बीवी ने मरवा डाला पति: उम्र में था 18 साल का अंतर; सोते समय प्रेमी ने हथौड़ा से वार किए… पत्नी पकड़े रही हाथ

बीवी ने मरवा डाला पति: उम्र में था 18 साल का अंतर; सोते समय प्रेमी ने हथौड़ा से वार किए… पत्नी पकड़े रही हाथ

बरेली के सिरौली थाना इलाके में किसान सुरेशपाल की हत्या का पर्दाफाश हो गया है। पूछताछ में पता चला कि सुरेशपाल की पत्नी ममता ने अपने प्रेमी होतम सिंह के साथ मिलकर उसकी हत्या कराई थी।

बरेली के सिरौली थाना इलाके के गांव भूड़ा निवासी किसान सुरेशपाल की हत्या का राज खुल गया है। हत्या के मामले में सनसनीखेज हुआ है। पति को खाना खिलाकर उसके पास ही चारपाई पर लेटी पत्नी ममता ने अपने प्रेमी होतम सिंह से पति की हत्या कराई थी। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने सोमवार को हत्या के मामले में खुलासा कर दिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

गांव भूड़ा निवासी 50 वर्षीय सुरेश पाल की शनिवार रात घर में ही सोते वक्त हत्या कर दी गई थी। उनके भाई चंद्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी ममता व उसके प्रेमी होतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, जांच में पता लगा कि ममता ने ही प्रेमी होतम को बुलाकर अपने पति की हत्या कराई थी। हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा भी बरामद हो गया। पूछताछ में पता चला कि ममता ने पति सुरेश पाल के हाथ पकड़े थे। उसके प्रेमी होतम सिंह ने सुरेश पाल के सिर पर हथौड़े से प्रहार किया था। इसके बाद होतम सिंह मौके से भाग गया था। 

जानकारी मिलने पर चंद्रपाल मौके पर पहुंचे तो उन्हें ममता शव के पास रोती मिली थी। उनके पूछने पर ही उसने घटना के बार में कुछ नहीं बताया। इस पर पुलिस को ममता पर ही शक गहराया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसका फोन चेक किया तो व्हाट्सएप पर होतम सिंह से वीडियो और वॉयस कॉल मिली। इसके बाद होतम सिंह को भी पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पति से हुआ था झगड़ा 
जांच में पता लगा कि सुरेश पाल की पत्नी ममता का मायका बिहार में है। चार दिन पहले ही ममता अपने मायके से लौटी है। परिजनों के मुताबिक, वह जितने दिन में लौटने की बात कहकर गई थी, उससे ज्यादा दिन में आई थी। इससे सुरेश पाल नाराज थे। इस बात पर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। सुरेश के बच्चों ने भी पुलिस को माता-पिता में झगड़े की यही बात बताई थी। 

सुरेश और ममता की उम्र में था बड़ा अंतर
चंद्रपाल ने बताया कि वह लोग तीन भाई थे। सुरेश पाल यादव सबसे बड़े थे। उनकी शादी नहीं हो रही थी। वर्ष 2013 में वह बिहार गए और वहां गरीब परिवार की ममता से शादी करके उसे साथ ले आए।

चंद्रपाल के अनुसार, उनके भाई सुरेश पाल करीब 50 साल के थे तो भाभी ममता की उम्र करीब 32 साल है। भाभी ज्यादातर वक्त सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती थीं। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *