जम्मू और कटरा से आने-जाने वालीं 58 ट्रेनें रद्द, सीएम उमर ने पीएम मोदी से की बात

जम्मू और कटरा से आने-जाने वालीं 58 ट्रेनें रद्द, सीएम उमर ने पीएम मोदी से की बात

 जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर रेलवे ने बीते दिन कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द कर दी। माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी स्थित इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भूस्खलन हुआ है। जिसमें अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 

लगातार बारिश के चलते अलग-अलग घटनाओं में 41 की मौत
जम्मू एवं कश्मीर में पिछले दो दिनों में रिकॉर्ड बारिश के कारण हुई तबाही के बाद अलग-अलग घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है, जिनमें से अधिकांश लोग वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन के शिकार हुए हैं। बुधवार को बारिश में कुछ कमी आई, जिससे राहत कार्यों में तेजी आई।

जम्मू और कटरा से आने-जाने वाली 58 ट्रेनें रद्द
उत्तर रेलवे ने बुधवार को रिकॉर्ड बारिश से हुई तबाही के मद्देनजर जम्मू और कटरा स्टेशनों से आने-जाने वाली 58 ट्रेनों को रद्द करने का आदेश दिया, जबकि 64 ट्रेनों को मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर या तो पहले ही समाप्त कर दिया गया या फिर पहले ही रवाना कर दिया गया। 

राष्ट्रपति ने हादसे को लेकर जताया दुख
राष्ट्रपति ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने एक्स अकाउंट पर लिखा कि, ‘माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु होने की दुखद घटना अत्यंत कष्टदायक है। मैं शोक-संतप्त परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा राहत व बचाव कार्य में सफलता की कामना करती हूं।’

सीएम उमर ने पीएम मोदी से की बात, दी हालात की जानकारी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रदेश में आई आपदा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। सीएम ने कहा कि मैंने उन्हें जम्मू-कश्मीर के सबसे अधिक प्रभावित इलाकों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। मैंने तवी नदी के किनारे जम्मू के उन हिस्सों का दौरा किया। जहां कल काफी नुकसान हुआ था। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को निरंतर सहायता देने के उनके आश्वासन के लिए आभारी हूं।

डोडा में चार लोगों की मौत
डोडा के डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आज बारिश थमने की उम्मीद है। मौसम साफ हो सकता है। राजमार्गों को साफ करने और लोगों को राहत पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। थाथरी व अन्य जगहों पर टीमें तैनात की गई हैं। 

आगे कहा कि शाम तक राजमार्ग बहाल होने की उम्मीद है। राजमार्ग पर 4-5 जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। मरम्मत का काम जारी है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। आवासीय और व्यावसायिक ढाँचों को और नुकसान पहुंचने की उम्मीद नहीं है। इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी भी जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। लोगों को जल निकायों से दूर रहने की सलाह दी गई है। भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर बादल फटने की घोषणा नहीं की है। स्कूल और कॉलेज कल बंद रहने की उम्मीद है। अंतिम निर्णय वरिष्ठ अधिकारी लेंगे।

वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक
भूस्खलन हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि माता वैष्णो देवी मंदिर के तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद घटना अत्यंत दुखद है। आगे लिखा कि मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। 

उधमपुर में देवल के पास भूस्खलन
एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हामिद ने कहा कि पिछले दो दिनों में भारी बारिश हुई है। कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। पत्थरों की वजह से रास्ते बंद हो गए हैं। जम्मू से चेनानी जाने वाले रास्ते पर भी कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। मार्ग बंद हो गया है। उधमपुर में देवल के पास भूस्खलन हुआ है। अभी तक हमें पूरी जानकारी नहीं मिली है, क्योंकि मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है… मैं इस हाईवे पर यात्रा करने वाले सभी लोगों से अपील करता हूं कि जब तक एनएच-44 पर सड़क साफ नहीं हो जाती, तब तक आप अपनी यात्रा की योजना न बनाएं।

जम्मू-कश्मीर में उपायुक्त रामबन मोहम्मद अलयास खान, रामबन एसएसपी अरुण गुप्ता, एसएसपी ट्रैफिक एनएचडब्ल्यू राजा आदिल हामिद ने बनिहाल के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताई संवेदना
माता वैष्णो देवी में हुए भूस्खलन हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर संवेदना जताई है। साथ ही प्रशासन को निर्देश भी दिया है।

भूस्खलन में मरने वालों की संख्या हुई 32
पीटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हुई हो गई है तो वहीं घायलों की संख्या 20 हो गई है।

डोडा में बारिश का अलर्ट
जम्मू कश्मीर के डोडा में हल्की बारिश अभी भी जारी है। पिछले 3-4 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है।
 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *