गाजा में इस्राइली हमलों में मारे गए 108 लोग, यमन में भी दो बंदरगाहों को बनाया निशाना

गाजा में इस्राइली हमलों में मारे गए 108 लोग, यमन में भी दो बंदरगाहों को बनाया निशाना

इस्राइल ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है और पिछले दिन उसने 150 ठिकानों पर हमले किये। वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले शुक्रवार सुबह तक होते रहे और लोगों को जबालिया शरणार्थी शिविर एवं बेत लाहिया शहर से भागना पड़ा। पिछले हमलों में 130 से अधिक लोग मारे गए थे।

इस्राइल लगातार गाजा पर हवाई हमले कर रहा है। हालिया हमलों में गाजा में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार के हवाई हमलों में अभी तक 108 लोग मारे गए हैं। मरने वाले लोगों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इन हमलों के बाद लोग बड़ी संख्या में इलाकों को छोड़कर जा रहे हैं।

इस्राइल ने शुक्रवार को यमन में दो बंदरगाहों पर भी हमला किया था। इस्राइल का दावा है कि इन बंदरगाहों का इस्तेमाल हूती विद्रोही समूह हथियारों के लेनदेन के लिए कर रहे थे। दीर अल-बला के बाहरी इलाकों और खान यूनिस शहर में गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक हमले किये गये। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। गाजा में इस्राइल की नाकेबंदी का अब तीसरा महीना है।

इस्राइली हमलों के बाद लोगों ने छोड़े शिविर
इस्राइल ने शुक्रवार को कहा कि वह गाजा में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है और पिछले दिन उसने 150 ठिकानों पर हमले किये। वहीं गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले शुक्रवार सुबह तक होते रहे और लोगों को जबालिया शरणार्थी शिविर एवं बेत लाहिया शहर से भागना पड़ा। पिछले हमलों में 130 से अधिक लोग मारे गए थे।

यमन में हमलों के बाद किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। हूती के उपग्रह चैनल अल-मसीरा ने हमलों की बात स्वीकार की, लेकिन कोई अन्य विवरण नहीं दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि उसने ट्रंप की यात्रा के दौरान यमन से इजराइली हवाई क्षेत्र की ओर दागी गई कई मिसाइलों को रोक दिया।

बंधकों की रिहाई बंद होने के बाद इस्राइल कर रहा है बड़े हमले
इस्राइली सरकार के प्रवक्ता डेविड मेन्सर ने शुक्रवार को  कहा था कि इजराइली सेना अपने अभियान तेज कर रही है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने अभियान को तब से तेजी दी है जब से हमास ने बंधकों को रिहा करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य उन्हें (बंधकों को) वापस घर लाना और हमास को सत्ता से हटाना है।” उन्होंने कहा कि इस्राइल बातचीत के दौरान हमास पर दबाव बनाना जारी रखेगा और कहा कि नतीजे मिल रहे हैं।

इस्राइल और गाजा के बीच यह युद्ध सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ था, जब हमास के नेतृत्व में आतंकवादियों ने दक्षिणी इजराइल में घुसपैठ कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके जवाब में इस्राइल ने व्यापक सैन्य कार्रवाई की, जिसमें गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 53,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इनमें से लगभग 3,000 की मौत 18 मार्च को युद्धविराम टूटने के बाद हुई है। हमास ने सात अक्टूबर को इस्राइल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए लगभग 250 लोगों में से 58 को अब भी बंधक बना रखा है। इनमें से 23 के अब भी जीवित होने का अनुमान है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *