यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, सड़क पर लगा लाशों का ढेर…छह की मौके पर ही मौत

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, कार के उड़े परखच्चे, सड़क पर लगा लाशों का ढेर…छह की मौके पर ही मौत

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह-सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। 

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

नोएडा से आगरा आ रहे थे सभी 
ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद थाना महोबा मध्य प्रदेश आदि लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई। 

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय और थाना प्रभारी रंजना सचान ने बताया इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। मृत लोगों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी दो दर्जन घायल 
बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर बस चालक के सो जाने से बस पलट गई। बस में सवार 29 सवारियां घायल हैं, कुछ के  हल्की फुल्की चोट आई हैं। तीन लोग गंभीर घायल हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर समय करीब 3.30 बजे बस जो दिल्ली से मध्य प्रदेश भिंड के लिए जा रही थी। रास्ते में यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की तरफ माइलस्टोन 131 किलोमीटर पर पलट गई।  जिसमें करीब 60 से 65 यात्री बैठे हुए थे। बस में बैठे चर लोग अक्षय, पूजा पुत्री रामवृक्ष,  मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत, राहुल रावत पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *