शुभम की हत्या के बाद से पत्नी ऐशन्या और मां सीमा बदहवास हैं।

कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार हुए शुभम के पिता और पूरा परिवार इस समय श्रीनगर के एक होटल में पुलिस और सेना की सुरक्षा में है। पिता डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि उनके पास सेना के एक मेजर का फोन आया। कुछ देर के बाद मेजर वहां पहुंच गए। उनसे पूरी बात हुई। उन्होंने मेजर से कहा कि उनके बेटे की लाश जल्दी दिला दीजिए, जिससे हम अपने घर जाकर अंतिम संस्कार कर सकें। डॉ. संजय ने कानपुर के डीएम को भी फोन कर बेटे का शव जल्द से जल्द शहर लाने का इंतजाम कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने जल्द-जल्द से इंतजाम कराने का आश्वसान दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से भी उनके पास फोन आया था। उन्होंने पूरी जानकारी ली और हर संभव सहायता की बात कही।

70 दिन में छूट गया सात जन्मों का साथ
सात जन्मों तक का साथ निभाने का वायदा करने वाले नवदंपति के रिश्तों की डोर 70 दिन में ही टूट गई। आतंकियों के सामने पत्नी ऐशन्या अपने सुहाग को बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकी। पति शुभम को छोड़ने के लिए हाथ जोड़े लेकिन दहशत के कारण मुंह से शब्द न निकल सके। आंखों के सामने पति की गोली मारकर हत्या देख आंखें फटी की फटी रह गईं। शुभम की हत्या के बाद से ऐशन्या और मां सीमा बदहवास हैं। दो महीने दस दिन बाद भी ऐशन्या के हाथों की मेहंदी अभी तक नहीं मिटी थी। पिता संजय और वहां मौजूद अन्य परिजन लगातार उन लोगों को हिम्मत दे रहे हैं। आर्मी के अधिकारियों ने श्रीनगर में एक होटल में मौजूद परिवार को पूरी मदद का आश्वासन दिया है।

फोन की घंटी बजते चौंक जाते
श्यामनगर स्थित संजय द्विवेदी के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 201 में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, उनके भाई मनोज के कुछ दूरी पर स्थित विनायत इन्कलेव में रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र के लोग पहुंच गए। सभी वहां पूरे घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते रहे। घर की गमगीन महिलाएं रोती बिलखती रहीं। श्रीनगर से फोन की घंटी बजते ही लोग चौंक जाते हैं। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाता नजर आया। वहीं इलाके में भी जगह-जगह लगी लोगों की भीड़ इसी घटना की चर्चा करती रही।

सीमेंट कारोबारी पिता संजय के साथ शुभम संभाल रहा था कारोबार
मूलरूप से महाराजपुर थानाक्षेत्र के हाथीपुर के रघुवीर नगर निवासी संजय द्विवेदी का सीमेंट का कारोबार है। संजय ट्रेडर्स के नाम से फर्म और ऑफिस कानपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित है। कारोबारी संजय द्विवेदी ने 2023 में श्याम नगर स्थित ड्रीमलैंड अपार्टमेंट में शिफ्ट हुए हैं। परिवार में इकलौता बेटा शुभम द्विवेदी (31) पिता के साथ कारोबार संभाल रहा था। वहीं बेटी आरती की पी रोड में शुभम दुबे से शादी हो चुकी है। डाॅ. संजय की पत्नी सीमा द्विवेदी गृहिणी हैं।

कारोबारी के भाई श्याम नगर के विनायक इनक्लेव निवासी ज्योतिषाचार्य मनोज द्विवेदी ने बताया कि 17 अप्रैल को परिवार के कुल 11 सदस्य जिसमें भतीजा शुभम भतीजी ऐसन्या, भाई संजय द्विवेदी, भाभी सीमा, भतीजी आरती, दामाद शुभम दुबे, आरती के ससुर सुरेश कुमार दुबे, सास, मृतक शुभम के ससुर राजेश पांडेय, पत्नी ऐशान्यां, शांभवी सभी कश्मीर, गुलमर्ग, टूर पर यहां से शताब्दी ट्रेन से दिल्ली और वहां से फ्लाइट से गए थे। बताया कि बुधवार 23 अप्रैल को वापसी को लेकर उन्होंने मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे संजय और अन्य लोगों का हालचाल जानने के लिए फोन किया।

जहां उन्होंने बेटे शुभम के गोली लगने की जानकारी दी। जिससे उनके होश उड़ गए। इस पर उन्हें तुरंत भतीजी ऐशान्यां को कॉल किया। जिसने अपने सामने शुभम की गोली मारकर हत्या की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे सौरभ द्विवेदी को बताया। ये सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस हृदयविदारक घटना को जिसने सुना वह कारोबारी मनोज द्विवेदी के घर पहुंच गया। घर के भीतर नाते रिश्तेदारों और इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। सभी परिवार को सही सलामत शहर पहुंचाने की सरकार से अपील करने लगे।

सोशल मीडिया पर घटना का वीभत्स वीडियो देख खड़े हुए रोंगटे
घटना के बाद से सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें सेना की गतिविधि, कांबिंग साफ दिखाई दे रही है। साथ ही जिस स्थान पर शुभम को गोली मारी गई, वहां आस पास लोगों की लाशें पड़ी दिखाई दे रही है। रोते बिलखते लोग भी वहां दिखाई दे रहे हैं। शुभम को गोली लगने के बाद पड़ा वीडियो देख परिजनों की चीख निकल गई।

दो दिन बाद शव पहुंचने की उम्मीद
पहलगाम में मौजूद पीड़ितों से लगातार दहशत के कारण परिजन हर दस सेकेंड में जानकारी ले रहे हैं। उनका कहना था कि वारदात के बाद आर्मी ने सभी को सुरक्षित होटल में भेज दिया है। उनके अनुसार लगातार आर्मी कांबिंग भी कर रही है। परिजनों के अनुसार पहलगाम पुलिस ने शुभम के शव को कब्जे में लिया है। उनके अनुसार लगभग दो दिन में पोस्टमार्टम के बाद आर्मी की सुरक्षा में शव चकेरी एयरपोर्ट पहुंचाया जाएगा। मृतक शुभम के चाचा मनोज ने बताया कि उनकी लगातार परिवार वालों से बात हो रही है। परिवार के अन्य सभी लोग सुरक्षित हैैं। घटना की जानकारी होने के बाद घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है। हर कोई इस हृदयविदारक घटना की जानकारी करना चाहता है।

साल भर पहले परिवार की चार महिलाओं की हुई थी मौत
शुभम का संगठित परिवार है। परिवार वालों ने बताया कि शुभम के 18 चाचा-ताऊ हैं। अप्रैल 2024 में इस परिवार में एक बड़ा हादसा हुआ था।
रूमा के पास स्थित नरवल मोड़ पर परिवार की चार महिलाएं सवारी का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच अनियंत्रित वैन ने महिलाओं को कुचल दिया था, जिसमें चारों की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये महिलाएं परिवार की ही थी।

गांव में पसरा सन्नाटा
शुभम की हत्या की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीखपुकार मच गई। श्रीनगर से हत्या की जानकारी होते ही मृतक के चाचा मनोज द्विवेदी ने गांव में रह रहे पारिवारिक लोगों को जानकारी दी। गांव के पुशतैनी घर में तो सन्नाटा पसरा था, लेकिन इस घटना से हर कोई बेहद दुखी था। घटना की जानकारी पाकर काफी लोग श्यामनगर घर पहुंच गए।

परिवार का राजनीति से जुड़ाव
आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार की महाराजपुर क्षेत्र में अच्छी खासी राजनैतिक पकड़ है। शुभम के चाचा मनोज ने बताया कि पिता चंदन प्रसाद द्विवेदी 1977 से 1995 तक 18 वर्ष हाथीपुर के प्रधान रहे।

इसके बाद 1995 से लेकर 2005 तक चाचा सुभाष द्विवेदी प्रधान रहे। चचेरे भाई शैलेंद्र द्विवेदी भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा अंटू से परिवार के बेहद करीबी रिश्ते हैं।

विधनसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से की बात
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने घटना की जानकारी होने के बाद जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। वहां के हालातों की जानकारी ली। साथ ही कानपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज रूमा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ होने वाले वन नेशन-वन इलेक्शन कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा आतंकियों की इस कायराना करतूत का करारा जवाब दिया जाएगा।

आतंकी हमले के मारे गए लोगों को गृह मंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तलाशी अभियान जारी
दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है।

पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूरी

पहलगाम में आतंकी हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “परिवार के साथ वहां पर प्रशासन से लोग मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। कुछ समय बाद उड़ान के जरिए उन्हें (पीड़ित परिवार और मृतक के शव को) दिल्ली लाया जाएगा, हम प्रशासन और परिवार दोनों से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन और सरकार पूरा सहयोग करे… परिवार के साथ हम लगातार संपर्क में है।”

‘सबक सिखाने का समय आ गया है’

करनाल विधायक जगमोहन आनंद कहते हैं, “इस दुखद घटना की जितनी निंदा की जाए कम है… मैं प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि जिस धरती से आतंकवाद पनप रहा है, उसे सबक सिखाने का समय आ गया है। पीओके को भारत का हिस्सा बनाया जाना चाहिए ताकि देश को यह संदेश मिले कि देश में एक सक्षम सरकार है। ऐसी क्रूर हत्याओं के लिए भगवान भी उन्हें (हमलावरों को) माफ नहीं करेगा। कश्मीर के लोगों को भी सड़कों पर उतरकर इस घटना के खिलाफ एकजुट होना होगा क्योंकि उनकी रोजी-रोटी भी प्रभावित हुई है।

विधायक जगमोहन आनंद ने की लेफ्टिनेंट विनय के परिवार से मुलाकात

विधायक जगमोहन आनंद ने भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात की, जो जम्मू-कश्मीर में छुट्टी के दौरान पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए थे। भारतीय नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के दादा हवा सिंह ने कहा, “हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि ऐसे लोगों (हमलावरों) को कड़ी सजा दी जाए और आतंकवाद को किसी भी तरह से खत्म किया जाए।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए’

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, CNS और भारतीय नौसेना के सभी कार्मिक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मृत्यु से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं, जो पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए। हम इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। भारतीय नौसेना भी हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

‘वे करीब आठ दिन पहले पैकेज टूर पर गए थे’

शिवमोगा निवासी मंजूनाथ राव की पहलगाम आतंकी हमले में मौत हो गई। उनके मामा माधव मूर्ति कहते हैं, “मंजूनाथ उनके रिश्तेदार हैं। उनके बेटे ने दूसरी पीयू परीक्षा में 98 फीसदी अंक प्राप्त किए थे, इसलिए वे अपने परिवार को जम्मू-कश्मीर ले गए। शिवमोगा के सांसद, विधायक और आरएसएस नेताओं सहित कई अन्य लोग उनके पार्थिव शरीर को लाने की कोशिश कर रहे हैं। वे करीब आठ दिन पहले पैकेज टूर पर गए थे। जब वे पानीपुरी खा रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उनकी पत्नी और बेटे से कहा कि ‘जाओ और मोदीजी को यह बताओ’। ऐसे किसी भी हमले में किसी को खोना अच्छा नहीं है।”

आतंकवादी हमले के मद्देनजर जम्मू में सुरक्षा बढ़ी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर जम्मू में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए बंद का सामूहिक आह्वान किया गया है।

बुधवार रात श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पीसीआर में एक समारोह में मृतकों के ताबूतों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पिछले कई वर्षों में कश्मीर में नागरिकों पर हुए सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक में पहलगाम के बैसरन मैदान में मंगलवार को आतंकवादियों ने कम से कम 26 लोगों की हत्या कर दी। जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

पहलगाम आतंकी हमला : पाकिस्तान की नापाक सोच…जानबूझकर ऐसे समय रची हमले की साजिश
यह हमला पाकिस्तान आर्मी चीफ के टू-नेशन थ्योरी वाले भड़काऊ बयान, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति के भारत दौरे, अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण और जम्मू संभाग में आतंकरोधी अभियान के बीच हुआ है।

बायसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला के लिए आतंकियों ने जो समय चुना व पाकिस्तान की नापाक सोच को दर्शाता है। यह हमला पाकिस्तान आर्मी चीफ के टू-नेशन थ्योरी वाले भड़काऊ बयान, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति के भारत दौरे, अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण और जम्मू संभाग में आतंकरोधी अभियान के बीच हुआ है।

रक्षा विशेषज्ञ हमले के समय को उस एजेंडे को बढ़ावा देना मान रहे है, जिसे 2019 के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दफना दिया था। बायसरन जैसे आकर्षक पर्यटन स्थल पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां आतंकियों का हमला करना इस बात का संदेश देना है कि जम्मू-कश्मीर में सबकुछ सामान्य नहीं है।

अमरनाथ यात्रा से पहले यह हमला इस बात का दबाव बनाने वाला है, कश्मीर में श्रद्धालु सुरक्षित नहीं हैं। पहलगाम व कश्मीर संभाग के विभिन्न इलाकों में सेवाएं दे चुके बिग्रेडियर राजिंद्र जमवाल (सेवानिवृत्त) ने कहा कि पर्यटकों पर यह अबतक का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इस हमले की समय सीमा देखनी चाहिए। पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर के भड़काऊ बयान के बाद आतंकियों ने पर्यटकों की धार्मिक पहचान के बाद उन्हें गोली मारी।

पहलगाम के बायसरन में हमला पंजाब की तरह घाटी से आतंक का अंत भी हो सकता है। पर्यटकों पर हमला कश्मीरी लोगों के रोजगार पर हमला है। जब लोगों के रोजगार पर हमला होता है तो वह किसी भी हद पर जाने पर तैयार हो जाते है।

बायसरन ही क्योें…
बायसरन घाटी में घूमने हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। स्विट्जरलैंड जैसे दिखने वाले अपने लंबे काले घास के मैदानों के कारण बैसरन घाटी को अक्सर ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। बैसरन एक आकर्षक घास का मैदान है, जो पहलगाम से सिर्फ पांच किमी दूर स्थित है। घने देवदार के जंगल जो घास के मैदान को हरा-भरा रूप देते हैं, आसपास के पहाड़ों की बर्फ से ढकी चोटियों इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसी कारण यहां हर साल लाखों की तादाद में सैलानी घूमने आते हैं।

आतंकियों के खिलाफ मिलकर काम करने की सख्त जरूरत
ब्रिगेडियर जमवाल ने कहा कि आतंकियों ने पर्यटन स्थल को निशाना बनाया ताकि यह संदेश जाए की घाटी के पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं है।  पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा कि पहलगाम में इस आतंकी हमले की निंदा से आगे बढ़कर काम करना होगा।

जमवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर का बयान के बाद हमला उसके एजेंडे को आगे बढ़ाना वाला है। कश्मीरी में बड़ी कुर्बानी के बाद शांति है। यह बनी इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा, ताकि आतंकवाद फिर से न बढे़ं

बायसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर किया हमला, 26 की मौत, करीब 20 घायल
कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बायसरन क्षेत्र में मंगलवार को हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। एक महिला, जो इस हमले में जीवित बची उसने पीटीआई को फोन पर बताया मेरे पति के सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत निंदनीय है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद टेलीफोन पर गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें हमले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने भी गृहमंत्री से घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की निजी व्यक्तिगत समीक्षा करने को कहा।

गृह मंत्री अमित शाह ने हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में हुए इस घृणित आतंकी हमले में जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही श्रीनगर रवाना होंगे और वहां सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपात बैठक करेंगे।

राजनीतिक दलों की कड़ी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले को हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला बताया और कहा कि यह हमला हमारी मानवीयता पर धब्बा है और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उनका कहना था कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी सहयोगी सकीना इटू स्थानीय अस्पताल में स्थिति की निगरानी कर रही हैं।

कांग्रेस नेता विकार विकार रसूल वानी ने कहा कि यह हमला पर्यटकों पर नहीं बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर भी हमला है। वे सरकार से एक व्यापक जांच की मांग की। पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए पर्यटकों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।