प्रयागराज में चंद्रशेखर को रोकते ही हुआ बवाल, बाइकें फूंकी और बसों में तोड़फोड़… पथराव, भीड़ ने जमकर किया तांडव

प्रयागराज में चंद्रशेखर को रोकते ही हुआ बवाल, बाइकें फूंकी और बसों में तोड़फोड़… पथराव, भीड़ ने जमकर किया तांडव

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने से रविवार को करछना में बवाल हो गया। भीड़ ने जमकर तांडव किया। प्रयागराज का करछना दो घंटे तक उपद्रव की भीषण आग में जलता रहा।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को रोके जाने के बाद प्रयागराज के करछना में हुए बवाल के दौरान भड़ेवरा बाजार दो घंटे तक उपद्रव की आग में जलता रहा। 3:30 बजे के करीब पथराव-तोड़फोड़ करते हुए भीड़ आगे बढ़ी तो बाजार में भगदड़ मच गई। 

भीड़ का उग्र रूप देख पहले डायल 112 और फिर भुंडा चौकी व करछना थाने के पुलिसकर्मी भाग खड़े हुए। इसके बाद भीड़ ने जमकर तांडव किया। कई थानों की फोर्स व पीएसी लेकर पहुंचे एडिशनल सीपी अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा ने करीब 5:30 बजे भीड़ को मशक्कत के बाद काबू किया। 

सुबह से ही थी करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल
भड़ेवरा बाजार के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह से ही इसौटा जाने वाले करछना-कोहड़ार मार्ग पर हलचल थी। दोपहर दो बजे तक दो से ढाई हजार युवक बाजार से सटे हनुमानपुर मोरी चौराहे पर जुट चुके थे। 2:30 बजे के करीब अचानक उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। 

हटाने पर भीड़ हुई बेकाबू
15 मिनट बाद वहां से भड़ेवरा चौराहे पर आकर जाम लगा दिया। भुंडा चौकी प्रभारी कैलाश कुमार और चार-पांच सिपाहियों ने हटाना चाहा तो भीड़ बेकाबू हो गई। आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी भाग निकले और फिर थाने में सूचना दी गई। 

Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा बस में की गई तोड़फोड़ – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के आगे बढ़ने पर भीड़ ने शुरू किया पथराव 
उधर, भीड़ नारेबाजी करती रही। करीब 3:30 बजे करछना के साथ नैनी और औद्योगिक क्षेत्र थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। डायल 112 की गाड़ी भी बुला ली गई। पुलिस आगे बढ़ी तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। यह देख पुलिसकर्मी पीछे हटे। तभी भीड़ में शामिल युवकों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 

Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, अतरिक्त पुलिस कमिश्नर अजय पाल और पुलिस बल – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डायल 112  की गाड़ी पलटी
पहले तोड़फोड़ करते हुए डायल 112  की गाड़ी पलट दी। इसके बाद नैनी व औद्योगिक क्षेत्र थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई। यही नहीं जाम में फंसी प्राइवेट बस और अन्य वाहनों पर भी पथराव किया गया। 

Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
नैनी पुलिस की जीप में तोड़फोड करता उपद्रवी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाजार की दुकानों में भी तोड़फोड़
भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने बाजार की दुकानों में भी तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे खरीदारी के लिए आए ग्राहकों में भगदड़ मच गई। करीब दो घंटे तक भीड़ का उपद्रव चलता रहा।  

Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
करछना के भड़ेवरा में बवाल में बाद तोड़े गए वाहन – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

42 बाइकें सीज की
बवाल के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी तो मौके पर 42 बाइकें लावारिस हाल में मिलीं। बाजार के व्यापारियों से पूछने पर कोई भी इनके बारे में कुछ बता नहीं पाया। इसके बाद इन सभी को पुलिस  कब्जे में लेकर थाने ले आई। 

Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads
उपद्रवियों द्वारा तोड़ी जा रही पुलिस की गाड़ी – फोटो : सोशल मीडिया

साथ ही इन्हें सीज कर दिया गया। माना जा रहा है कि यह बाइकें उपद्रव में शामिल युवकों की हैं जो पुलिस के खदेड़ने पर बाइक छोड़कर भाग निकले। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव का कहना है कि सभी बाइकें सीज कर दी गई हैं।

Prayagraj riot Story Bikes were burnt and buses were vandalized Bricks and stones were scattered on roads

भीम आर्मी चीफ को रोकने पर बवाल, पथराव में छह पुलिसकर्मी जख्मी… वाहनों में तोड़फोड़
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने से रविवार को करछना में बवाल हो गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने करछना क्षेत्र में जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला बोल दिया गया। 

पुलिस की तीन गाड़ियों समेत एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की गई। 15 बाइकें फूंक दी गई। पथराव में चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। मौके पर स्थित तनावपूर्ण बनी रही। घटनाक्रम के अनुसार, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को कौशाम्बी के लोहंदा गांव जाकर कथित दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से मिलना था। 



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *