World Obesity Day 2025 : गंभीर रोगों का कारण बन सकता है मोटापा, योगासनों से बढ़ते वजन पर पाएं काबू

World Obesity Day 2025 : गंभीर रोगों का कारण बन सकता है मोटापा, योगासनों से बढ़ते वजन पर पाएं काबू

विश्व मोटापा दिवस के मौके पर ऐसे प्रभावी योगासनों के बारे में जानिए जो वजन घटाने और मोटापे को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

विश्व मोटापा दिवस हर साल 4 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मोटापे की बढ़ती समस्या के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके रोकथाम एवं उपचार के लिए प्रोत्साहित करना है। मोटापा एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है, जो हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कुछ प्रकार के कैंसर जैसी कई गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 1 अरब से अधिक लोग मोटापे से पीड़ित हैं। 

मोटापे को कम करने और वजन पर नियंत्रण रखने के कई उपाय हैं, जिसमें योग एक स्थाई और नेचुरल तरीका है। नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ आहार अपनाकर आप मोटापे और बढ़ते वजन पर काबू पा सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, स्वस्थ खान-पान की आदत और नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाकर वजन घटाया जा सकता है।

विश्व मोटापा दिवस के मौके पर ऐसे प्रभावी योगासनों के बारे में जानिए जो वजन घटाने और मोटापे को कम करने में सहायक हो सकते हैं। 

भुजंगासन 

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहते हैं, जिसमें शरीर का आकार किसी फन फैलाएं सर्प की तरह का होता है। यह  सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में से सातवां है। इसके अभ्यास से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन और मजबूती आती है। तनाव कम होता है और पेट की चर्बी कम होती है।

नौकासन

इस आसन को बोट पोज कहते हैं, जिसमें शरीर एक नाव की आकृति में आ जाता है। नौकासन के अभ्यास से पेट और कमर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है।

पर्वतासन

पर्वतासन को माउंटेन पोज भी कहते हैं। इस आसन के अभ्यास से शरीर की मुद्रा पर्वत के आकार की बनती है। इस आसन के कई शारीरिक और मानसिक लाभ हैं। यह आसन शरीर की मुद्रा सुधारने और मांसपेशियों को टोन करने में सहायक है। 

धनुरासन 

धनुरासन में शरीर धनुष के आकार का हो जाता है। इस आसन के अभ्यास से कमर मजबूत होती है। लचीलापन बढ़ता है। पीठ की समस्याओं में भी सकारात्मक असर देखने को मिलता है। यह पूरे शरीर की चर्बी कम करने में प्रभावी है, विशेष रूप से पेट पर जमे अतिरिक्त वसा को घटाता है।

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *