आतंकी साजिश के मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर और बिहार समेत 5 राज्यों के 22 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा आतंकी साजिश के एक मामले की जांच के सिलसिले में ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा समेत कई जिलों में छापेमारी जारी है। बिहार में आठ स्थानों पर, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक स्थान पर, उत्तर प्रदेश में दो स्थानों पर तथा जम्मू-कश्मीर में नौ स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि ये छापेमारी आतंकवाद से जुड़े एक मामले की चल रही जाँच का हिस्सा है। उन्होंने आगे बताया कि आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।



