Uncategorized – RNSNS News

अंडमान में मानसून की समय से पहले एंट्री, वहीं दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में भीषण लू का कहर
अंडमान-निकोबार और समुद्री इलाकों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। इससे केरल और तमिलनाडु में बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा और पूरा उत्तर भारत भीषण लू की चपेट में है। यूपी के बांदा में पारा 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। आइए, विस्तार से जानते हैं मौसम विभाग ने इस पर क्या कहा है…

भारत में इस समय मौसम के दो बिल्कुल अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में मानसून ने अपने तय समय से पहले ही दस्तक दे दी है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत भीषण लू की चपेट में है। इस मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। एक हिस्से में लोग बारिश का स्वागत कर रहे हैं, तो दूसरे हिस्से में लोग आसमान से बरस रही आग से बचने के तरीके ढूंढ रहे हैं।

इसका सीधा मतलब यह है कि देश के दक्षिणी समुद्री किनारों पर बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जबकि उत्तरी भारत गर्मी से उबल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यह चिलचिलाती गर्मी और लू पूरे हफ्ते लोगों को ऐसे ही परेशान करेगी। वहीं दूसरी ओर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में भी मानसून पहुंच चुका है। इसी बदलाव की वजह से केरल और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में मानसून से पहले वाली अच्छी बारिश शुरू हो गई है।

मानसून कब पहुंचेगा केरल और कहां हो रही है बारिश?
मौसम विभाग के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, मानसून अपने सामान्य समय से लगभग पांच दिन आगे चल रहा है। अगले दो-तीन दिनों में इसके अंडमान द्वीप समूह और अरब सागर के बाकी हिस्सों में अच्छी तरह फैलने की पूरी उम्मीद है। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल आता है, लेकिन इस बार इसके छब्बीस मई को ही केरल के तट पर पहुंचने की संभावना है। अभी से ही केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पटनामथिट्टा और अलाप्पुझा जैसी जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी पिछले चौबीस घंटों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है।

दिल्ली-यूपी और हरियाणा में गर्मी का क्या है हाल?
उत्तर भारत के कई राज्यों में सूरज लगातार आग उगल रहा है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में अधिकतम तापमान चालीस डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही बना हुआ है। गर्मी का सबसे भयंकर रूप यूपी के बांदा में दिखा, जहां पारा छियालीस दशमलव चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ में भी भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिल्ली में भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। हरियाणा और पंजाब के शहरों जैसे सिरसा, रोहतक, हिसार और बठिंडा में भी तापमान बयालीस से चवालीस डिग्री के बीच है। सुबह दस बजे के बाद लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है।

पहाड़ों पर कैसा है मौसम और कब मिलेगी राहत?
मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी भयंकर गर्मी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी तापमान सैंतीस दशमलव चार डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो पहाड़ों के हिसाब से बहुत ज्यादा है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि उन्नीस मई से मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जैसे इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बाईस और तेईस मई को कुछ स्थानों पर बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है और वहां पारा बयालीस से चवालीस डिग्री सेल्सियस के बीच टिका हुआ है। चंडीगढ़ में भी तापमान चालीस डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि अगले चौबीस घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में और ज्यादा भीषण लू चलेगी। दिन के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को अपने घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है।

इस जानलेवा गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को बहुत सावधान रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि दोपहर बारह बजे से लेकर तीन बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचें। अगर प्यास न भी लगी हो, तो भी शरीर में पानी की कमी न होने दें और बार-बार पानी पीते रहें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ या लस्सी पीना सेहत के लिए बहुत अच्छा रहेगा। बाहर निकलते समय हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े ही पहनें। अपने सिर को टोपी, कपड़े या छतरी से जरूर ढकें। इसके साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का इस मौसम में विशेष ध्यान रखें।

कमर्शियल के बाद अब घरेलू रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम, जानें क्या है वजह
कमर्शियल सिलिंडर महंगा होने के बावजूद घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। लेकिन तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार के सामने चुनौती है कि वह कंपनियों को घाटे से बचाए या जनता पर महंगाई का बोझ डाले।

कमर्शियल सिलिंडर 993 रुपये महंगा हो गया। लेकिन, रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े। पहली नजर में यह राहत लगती है, लेकिन असली कहानी रोके हुए दबाव की है। बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की लागत बढ़ चुकी है और तेल कंपनियों पर नुकसान का बोझ बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है कि आम उपभोक्ता को कब तक बचाया जा सकता है?

घरेलू रसोई गैस सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के बढ़ सकते हैं दाम

दिक्कत यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू कीमतों के बीच का अंतर अब बड़ा हो गया है। रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक, अगर कच्चा तेल 120-125 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहता है, तो पेट्रोल पर तेल कंपनियों का मार्केटिंग मार्जिन करीब 14 रुपये और डीजल पर 18 रुपये प्रति लीटर निगेटिव है। घरेलू एलपीजी पर भी दबाव तेज है। एजेंसी का अनुमान है कि मौजूदा अंडर-रिकवरी बनी रही, तो वित्त वर्ष 2026-27 में घरेलू एलपीजी पर तेल कंपनियों की अंडर-रिकवरी 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

यही आंकड़ा सरकार की मुश्किल बताता है। 2026-27 के बजट में एलपीजी सब्सिडी के लिए 11,085 करोड़ का प्रावधान है। इसमें गरीब परिवारों के एलपीजी कनेक्शन के लिए 9,200 करोड़ और पहल के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के लिए 1,500 करोड़ रुपये शामिल हैं। अगर एलपीजी अंडर-रिकवरी 80,000 करोड़ के आसपास जाती है, तो यह मौजूदा बजट प्रावधान से कई गुना बड़ा बोझ होगा।

सरकार ने पहले भी की है भरपाई: यह पहली बार नहीं है, जब ग्राहकों को बचाने की कीमत तेल कंपनियों ने चुकाई है। अगस्त, 2025 में कैबिनेट ने इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को घरेलू एलपीजी पर नुकसान की भरपाई के लिए 30,000 करोड़ की क्षतिपूर्ति मंजूर की थी।

दबाव सिर्फ कंपनियों तक सीमित नहीं: दबाव सिर्फ तेल कंपनियों तक सीमित नहीं है। इक्रा ने 2026-27 में उर्वरक सब्सिडी 2.05 से 2.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जबकि बजट में 1.71 लाख करोड़ का प्रावधान है। यानी महंगी ऊर्जा का असर सरकारी खर्च, कंपनी मार्जिन और जनता की जेब…तीनों पर पड़ रहा है।

सरकार के पास तीन रास्ते
पेट्रोल-डीजल में भी कहानी ऐसी ही है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, निकट भविष्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। खुदरा कीमतें अप्रैल, 2022 से लगभग स्थिर हैं। इस बीच, कच्चा तेल इस सप्ताह 126 डॉलर प्रति बैरल तक गया और नरमी के बाद भी 110 डॉलर से ऊपर रहा। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये लीटर और डीजल 87.67 रुपये लीटर पर है। सरकार के पास अब तीन रास्ते हैं-
पहला : तेल कंपनियों को नुकसान उठाने दिया जाए।
दूसरा : बजट से फिर क्षतिपूर्ति दी जाए।
तीसरा : कीमतें धीरे-धीरे बढ़ाई जाएं।

पहले रास्ते से तेल विपणन कंपनियों की बैलेंसशीट कमजोर होगी। दूसरे से राजकोषीय बोझ बढ़ेगा और तीसरे से आम आदमी पर महंगाई का असर पड़ेगा।

बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 790 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। वहीं पिछले दिन गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2496.89 अंक गिरकर 74,207.24 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 775.65 अंक गिरकर 23,002.15 अंक पर बंद हुआ था।

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 790.56 अंक या 1.07% बढ़कर 74,997.80 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 250.80 अंक या 1.09% बढ़कर 23,252.95 अंक पर आ गया।

ईंधन बचाने के लिए श्रीलंका में अब हफ्ते में सिर्फ चार दिन होगा काम, सरकार ने लागू किए कड़े नियम
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और ईंधन संकट के खतरे को देखते हुए श्रीलंका ने चार दिन का वर्किंग वीक लागू कर दिया है। सरकार ने ईंधन राशनिंग भी लागू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक देश का ईंधन भंडार लगभग छह सप्ताह का है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर हालात गंभीर हो सकते हैं।

श्रीलंका की सरकार ने देश में काम के दिनों को घटाकर हफ्ते में केवल चार दिन करने का फैसला लिया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के लंबे समय तक चलने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सरकार का मुख्य मकसद देश में मौजूद ईंधन (फ्यूल) के सीमित भंडार को बचाना है।

क्यों लिया गया ये फैसला?
दरअसल, अमेरिका और इस्राइल के साथ चल रहे युद्ध के जवाब में ईरान ने ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद कर दिया है। शांति के समय में दुनिया का लगभग 20 प्रतिशत निर्यात इसी समुद्री रास्ते से होता है। युद्ध अब अपने तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इस रास्ते के बंद होने से तेल की सप्लाई पूरी तरह रुक गई है।

क्या बोले अधिकारी?
आवश्यक सेवाओं के कमिश्नर-जनरल प्रभात चंद्रकीर्ति ने सोमवार को बताया कि बुधवार से सभी सरकारी संस्थान हफ्ते में केवल चार दिन ही काम करेंगे। यह नया नियम स्कूलों और यूनिवर्सिटी पर भी लागू होगा और अनिश्चित काल तक जारी रहेगा। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की अध्यक्षता में हुई एक आपात बैठक के बाद सरकार ने निजी क्षेत्र से भी अनुरोध किया है कि वे हर बुधवार को छुट्टी घोषित करें।

राष्ट्रपति ने दिया निर्देश
राष्ट्रपति दिसानायके ने अधिकारियों से कहा कि हमें सबसे खराब स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अस्पताल, बंदरगाह और इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चलती रहेंगी। सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों पर भी रोक लगा दी है। सरकारी कर्मचारियों से कहा गया है कि जहां तक संभव हो, वे ईधन बचाने के लिए घर से ही काम करें।

शुरू हुई तेल की राशनिंग
श्रीलंका अपनी जरूरत का सारा तेल और बिजली बनाने के लिए कोयला दूसरे देशों से खरीदता है। देश में रविवार से ही तेल की राशनिंग शुरू कर दी गई है। अब आम वाहन मालिकों को एक हफ्ते में सिर्फ 15 लीटर पेट्रोल या डीजल ही मिल सकेगा। वहीं, बस और अन्य सार्वजनिक वाहनों के लिए 200 लीटर की सीमा तय की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, देश के पास अभी लगभग छह हफ्ते का तेल बचा है, लेकिन अगर नई सप्लाई नहीं आई तो हालात बहुत गंभीर हो सकते हैं।

श्रीलंका सरकार को डर है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से उसकी अर्थव्यवस्था फिर से पटरी से उतर सकती है। साल 2022 में श्रीलंका आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट गया था और वह अपना विदेशी कर्ज नहीं चुका पाया था। फिलहाल देश आईएमएफ से मिले 2.9 अरब डॉलर के पैकेज की मदद से संभलने की कोशिश कर रहा है।

ट्रंप के टैरिफ के बाद गहराया व्यापार संकट! चार महीनों में अमेरिका को भारतीय निर्यात में भारी गिरावट
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के बाद व्यापार संकट गहरा गया है। अमेरिका को भारतीय निर्यात में 37.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।

अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ के बाद व्यापार संकट गहराया हुआ है। ऐसे में पिछले चार महीनों में भारतीय निर्यात में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसका खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद पिछले चार महीनों में भारत से अमेरिका को निर्यात में 37.5 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

चार महीनों में 37.5 फीसदी गिरावट
ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका को निर्यात चार महीनों में 37.5 प्रतिशत गिरकर मई 2025 में 8.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर से सितंबर 2025 में 5.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गया, जो इस वर्ष की सबसे तीव्र और निरंतर गिरावट है। जीटीआरआई ने कहा, “वाशिंगटन के 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण चार महीनों में अमेरिका को भारतीय निर्यात में 37.5 प्रतिशत की गिरावट आई है।” बता दें कि सितंबर पहला पूरा महीना था, जिसमें भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया।

आंकड़ों के अनुसार अकेले सितंबर में अमेरिका को निर्यात 20.3 प्रतिशत गिरकर 5.5 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो अगस्त में 6.87 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह 2025 में दर्ज की गई सबसे बड़ी मासिक और लगातार चौथी गिरावट थी। यह गिरावट मई 2025 में शुरू हुई, जो टैरिफ लागू होने से पहले वृद्धि का आखिरी महीना था। तब निर्यात 4.8 प्रतिशत बढ़कर 8.8 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था।

अमेरिकी टैरिफ का गंभीर असर
हालांकि, जून के बाद से निर्यात लगातार 5.7 प्रतिशत घटकर जून में 8.3 अरब अमेरिकी डॉलर, जुलाई में 3.6 प्रतिशत घटकर 8.0 अरब अमेरिकी डॉलर और अगस्त में 13.8 प्रतिशत घटकर 6.9 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, सितंबर में और भी गिर गया। जीटीआरआई ने यह भी बताया कि मई और सितंबर के बीच, अमेरिका को भारत के निर्यात में मासिक मूल्य में 3.3 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की गिरावट आई, जिससे द्विपक्षीय व्यापार पर वाशिंगटन के टैरिफ निर्णय के गंभीर प्रभाव का पता चलता है।

सबसे ज्यादा प्रभावित निर्यात बाजार
टैरिफ में वृद्धि के बाद से अमेरिका अब भारत का सबसे अधिक प्रभावित निर्यात बाजार बनकर उभरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान और रसायन जैसे क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन उद्योगों से निर्यात में गिरावट ने पूरे गिरावट में अहम रोल अदा किया है, जिससे भारत के अपने सबसे बड़े बाजार में विनिर्माण और निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता पर मध्यम अवधि के प्रभाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

जीटीआरआई रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि पिछले चार महीनों में संयुक्त राज्य अमेरिका को भारतीय निर्यात में भारी गिरावट सीधे तौर पर 50 प्रतिशत टैरिफ व्यवस्था के प्रभाव को दर्शाती है और भारत के व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए नीति समीक्षा की आवश्यकता का संकेत देती है।

धूम्रपान नहीं, वायु प्रदूषण से भी बढ़ रहा फेफड़ों का कैंसर; प्रदूषित वातावरण में रहने वाले अधिक पीड़ित
ताजा अध्ययन में जिन लोगों ने कभी सिगरेट नहीं छुई, उनके फेफड़ों में भी ऐसे म्यूटेशन पाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि प्रदूषित वातावरण में रहने वाले लोगों के ट्यूमर में यह म्यूटेशन अधिक मात्रा में मिले हैं। म्यूटेशन से तात्पर्य है डीएनए अनुक्रम (जेनेटिक कोड) में होने वाला स्थायी परिवर्तन। यह परिवर्तन कोशिकाओं के भीतर जीन की संरचना को प्रभावित करता है, जिससे प्रोटीन बनने की प्रक्रिया में गड़बड़ी हो सकती है।

अब सिर्फ धूम्रपान ही नहीं, वायु प्रदूषण और कुछ पारंपरिक हर्बल दवाएं भी इंसान के डीएनए को इतना नुकसान पहुंचा रही हैं कि फेफड़ों में ट्यूमर बनना शुरू हो जाता है।

ताजा अध्ययन में जिन लोगों ने कभी सिगरेट नहीं छुई, उनके फेफड़ों में भी ऐसे म्यूटेशन पाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि प्रदूषित वातावरण में रहने वाले लोगों के ट्यूमर में यह म्यूटेशन अधिक मात्रा में मिले हैं। म्यूटेशन से तात्पर्य है डीएनए अनुक्रम (जेनेटिक कोड) में होने वाला स्थायी परिवर्तन। यह परिवर्तन कोशिकाओं के भीतर जीन की संरचना को प्रभावित करता है, जिससे प्रोटीन बनने की प्रक्रिया में गड़बड़ी हो सकती है। म्यूटेशन स्वाभाविक रूप से हो सकता है या बाहरी कारकों जैसे वायु प्रदूषण, धूम्रपान, रेडिएशन या रसायनों के संपर्क से भी हो सकता है। इसकी वजह से कैंसर जैसी घातक बीमारियां भी हो सकती हैं। अध्ययन के अनुसार फेफड़ों का कैंसर अब केवल धूम्रपान करने वालों की बीमारी नहीं रहा। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो और नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट (एनसीआई) द्वारा किए गए एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में पाया गया है कि नॉन-स्मोकर्स में भी फेफड़ों के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका सीधा संबंध वायु प्रदूषण और पर्यावरणीय कारकों से जुड़ा है। यह शोध नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुआ है और इसके निष्कर्ष वैश्विक स्वास्थ्य नीति और शहरी नियोजन के लिए चेतावनी की घंटी की तरह हैं।

सेकंड हैंड स्मोक से अधिक घातक…
सेकंड हैंड स्मोक यानी परोक्ष रूप से धूम्रपान के धुएं का संपर्क कैंसर म्यूटेशन का उतना मजबूत कारण नहीं है, जितना वायु प्रदूषण है। शोध में पाया गया कि जो लोग स्वयं धूम्रपान नहीं करते थे लेकिन सेकंडहैंड स्मोक में रहते थे, उनके ट्यूमर में केवल हल्के बदलाव हुए। न ही उनमें कैंसर बढ़ाने वाला कोई खास जेनेटिक सिग्नेचर मिला।

हर्बल दवाएं भी घातक
शोध में सामने आया कि ताइवान में पारंपरिक चीनी औषधियों में इस्तेमाल होने वाला एरिस्टोलोचिक एसिड भी फेफड़ों के कैंसर से जुड़ा हो सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इन औषधियों का धुआं सांस के माध्यम से फेफड़ों तक पहुंचता है और डीएनए को नुकसान पहुंचाता है।

भारत के लिए चेतावनी
अध्ययन भारत के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे नॉन-स्मोकर्स होते हुए भी हर दिन जानलेवा प्रदूषण में सांस ले रहे हैं। फेफड़ों के कैंसर की स्क्रीनिंग नॉन-स्मोकर्स के लिए भी शुरू करने पर विचार किया जाना चाहिए।

पत्नी की दरिंदगी…प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में थी, पति ने दिखाई दरियादिली, तो सजा में मिली खौफनाक मौत
मथुरा के कोसीकलां में अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति गोविंद को मौत के घाट उतार दिया था। ऐंच गांव में हुए हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया बांक, खून से सनी टी-शर्ट, मोबाइल समेत अहम सबूत बरामद किए हैं।

पत्नी ने दी लोकेशन, तब प्रेमी ने की हत्या
कोसीकलां के गांव ऐंच में प्रेम संबंधों में बाधक बने पति की हत्या कराने में पत्नी ने अहम भूमिका अदा की। पुलिस जांच में इसका खुलासा हुआ है। साथ ही गिरफ्तारी के बाद हत्यारोपी प्रेमी और मृतक की पत्नी ने इसकी पुष्टि की है।

गोविंद शराब के नशे में निकला था घर से
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि मंगलवार की रात को गोविंद (27) घर से शराब के नशे में निकला था। इसकी जानकारी उसकी गोविंद की पत्नी कविता ने गुंजार उर्फ गुलजार उर्फ भोले को दी। कविता ने ही बताया कि गोविंद शराब के नशे में धुत्त है। जब तक यह जिंदा रहेगा तब तक हम दोनों नहीं मिल सकते हैं। यदि चाहते हो कि आगे मुलाकात होती रहे तो गोविंद को आज ही रास्ते से हटा दो। यह जानकारी मिलने के बाद गुंजार बांक लेकर घर से निकला और रास्ते में सुनसान स्थान देखकर उसने गोविंद के गले पर बांक से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

गुंजार से ही नहीं कई लोगों से रहे हैं मृतक की पत्नी के संबंध
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि मृतक गोविंद की पत्नी कविता के गांव के गुंजार उर्फ गुलजार उर्फ भोले से ही अवैध संबंध नहीं थे। कविता के रिश्ते में देवर लगने वाले युवक से भी संबंध थे। इसी देवर ने उसे मोबाइल फोन दिया था। जिससे वह गुंजार से बात करती थी। इससे पूर्व 2020 तक बरसाना के युवक से भी अवैध संबंध रहे। इसकी जानकारी गोविंद को लगी तो घर में खूब झगड़ा हुआ। मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कविता के माफी मांगने और समझौता होने के बाद के बाद मामला रफा दफा हो गया।

भुस में छुपाकर रखा था बांक और खून से सनी टीशर्ट
हत्यारोपी गुंजार ने बांक से प्रहार करके गोविंद की हत्या की। गुंजार ने गोविंद की गर्दन पर कई बार किए। इसके कारण गोविंद लहुलुहान हो गया। मरने से पहले उसने अपनी जान बचाने के लिए गुंजार से हाथापाई भी की, लेकिन वह अपनी जान बचाने में सफल नहीं हो पाया। हाथापाई के दौरान गुंजार की पीले रंग की टीशर्ट भी खून से सन गई। हत्यारोपी ने बांक और खून से सनी टीशर्ट को भुस में छिपा दिया, ताकि किसी को पता न चले और मौका लगते ही उसे गायब कर सके। वह ऐसा करता इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव चौडरस के पास से हुई गिरफ्तारी
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल टीम ने गुंजार उर्फ गुलजार उर्फ भोले को बृहस्पतिवार की रात्रि में गांव चौडरस के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब पूछताछ में सख्ती की तो गुंजार ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार बांक और रक्तरंजित टी-शर्ट के अलावा मोबाइल फोन भूसे के ढेर से बरामद किए हैं। वहीं साजिश की मुख्य धार मृतक गोविंद की पत्नी को भी शुक्रवार सुबह ऐंच स्थित उसके मकान से गिरफ्तार किया है।

यूपी में हादसा… सात की मौत: कोई रोजगार की तलाश में निकला, कोई मुंबई से घर जाने को, लेकिन राह में ही मिली मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में नौ लोग सवार थे। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में नौ लोग सवार थे। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। हरदोई के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक और ओवरलोड ऑटो की टक्कर में मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बीमार भाभी को देखने मुंबई से आया निसार घर तक नहीं पहुंच सका
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनवा निवासी निसार (35) राजमिस्त्री थे। पिछले कुछ समय से गांव में काम नहीं मिल रहा था। अब से 12 दिन पहले वह मुंबई में अपने भाई के दामाद आफाक के पास काम करने के लिए गए थे। तीन दिन पहले निसार की बड़ी भाभी सकीना की गांव में ही तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर निसार मुंबई से ट्रेन से आया और बृहस्पतिवार सुबह उन्नाव रेलवे स्टेशन पर उतरा। यहां से वह एक ऑटो से बांगरमऊ गया। बांगरमऊ से संडीला जाने के लिए वह ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में ही हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। निसार की पत्नी शहरीन की मौत सात साल पहले हो चुकी है। अब निसार की भी मौत होने से पुत्र जावेद (12) और पुत्री शुबी (14) बदहवास हो गईं।

बीमार मां को देखने जा रही फूलजहां की बेटे समेत गई जान, पति गंभीर
उन्नाव जनपद के बेहटा मुजावर निवासी सिराज (30) गांव में ही खेती करते हैं। उनकी ससुराल उन्नाव जनपद के आसीवन गांव में है। सिराज की सास सईदुन का ऑपरेशन संडीला के बेगमगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ था। सास का हाल लेने के लिए सिराज अपनी पत्नी फूलजहां (28) और पुत्र अयाज (3) के साथ बेगमगंज जाने के लिए बृहस्पतिवार सुबह निकला था। बांगरमऊ से वह संडीला जाने को ऑटो में सवार हुआ था। रास्ते में ही हुए हादसे में सिराज की पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि सिराज को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घटना का पता चलने पर सिराज के ससुराल वाले मौके पर पहुंचे और फिर उसके घर के लोग भी पहुंच गए।

बहन की शादी में पंजाब से आया अंकित दुनिया से चला गया
कछौना कोतवाली क्षेत्र के बहदिन निवासी अंकित (20) पंजाब के लुधियाना में एक धागा फैक्टरी में काम करता था। बीती दो अप्रैल को उसकी बहन रोहिणी की शादी थी। शादी के चलते वह पंजाब से गांव आया था। तब से गांव में ही था। अंकित का ननिहाल कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द गांव में है। बुधवार को वह अपने मामा राम कुमार के घर गया था। बृहस्पतिवार सुबह वापस अपने गांव जाने के लिए बेहंदर से ही ऑटो में सवार हो गया था। रास्ते में दुर्घटना हो गई और उसकी मौत हो गई। वह पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। मां शिव देवी उसका शव देख बदहवास हो गईं।

लखनऊ जाने के लिए निकले, मिली मौत
कासिमपुर थाना क्षेत्र के मलहनखेड़ा निवासी अरविंद (19) चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता नंदराम खेती और मजदूरी करते हैं। अरविंद अपने परिजनों की घर चलाने में आर्थिक मदद करना चाहता था। इसी मंशा के साथ वह काम तलाशने के लिए लखनऊ जाने के लिए निकला था। कासिमपुर के पास वह ऑटो में सवार हुआ। संडीला से उसे लखनऊ के लिए बस पकड़नी थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी पर पिता नंदराम और मां शीला देवी बदहवास हो गईं। मौके पर मौजूद परिवार और गांव के लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

सवारियां लेने सुबह साढ़े छह बजे घर से निकला था रंजीत, ढाई घंटे बाद आई मौत की खबर
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बाजारखेड़ा मजरा औरामऊ निवासी रंजीत खुद का ऑटो चलाता था। हर रोज उन्नाव से संडीला के बीच सवारियां लाने और जाने से होने वाली आय से ही उसका परिवार चलता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े छह बजे ऑटो रिक्शा लेकर बांगरमऊ चला गया था। बांगरमऊ से सवारियां लेकर वापस आते समय हरदलमऊ के पास हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी प्रीती, दो पुत्रियां प्रिया और रिया एवं पुत्र हर्ष है। घटना का पता चलने पर प्रीती बदहवास हो गई।

तेज रफ्तार ट्रक और ओवरलोड ऑटो भिड़े, मां बेटा समेत सात की मौत
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरलोड ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। ऑटो में नौ लोग सवार थे। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। हरदोई के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर ट्रक और ओवरलोड ऑटो की टक्कर में मां-बेटा समेत सात लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे में ऑटो सवार चालक रंजीत, कछौना कोतवाली क्षेत्र के बनवा निवासी निसार (35) और बहदिन निवासी अंकित (20), कासिमपुर के मलहनखेड़ा निवासी अरविंद (19), दतिगढ़ा निवासी बिटान उर्फ पिंकी (30), उन्नाव जनपद के बेहटामुजावर निवासी फूलजहां (28) और उनके पुत्र अयाज (3) की मौत हो गई। फूलजहां के पति सिराज और पिंकी के पुत्र जुगनू (7) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन, सीओ सतेंद्र सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

दिल्ली बनेगी ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर हब… बजट में किया प्रावधान, इन योजनाओं पर शुरू होगा काम
राष्ट्रीय राजधानी  को ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में तेजी से काम होगा। इसके लिए भाजपा की दिल्ली सरकार ढांचागत विकास की परियोजनाओं पर जोरो से काम करेगी।

बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली को ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इसमें बुनियादी ढांचे का विकास, प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता और जल आपूर्ति के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई है। विशेष रूप से कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं जो पिछले कुछ वर्षों से ठंडे बस्ते में थीं। अब इस बजट के माध्यम से गति प्राप्त करेंगी। आप सरकार के कार्यकाल के दौरान जाम से राहत दिलाने वाली बड़ी परियोजनाओं से फंड की कमी से हाथ खींच लिए गए थे। इन परियोजनाओं को अब रफ्तार मिलेगी। साथ ही, निर्माणाधीन परियोजनाएं भी हैं जो फंड की कमी के कारण प्रभावित हैं।

इसमें 24 अस्पतालों से जुड़ी परियोजनाएं भी हैं। बजट में दिल्ली सरकार ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सेंट्रल रोड फंड व शहरी विकास मंत्रालय के तहत एनसीआर की कनेक्टिविटी में सुधार के लिए 1000 करोड़, सड़क व पुल अवसंरचना के सुधार के लिए 3843 करोड़, योजना विभाग के अंतर्गत नई योजना शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री विकास निधि के लिए 1400 करोड़ व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए केंद्र सरकार से वित्त पोषित परियोजनाओं के लिए योजना विभाग के तहत 1000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया है।

इन योजनाओं पर शुरू होगा काम

ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर : कॉरिडोर की लंबाई 20 किलोमीटर है। यह आनंद विहार से जखीरा फ्लाईओवर तक बनेगा। पूर्वी दिल्ली काे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को जोड़ने के कारण यह योजना अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। योजना के तहत आनंद विहार बस अड्डे से रेलवे लाइन के साथ-साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक एलिवेटेड कॉरिडाेर बनेगा, जिसमें जरूरत के हिसाब से उतरने और चढ़ने के लिए रैंप भी दिए जाएंगे।

नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर : सिग्नल फ्री नार्थ-साउथ कॉरिडोर की लंबाई 19 किलोमीटर है। इसे जखीरा से द्वारका सेक्टर-23 के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड-दो तक बनाया जाएगा। यह योजना दिल्ली को जाम से मुक्ति दिलाने वाली महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। यह उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। पूर्व की सरकार ने इस पर काम शुरू नहीं किया।

सिग्नेचर ब्रिज से डीएनडी तक हाईवे : रिंग रोड पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए इस परियोजना को डबल डेकर फ्लाईओवर के साथ डिजाइन किया गया है। ऊपरी हिस्से में तेज रफ्तार बड़े वाहन चलेंगे, जबकि निचले हिस्से में छोटे वाहन व साइकिलों के लिए जगह होगी। यह परियोजना कश्मीरी गेट, मजनू का टीला व मैटकाफ हाउस जैसे इलाकों में जाम को कम करने में मदद करेगी।

अरबिंदो मार्ग पर फ्लाईओवर (आईआईटी से महरौली) : योजना के तहत अरबिंदो मार्ग पर आईआईटी के पास रिंग रोड फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास बनेगा। फ्लाईओवर के नीचे लालबत्ती हटाने के लिए यह करीब 400 मीटर लंबा छह लेन का अंडरपास होगा। इससे करीब 200 मीटर की दूरी पर मदर इंटरनेशनल स्कूल से पौने तीन किलोमीटर लंबा कॉरिडोर शुरू होगा।

कुणाल कामरा माफी मांगें, वरना मुंबई में घूमने नहीं देंगे’, कॉमेडियन के शो पर बवाल, शिवसेना ने की तोड़फोड़, कामरा पर FIR दर्ज
शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए कॉमेडियन कुणाल कामरा ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, वह कुछ पैसों के लिए हमारे नेता पर टिप्पणी कर रहा है। कॉमेडियन पर FIR दर्ज।

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आपत्तिजनक बयान को लेकर कुणाल कामरा पर भी मामला दर्ज किया गया है।

कॉमेडियन कुणाल कामरा को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा शिवसेना नेता कामरा को चेतावनी दे रहे हैं कि वे शिंदे से माफी मांगे वरना उनका मुंबई में खुलेआम घूमना मुश्किल कर दिया जाएगा।

पहले जानिए क्या है मामला?
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में शिंदे पर विवादित टिप्पणी की थी। इस पर भड़के शिवसैनिकों ने जहां शो का आयोजन किया गया था, वहां धावा बोल दिया था। दरअसल, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की थी। इस होटल में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो की शूटिंग हुई थी, जिसमें उन्होंने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उन्हें गद्दार बोला था। इसके बाद शिवसेना युवा सेना (शिंदे गुट) के महासचिव राहुल कनाल और 19 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बीएनएस और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई।

‘सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे’
शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक मुरजी पटेल ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। मुरजी पटेल ने कहा, ‘हमने अपने नेता के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हमने उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे दो दिनों के भीतर एकनाथ शिंदे से माफी मांगें अन्यथा शिवसैनिक उन्हें मुंबई में स्वतंत्र रूप से घूमने नहीं देंगे। अगर वे कहीं भी सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए तो हम उनके चेहरे पर कालिख पोत देंगे। हम इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे और अपने राज्य के गृह मंत्री से अनुरोध करेंगे कि वे जल्द से जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें।’

कांग्रेस बोली- कानून का पालन करें
मामले में कांग्रेस ने शिवसेना और सरकार से कानून के हिसाब से कार्रवाई करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता अतुल लोंधे ने कहा, ‘मैं तोड़फोड़ का समर्थन नहीं करता। आप एक संवैधानिक पद पर हैं। आपकी भावनाएं आसानी से आहत हो जाती हैं, आपको पुलिस से संपर्क करना चाहिए था और शिकायत दर्ज करानी चाहिए थी। कानूनी व्यवस्था में किसी को भी तोड़फोड़ करने का अधिकार नहीं दिया जा सकता। कानून का राज है, जहां तक कुणाल कामरा ने कहा कि वह एक कॉमेडियन और लेखक हैं, वह समाज में होने वाली घटनाओं पर टिप्पणी करते हैं। अगर आपको स्टैंड-अप कॉमेडी, उसमें इस्तेमाल की जाने वाली भाषा से इतनी परेशानी है, तो इसे पूरी तरह से बंद कर दें। आप टिप्पणियों से इतना डरते क्यों हैं? यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संविधान के खिलाफ है।’