मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे; 13 लोगों की मौत और 90+ घायल

मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेन के डिब्बे; 13 लोगों की मौत और 90+ घायल

उत्तरी अमेरिकी देश- मेक्सिको में बड़ा रेल हादसा हुआ है। ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण हुई इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हुई है। 98 यात्रियों के घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति शिनबाम ने हताहतों की मदद के लिए घटनास्थल पर सरकारी एजेंसियों को भेजने के निर्देश दिए हैं।

मेक्सिको रेल हादसे में 13 लोगों की मौत और 98 लोगों के घायल होने की खबर है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखे पोस्ट में बताया कि नौसेना ने 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकारी राहत और बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। गवर्नर को भी पीड़ित यात्रियों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस रेल सेवा की शुरुआत साल 2023 में हुई थी। फिलहाल ये ट्रेन सलीना क्रूज बंदरगाह से कोएट्ज़ाकोल्कोस के बीच 290 किलोमीटर का सफर करती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *