लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; US डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; US डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुला। वहीं पिछले दिन शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 187.64 अंक उछलकर 83,570.35 अंक पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 28.75 अंक की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.43 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 83,195.92 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 139.80 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 25,554.55 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 90.72 पर पहुंच गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *