विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का काउंटडाउन अब बस पूरा होने को है। अब से कुछ ही घंटों में सात फेरे लेकर ‘विरोश’ हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे को हो जाएंगे।
फैंस के सबसे चहेते कपल ‘विरोश’ यानी विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना आज हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों की ग्रैंड वेडिंग में अब सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बाकी रह गया है। झीलों की नगरी उदयपुर में दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामेंगे। बीते तीन दिनों से दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन और मस्ती चल रही है। वहीं बीते बुधवार यानी 25 फरवरी को रश्मिका और विजय के गालों पर हल्दी लग कर शादी का आगाज भी हो चुका है। अब बस देरी है तो सात फेरों की, जो कुछ ही घंटों में होने वाले हैं।
दो परंपराओं से होगी शादी
विजय और रश्मिका अपनी-अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का सम्मान करते हुए दो अलग-अलग कल्चर से शादी की रस्मों को करेंगे। समारोहों में तेलुगु और कोडवा परंपराओं की झलक मिलेगी। पहला समारोह पारंपरिक तेलुगु हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा, जिसे विजय देवरकोंडा का परिवार मानता है। इसके बाद गुरुवार शाम को कोडवा संस्कृति के तहत शादी की रस्में की जाएंगी। रश्मिका कोडवा संस्कृति से आती हैं।
एक दिन पहले ही पहुंच चुके हैं पंडित जी
इस ग्रैंड शादी के लिए पंडित जी भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। कल ही पंडित जी के उदयपुर पहुंचने का वीडियो सामने आया था। शादी में तेलुगू और कोडावा रीति-रिवाजों का पालन किया जाएगा।
दूल्हा-दुल्हन को लग चुकी है हल्दी
बीते बुधवार यानी 25 फरवरी को दिन में विजय और रश्मिका की हल्दी हुई। जिसकी सजावट की तस्वीरें काफी वायरल हुईं। बाद में शाम को कपल ने खुद भी फैंस को अपनी हल्दी की झलक दिखाई। जहां फूल के आकार वाले एक कार्ड पर Rushie’ जो रश्मिका का निकनेम है लिखा था। जबकि दूसरे पर ‘Vijay’ लिखा था। ताजे लिली, गुलाब और गेंदा के फूलों के बीच सजे ये नेमप्लेट सजावट में एक रोमांटिक फीलिंग्स को जोड़ते हैं।
एक-दूसरे का हाथ थाम कर की संगीत में एंट्री
दिन में हल्दी के बाद शाम में विरोश का संगीत समारोह हुआ। जहां दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे का हाथ थामकर एंट्री की। वायरल तस्वीर में विजय-रश्मिका एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए। इसके अलावा एक्ट्रेस सिल्वर कलर के लहंगे में नजर आईं, तो दूल्हे राजा यानी विजय देवरकोंडा ब्लैक शेरवानी में दिखाई दिए।
तस्वीरों के जरिए बयां की अपनी लव स्टोरी
संगीत नाइट में विजय और रश्मिका ने तस्वीरों के जरिए अपनी लव स्टोरी सबके साथ साझा करने का फैसला किया। इस दौरान विजय और रश्मिका की कई अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें संगीत के वेन्यू पर लगी नजर आईं। इन तस्वीरों में कार में ली गई सेल्फी से लेकर छुट्टियों के दौरान खींची गई तस्वीरों और एक-दूसरे को गले लगाते हुए उनके खास रोमांटिक पलों तक की कई तस्वीरें उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस के लॉन में लगाई गई थीं।
सास ने सौंपी रश्मिका को परिवार की विरासत
संगीत से पहले विजय देवरकोंडा की मां माधवी देवरकोंडा ने परंपरा के अनुसार रश्मिका को खानदानी चूड़ियां भेंट कीं। ये तोहफा सिर्फ गहना नहीं, बल्कि परिवार में रश्मिका को बहू के रूप में स्वीकार करने, प्यार और विरासत सौंपने का प्रतीक माना जाता है।



