यूजीसी नेट जून की सिटी स्लिप का इंतजार! जल्द होगी जारी; 25 जून से शुरू होंगे एग्जाम

यूजीसी नेट जून की सिटी स्लिप का इंतजार! जल्द होगी जारी; 25 जून से शुरू होंगे एग्जाम

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपनी सिटी स्लिप और बाद में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 से किया जाना है। एनटीए द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आज या कल तक उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 जून 2025 तक जारी होने की संभावना है।

UGC NET 2025: न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अर्हता प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अर्हता प्रतिशत 40% निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% रखी गई है। केवल वे उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ को पूरा करते हैं, उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।

UGC NET 2025 City Slip: क्या जारी हुई है जून सत्र के लिए परीक्षा सिटी स्लिप?

नहीं, जून सत्र के लिए यूजीसी नेट 2025 की परीक्षा सिटी स्लिप अभी तक आधिकारिक रूप से जारी नहीं की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सिटी इंटिमेशन स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें।

UGC NET 2025: एडमिट कार्ड में इन विवरणों को जरूर करें चेक

यूजीसी नेट जून 2025 के एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों को कुछ अहम जानकारियों को ध्यान से जांचना चाहिए ताकि किसी भी तरह की गलती परीक्षा में परेशानी न पैदा करे। उम्मीदवार को अपने नाम, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, श्रेणी, परीक्षा शहर, विषय, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारियों को विशेष रूप से सत्यापित करना चाहिए। यदि इनमें से किसी भी जानकारी में गलती पाई जाती है, तो उम्मीदवार को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए ताकि समय रहते सुधार कराया जा सके।

UGC NET June Exam: कब जारी होगी शहर सूचना पर्ची

एनटीए जल्द ही यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है। एजेंसी द्वारा पूर्व में जारी सूचना के अनुसार, एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी की जाती है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आज या कल तक उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं एडमिट कार्ड 21 जून 2025 तक जारी होने की संभावना है।

UGC NET 2025: न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम निर्धारित अर्हता प्रतिशत प्राप्त करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अर्हता प्रतिशत 40% निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 35% रखी गई है। केवल वे उम्मीदवार जो निर्धारित कटऑफ को पूरा करते हैं, उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा।

UGC NET June 2025: सिटी स्लिप में मिलेगी ये जानकारियां

एग्जाम सिटी स्लिप एक पूर्व सूचना दस्तावेज होता है, जिसमें उम्मीदवार को केवल उसका परीक्षा शहर, केंद्र का नाम और उसका पता बताया जाता है। हालांकि, इस स्लिप में परीक्षा केंद्र का सटीक स्थान और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारियां शामिल नहीं होती हैं। ये सभी विवरण बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में प्रदान किए जाते हैं।

UGC NET Exam: साल में दो बार होती है परीक्षा

यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 85 विषयों के लिए होगा। आपको बता दें कि देश भर के विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जूनियर प्रोफेसर फेलोशिप (जेआरएफ) व असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और पीएचडी में प्रवेश के लिए यूजीसी की नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

UGC NET June 2025: किन विषयों के लिए आयोजित होगी नेट परीक्षा

यूजीसी नेट जून परीक्षा 2025 इतिहास, भूगोल, जनसंचार और पत्रकारिता, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, स्पेनिश, सूचना विज्ञान, राजनीति विज्ञान आदि सहित 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

UGC NET June 2025 Exam City Slip: कब होगी परीक्षा?

यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का आयोजन 25 जून 2025 से 29 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दो-दो शिफ्टों में सीबीटी मोड में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

UGC NET City Slip: परीक्षा शहर पर्ची कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

जारी होने के बाद यूजीसी-नेट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप नीचे बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड की जा सकेगी।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर, यूजीसी नेट परीक्षा शहर सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन क्रमांक, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
  • परीक्षा शहर का विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पर्ची को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
  • परीक्षा केंद्र शहर के हिसाब से यात्रा की व्यवस्था अवश्य करें।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *