राष्ट्रपति मुर्मू आज लखनऊ में करेंगी योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, मयूर नृत्य से किया जाएगा स्वागत

राष्ट्रपति मुर्मू आज लखनऊ में करेंगी योग-ध्यान कार्यक्रम का उद्घाटन, मयूर नृत्य से किया जाएगा स्वागत

आज राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इस दौरान कई इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। जो कार्यक्रमों की समाप्ति तक रहेगा। यातायात पुलिस डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है, जो इस तरह से है…

राजधानी में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। वह दोपहर 12 बजे विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान (योग) राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। मयूर नृत्य से उनका स्वागत किया जाएगा। छतीसगढ़ के रंगोली कलाकार हितेश ने उनके स्वागत में गुलजार दादी और राष्ट्रपति की खूबसूरत रंगोली बनाई है। राष्ट्रपति के लिए विशेष कक्ष बनाया गया है, जहां वह कुछ देर शिव बाबा का ध्यान करेंगी।

आज राष्ट्रपति कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इस दौरान कई इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। जो कार्यक्रमों की समाप्ति तक रहेगा। यातायात पुलिस डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है, जो इस तरह से है…

अमौसी एयरपोर्ट

  • अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से सामान्य यातायात अमौसी एयरपोर्ट के अंदर प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात अमौसी एयरपोर्ट वीआईपी मोड़ से अमौसी कॉमर्शियल मोड़ से बायें होकर जाएगा।
  • शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी चुंगी तिराहा, पिकेडली तिराहा, बाराबिरवा चौराहा या स्कूटर इंडिया चौराहा जुनाबगंज मोड़ होकर जाएगा।

ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, गुलजार उपवन, मोहनलालगंज

  • गोसाईगंज कस्बा तिराहा से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, अहिमामऊ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से जिला करागार के सामने से, मोहनलालगंज, किसानपथ होकर जाएगा।
  • कबीरपुर अंडरपास से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, अहिमामऊ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात किसान पथ होकर जाएगा।
  • साहू रेजीडेंसी कैंप गेट से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
  • अहिमामऊ अंडरपास से ब्रह्म कुमारी राजयोग प्रशिक्षण केंद्र, सुल्तानपुर की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात शहीद पथ, कमता तिराहा होकर जाएगा।

राजभवन

  • बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज होकर जाएगा।
  • लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर जाएगा।
  • हजरतगंज चौराहा से डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात सिकंदरबाग चौराहा, यूपीटेक चौराहा अथवा रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा होते हुए जाएगा।
  • रॉयल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा, एनेक्सी तिराहा, प्रेरणा केंद्र तिराहा, लालबत्ती चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात हजरतगंज चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर जाएगा।
  • 1090 चौराहा से कोई भी रोडवेज बस गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये बसें बैकुंठधाम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा होते हुए जाएगा।
  • पार्क रोड चौराहा से डीएसओ चौराहा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये यातायात हजरतगंज चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए जाएगा।
  • डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा तक व पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक एकल मार्ग बंद रहेगा।

सेक्टर-15 वृन्दावन योजना

सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडर चौराहा से सेक्टर-10, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-8 वृंदावन योजना शहीद पथ अंडरपास चौराहा एमिटी इंटर नेशनल स्कूल के सामने उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्रॉसिंग अंडरपास से दायें उतरेठिया रेलवे स्टेशन रोड या तेलीबाग होकर जाएगा।

सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा से सेक्टर-12 नहर पुल चौराहा, ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।

सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से सेक्टर-16 सपना एंक्लेव तिराहा, सेक्टर-15 चौराहा, कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) से कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड या सेक्टर-14 नहर पुल चौराहा, उतरेठिया शहीद पथ रेलवे क्राॅसिंग से वृंदावन योजना सेक्टर-07सी तिराहा से दायें तेलीबाग होकर जाएगा।

सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-15 चौराहा, कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-16 (सपना एंक्लेव) तिराहा से सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) या ट्रॉमा सेंटर चौराहा, सेक्टर-17 नहर पुल चौराहा, आवास विकास गेट (पेट्रोल पंप) पीजीआई तिराहा होकर जाएगा।

सेक्टर-18 (न्यू ट्रामा सेंटर) चौराहा से सपना एंक्लेव सेक्टर-16 तिराहा, सेक्टर-19 चौराहा (पिपरीखेड़ा) की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-18 (न्यू ट्रॉमा सेंटर) चौराहा से दायें सेक्टर-17 वृंदावन योजना, कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन रोड होकर जाएगा।

सेक्टर-12 चौराहा से सेक्टर-15, कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सेक्टर-12 चौराहा से ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा, चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।

ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से सेक्टर-11, सेक्टर-12 नहर पुल, सेक्टर-15 कार्यक्रम स्थल की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात ज्ञान सरोवर नहर पुल (ईश्वरी खेड़ा) चौराहा से चिरैयाबाग, तेलीबाग या नहर रोड से कालिंदी पार्क मोड़ होकर जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *