देश के 19 राज्यों में आज भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दिल्ली में भी बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवाओं की चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और पूर्वी राज्यों में बिजली गिरने का खतरा है। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर का मौसम कितना बदलेगा? देश के सभी प्रदेशों में मौसम कैसा रहेगा? कहां बढ़ेगा खतरा? कहां मिलेगी राहत?
12 अगस्त यानी आज देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा है, जबकि पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज 12 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में किन इलाकों पर नजर रहेगी?
उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बिहार में गया, पटना, चंपारण, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर समेत कई जिलों में अलर्ट है। यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।
झारखंड और पहाड़ी राज्यों में कितना खतरा है?
झारखंड के पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है। उत्तराखंड में नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है।




