Weather – RNSNS News

बांदा एशिया में सबसे गर्म, दिल्ली में पारा 45 के पार, पाकिस्तान की सूखी हवाओं से जनता का बुरा हाल
उत्तर भारत में आसमान से आग बरस रही है। आमतौर पर 25 मई के आसपास शुरू होने वाले नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में हैं। ज्यादातर जगहों पर पारा 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। उत्तर प्रदेश का बांदा मंगलवार को भी देश ही नहीं, एशिया में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पंजाब के फरीदकोट में भी पारा 47.3 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री रहा, जो मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां सुबह 9 बजे ही तीखी और चिलचिलाती धूप झुलसाने लगी है। दोपहर में लू के थपेड़े कहर बरपा रहे हैं, तो रात में भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। उत्तर भारत में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री ऊपर है। यूपी के 22 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

तपिश इसलिए…
पाकिस्तान के बलूचिस्तान व थार मरुस्थल की ओर से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे, मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी महसूस की जा रही है। 29 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है।

यूपी में लू का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 39 जिलों में 21 मई तक भीषण लू व 13 जिलों में गर्म रात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

हरियाणा में रोहतक 46.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। पंजाब व हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है

पहाड़ भी तप रहे : श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, काजीगुंड में 30.2 डिग्री रहा

भीषण गर्मी : उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज, सात दिन में पारा पहुंचेगा 45 डिग्री के पार; मौसम का असामान्य रुख
केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

पूरा उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत सोमवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। राजस्थान के बाड़मेर में पारा पिछले 24 घंटों में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर के शहरों में दिन का तापमान 42 ये 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। यूपी के बांदा में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री पहुंच गया।

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए इन राज्यों में लू और तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रात की चेतावनी जारी की गई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, देश में मौसम इन दिनों दो बिल्कुल अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे हैं, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

देश में तेजी से बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, समुद्री नमी और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त असर से देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। उत्तर-पश्चिम भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को बढ़ा रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी- तूफान की स्थितियां बन रही हैं। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और गर्म सतही हवाओं का असर उत्तर भारत में लू को और तीव्र बना रहा है।

तीन दिन में 3 डिग्री बढ़ेगा तापमान
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है। यूपी के पश्चिमी हिस्सों में भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, राजस्थान में गर्म रातों से लोग बेहाल हैं।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। आईएमडी ने कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 115.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना है। आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। निचले इलाकों और नदी-नालों के पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

दक्षिण भारत में आंधी, बारिश और ओले
केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम बदलेगा
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौसम तेजी से करवट ले सकता है। झारखंड में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है।

एडवाइजरी जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने आयुष मंत्रालय के समन्वय से गर्मी के मौसम के लिए सलाह जारी की है। इसमें बढ़ते तापमान के बीच लोगों से ठंडे पेय पदार्थों के सेवन, सांस लेने की तकनीकों और योग अभ्यासों का सुझाव दिया गया है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय सीधी धूप से बचने, हल्के सूती कपड़े पहनने और मौसमी फल और इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन करने पर जोर दिया गया है। शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, बाहरी कामगार और हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग लू की स्थिति में संवेदनशील होते हैं उनकी विशेष निगरानी की जानी चाहिए।

आज यूपी के 38 जिलों में तेज हवा के साथ गरज चमक और बूंदाबांदी, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई के कुल 38 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज चमक व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। तेज हवाओं और बूंदाबांदी के एक दौर के बाद सोमवार को प्रदेश भर में धूप खिली। गर्मी और तपिश में बढ़ोतरी हुई और 41.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बांदा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।

इधर, एक और विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए पश्चिमी यूपी, दिल्ली से सटे जिलों और तराई के कुल 38 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज चमक व हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार से अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में और खासकर तराई क्षेत्रों में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। इस दौरान रुक-रुक कर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन इसके बावजूद तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पांच सर्वाधिक तापमान वाले जिले

बांदा- 41.6 डिग्री सेल्सियस

झांसी- 40.7 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज- 40.4 डिग्री सेल्सियस

आगरा- 39.6 डिग्री सेल्सियस

वाराणसी- 39.6 डिग्री सेल्सियस

यहां है तेज हवा और गरज चमक की चेतावनी
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

उत्तर-पश्चिम में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज; पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में लू का अलर्ट
11 मई की तड़के सुबह से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे पहाड़ी और मैदानी दोनों इलाकों में असर दिखाई देगा। जिस वजह से मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश, मैदानों में लू का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत और निकटवर्ती राज्यों के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार से मौसम का मिजाज फिर बदलने जा रहा है। इन क्षेत्रों में पहाड़ियों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश, आंधी-तूफान और कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना है। गुजरात और राजस्थान समेत कुछ राज्यों में लू भी चल सकती है और जम्मू-कश्मीर में पारा अधिक बना रह सकता है।

आज और 12-13 मई के लिए मौसम का अलर्ट
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 11 मई के आसपास एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर पूर्वी और दक्षिणी भारत के मौसम पर पड़ सकता है। दिल्ली- एनसीआर में 12 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में अस्थायी राहत मिल सकती है। जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी इसी अवधि में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 और 13 मई को तथा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में 11 और 12 मई को ओलावृष्टि की आशंका भी व्यक्त की है। पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कई हिस्सों में 15 मई तक लू चलने की संभावना बनी हुई है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और रायलसीमा के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

दक्षिण भारत में आंधी-पानी का अलर्ट
आईएमडी ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अगले सात दिनों तक गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में 14 और 15 मई को भारी बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कई हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। लक्षद्वीप में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश की संभावना
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 से 15 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी रह सकती है। असम और मेघालय में 14 और 15 मई को बहुत भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर 50 से 70 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

तेजी से चढ़ सकता है पारा
आईएमडी के अनुसार 15 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जबकि मध्य भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। पूर्वी भारत में 11 से 14 मई के बीच तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यूपी, उत्तराखंड व बिहार के कुछ हिस्सों में शनिवार को तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं असम, गुजरात व लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

बीते दिन कैसा रहा मौसम?
रविवार को उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और बिहार से लेकर तमिलनाडु व केरल तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई तो कुछ जगहों पर 50-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) दर्ज की गई। बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले मैदानी क्षेत्र, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर 50-95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक हुई। गुजरात क्षेत्र, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में कुछ स्थानों पर 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में ओलावृष्टि हुई, जबकि जम्मू- कश्मीर के कुछ स्थानों पर भीषण लू जैसी स्थिति बनी रही।

सावधान! आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट, ओले भी गिरेंगे; खराब मौसम के कारण नौ की मौत
मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

बिहार में अलग-अलग इलाकों में बारिश रोज हो रही है। पिछले 24 घंटे में पटना, पूर्णिया, अररिया, वैशाली, भोजपुर और समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में आंधी-बारिश ने काफी तबाही मचाई। पटना में पांच सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। पेड़ के नीचे दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं वैशाली में दो, भोजपुर में एक और समस्तीपुर में एक-एक शख्स की जान वज्रपात की चपेट में आने से हो गई। आज फिर से मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी 38 जिलों में आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओले गिरने के भी आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

धूल भरी आंधी, ओले और बारिश के बाद फिर सताएगी भीषण गर्मी; नौ मई से करवट लेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अल्पकालिक राहत मिलेगी।

देश के मौसम में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कश्मीर और आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत सहित कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक, धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू होने जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में गरज के साथ ओले गिरने की आशंका है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन इस अस्थायी राहत के बाद तापमान में तेज बढ़ोतरी के संकेत हैं, जिससे गर्मी फिर जोर पकड़ सकती है। राहत की बात यह है कि फिलहाल लू का अंदेशा कहीं नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार आज हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली- एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है, जिससे अल्पकालिक राहत मिलेगी।

पूर्वी भारत में ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी
पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में आज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की आशंका जताई गई है।

भीषण गर्मी : पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत में भी असर

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के साथ राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

तापमान में तेज उतार चढ़ाव के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में 9 मई तक अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे कुछ दिनों की राहत के बाद गर्मी फिर तेज होगी। वहीं मध्य भारत में 6 मई तक तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिसके बाद इसमें स्थिरता बनी रहेगी।

कुछ इलाकों में उमस भरा मौसम
आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में उमस भरा मौसम बना रह सकता है। हालांकि फिलहाल देश के अधिकांश हिस्सों में लू चलने का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के चलते आने वाले दिनों में गर्मी का असर फिर तेज हो सकता है।

पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ तेज बारिश, पारा गिरा; आज भी आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश होने, 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर 11-20 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में ओले गिरे। इसके अलावा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है।

मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, राजस्थान में अधिकतम तापमान 36-40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तेलंगाना के आदिलाबाद में 45.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

आज भी आंधी-पानी का अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में 6 मई तक और उत्तराखंड में 8 मई तक छिटपुट से लेकर हल्की बारिश और बर्फबारी होने, गरज और बिजली की कड़क के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बिहार में भी बारिश हो सकती है। इससे गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। दिल्ली समेत एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ में बिजली कड़कने, तेज आंधी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

भीषण गर्मी से राहत: कश्मीर-केरल और पंजाब-बंगाल तक बारिश; हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में हिमपात, उत्तराखंड में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार पांच दिनों तक हिमालयी क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ वर्षा होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम के मिजाज में आया बदलाव जारी है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वी हिमालयी पूर्वोत्तर के राज्यों में हल्की से भारी बारिश हुई है और चोटियों पर हिमपात दर्ज किया गया है। पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों से लेकर केरल तक गरज और चमक के साथ फुहारे पड़ी हैं और तेज हवाएं भी चली हैं। इससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में अधिकांश जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की से तेज बारिश हुई और 50-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी लगभग 21 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी भारी बारिश हुई। मिजोरम के पांच जिलों में स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी।

आंधी-बारिश से यूपी के 18, झारखंड में दो की मौत
देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और वर्षा जनित घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। उत्तर प्रदेश में अचानक आए आंधी और बारिश के दौरान हुए हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा सात मौतें सुल्तानपुर में, जबकि अमेठी और अयोध्या में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड के गिरिडीह जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

भीषण गर्मी से राहत : हिमाचल में 10 डिग्री गिरा पारा

हिमाचल प्रदेश में शिमला, मनाली, सुंदरनगर में बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कुल्लू और लाहौल में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा समेत ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। खराब मौसम में भी बड़ी संख्या में सैलानी कोकसर पहुंचे और जमकर मस्ती की। इधर, चंबा में पांगी उपमंडल की ऊपरी चोटियों सुसार हिल्स, हुड़ान, गुम्मा, सुराल, सचे जोत में 12.7 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी, चंबा, भरमौर, तीसा, भटियात विस क्षेत्रों में हल्की बारिश ने लोगों को ठंडक देने का काम किया। बदले मौसम से प्रदेश में 10 डिग्री तक गिरा है और यह अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था जो दो दिन से बदले मौसम से घटकर 30 से 35 डिग्री तक आ गया है।

बर्फबारी से किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर में अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार तड़के से ही घने बादल छा गए थे। कहीं रिमझिम बारिश हुई तो कहीं तेज। किश्तवाड़, रियासी और चिनैनी समेत विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुककर मूसलाधार बारिश हुई। किश्तवाड़ के सिंथन टॉप पर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग पर फिसलन बढ़ गई है। इसके चलते इस मार्ग पर सफर करना असुरक्षित हो गया है। प्रशासन ने एहतियातन मार्ग को बंद कर दिया है। मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट आई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है।

बंगलूरू- बारिश में अस्पताल की दीवार ढहने से सात की मौत
बंगलूरू में भारी बारिश के बीच बॉवरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल की परिसर की दीवार गिरने से दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के दौरान कुछ लोग दीवार के पास खड़े थे, तभी अचानक दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गए। सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और अर्थमूवर की मदद से स्थानीय लोगों के सहयोग से मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज मुफ्त कराया जाएगा। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की गई।

उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में भीषण गर्मी पारा 45 डिग्री पार, तीन दिन और लू से राहत नहीं
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है। वहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले में न जाने की चेतावनी दी गई है।

देश में मौसम के दो अलग-अलग रूप साथ देखने को मिल रहे हैं। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार उत्तर भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना जताई गई है। मध्य भारत के पश्चिम मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी गर्म हवाओं का असर जारी रहेगा। सिर्फ दिन ही नहीं, रातें भी गर्म रहने वाली हैं।

रात में भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ‘गरम रात’ की स्थिति दर्ज की गई है, जहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। इससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत में मौसम पूरी तरह अलग है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 अप्रैल से 2 मई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी भारत के बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि 28 अप्रैल के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही 29 अप्रैल से कई हिस्सों में हल्की बारिश और आंधी की गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की दी सलाह
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लू से बचने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचने, हल्के और ढीले कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है। वहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले में न जाने की चेतावनी दी गई है।

हिमाचल में 28-30 बारिश-आंधी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल को बारिश-आंधी की संभावना जताई गई है। कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, किन्नौर में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान तेज हवा मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। इस दौरान लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

46.6 डिग्री के साथ बांदा देश का सबसे गर्म शहर
उत्तर प्रदेश के बांदा में रविवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सर्वाधिक गर्म रहा। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। 45.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज तीसरा सबसे गर्म स्थान पर रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पंजाब और हरियाणा भीषण गर्मी में तपे
पंजाब और हरियाणा में रविवार को भीषण गर्मी का असर जारी रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अन्य शहरों में भी गर्मी का असर साफ दिखा। रोहतक में 43.6 डिग्री, भिवानी और सिरसा में 43-43 डिग्री, हिसार और करनाल में 42.2 डिग्री, अंबाला में 41.6 डिग्री और गुरुग्राम में 40.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब में बठिंडा 43.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। लुधियाना और पटियाला में 42.4-42.4 डिग्री, जबकि अमृतसर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल तापमान में कोई खास गिरावट के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी,  उत्तर भारत के मैदानी इलाकों, पूर्वी तटीय राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हीटवेव (लू) के दिन सामान्य से अधिक देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां जलवायु के लिहाज से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाना सामान्य है। इसलिए हमें ऐसे उच्च तापमान वाले दिनों के लिए तैयार रहना चाहिए।

उत्तरी मैदानी राज्यों में चलेगी भीषण लू
मौसम विभाग के प्रमुख ने बताया कि हर साल अप्रैल, मई और जून के दौरान उच्च तापमान देखने को मिलता है, हालांकि इसमें साल-दर-साल कुछ भिन्नता होती है। तापमान में वार्षिक और दैनिक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए आईएमडी एक सीजन पहले ही हीटवेव का पूर्वानुमान जारी करता है। इसके बाद हर गुरुवार अगले चार सप्ताह के लिए विस्तारित पूर्वानुमान और गर्मियों में हर दिन जिला स्तर पर सात दिन की चेतावनी जारी की जाती है।

आईएमडी ने फरवरी के अंत में मार्च, अप्रैल और मई के लिए पहला हीटवेव आउटलुक जारी किया था, जिसे मार्च के अंत में अप्रैल, मई और जून के लिए अपडेट किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच उत्तर तटीय राज्यों—जैसे पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे पूर्वी क्षेत्रों में लू की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा, मैदानी क्षेत्रों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड), राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों, गुजरात के कुछ भागों, मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों और महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्सों में भी हीटवेव की आशंका जताई गई है।

मजदूरों और रेहड़ी पटरी वालों को तापमान की सूचना दी जा रही
संवेदनशील आबादी तक जानकारी पहुंचाने के उपायों पर उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने फील्ड में काम करने वाले मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों तक सूचना पहुंचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाकर गर्मी और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

मोहापात्रा ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को सरकारी माध्यमों से साझा किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल का भी इस्तेमाल होता है, जिससे मोबाइल फोन रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जानकारी प्राप्त कर सकता है।नउन्होंने यह भी माना कि कुछ वर्ग ऐसे हैं जिन तक मोबाइल या अलर्ट की पहुंच नहीं है, इसलिए पारंपरिक और नवाचारपूर्ण तरीकों से उन्हें जागरूक करने की जरूरत है।