ओले और बिजली गिरने से प्रदेश में चार मौतें, सीएम ने कहा 24 घंटे में दें मुआवजा; आज यहां होगी बारिश

ओले और बिजली गिरने से प्रदेश में चार मौतें, सीएम ने कहा 24 घंटे में दें मुआवजा; आज यहां होगी बारिश

 प्रदेश में बदले मौसम के बीच बृहस्पतिवार को गोरखपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ीं। गोरखपुर में बारिश और तेज रफ्तार हवा के साथ ओले भी गिरे। बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में चार लोगों की मौत हो गई। सात अन्य झुलस गए। वहीं, मौसम विभाग ने शुक्रवार को तराई और दिल्ली से सटे 16 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

बृहस्पतिवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने से पारे में गिरावट दर्ज की गई। मथुरा, लखनऊ में भी सूरज के तेवर नरम रहने से गर्मी से राहत रही। बिजली गिरने से गोरखपुर के सौरभ और सुशील देवी के अलावा बस्ती में राम चरण और चंद्रावती की मौत हो गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमीयुक्त पुरवाई और दक्षिणी-पश्चिमी हवाओं के समागम से प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम प्रभावित रहेगा। शुक्रवार को बुंदेलखंड और दिल्ली एनसीआर के 12 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। बारिश और हवाओं के असर से अधिकतम तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।

रहें सतर्क… यहां बिजली और ओले गिरने के आसार

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा, झांसी और ललितपुर में ओले के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। 

हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों में भी बारिश के आसार

 देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद अब मानसून पूर्व गतिविधियां शुरू हो गई हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, राजस्थान, बिहार समेत कुछ अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी चलने और बारिश होने के आसार हैं। वहीं हिमाचल में बृहस्पतिवार को ओलावृष्टि हुई। विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 4 मई तक तेज आंधी और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर तथा जोधपुर जिलों के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *