जेपी मॉर्गन का अनुमान: 2027 में सोना 4500 डॉलर तक पहुंचेगा, चांदी भी चमकेंगे; किन दो धातुओं में आएगी गिरावट?

जेपी मॉर्गन का अनुमान: 2027 में सोना 4500 डॉलर तक पहुंचेगा, चांदी भी चमकेंगे; किन दो धातुओं में आएगी गिरावट?

जेपी मॉर्गन ने 2027 में सोने की कीमत 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं, तांबा और एल्युमीनियम में कमजोरी की आशंका है। ऐसे में आने वाले समय में कमोडिटी बाजार का रुख कैसा रहेगा?

वैश्विक कमोडिटी बाजार को लेकर दिग्गज निवेश बैंक जेपी मॉर्गन ने 2027 के लिए मिला-जुला और महत्वपूर्ण अनुमान जारी किया है। बैंक के मुताबिक, जहां एक तरफ 2027 तक बेस मेटल्स (औद्योगिक धातुओं) में गहरी गिरावट देखने को मिल सकती है, वहीं दूसरी ओर मौद्रिक स्थितियों में सुधार और निवेश मांग बढ़ने से सोना, चांदी और प्लैटिनम जैसी कीमती धातुओं में जोरदार रिकवरी की उम्मीद है।

जेपी मॉर्गन के अनुसार, टैरिफ की आशंकाओं के चलते अमेरिका में हुई तांबे का भंडारण अब घटने लगा है और कई बाजारों में आपूर्ति की स्थिति सुधर रही है, जिससे औद्योगिक धातुओं पर दबाव बढ़ेगा।  खदानों से सीमित आपूर्ति के बावजूद अमेरिकी इन्वेंट्री मांग घटने से वैश्विक संतुलन ढीला पड़ेगा। इसके चलते 2027 में तांबे के भाव गिरकर11,000 डॉलर प्रति मीट्रिक टन की ओर आ सकते हैं।

2,500 डॉलर प्रति टन जा सकता है एल्युमीनियमः
इंडोनेशिया के नेतृत्व में बढ़ रहे अधिशेष के कारण एल्युमीनियम में कमजोरी बनी रहेगी और 2027 के अंत तक इसके भाव फिसलकर 2,500 डॉलर प्रति टन तक जा सकते हैं। पर्याप्त इन्वेंट्री और  सुधरती आपूर्ति के बीच निकेल के दाम 15,500 से 16,500 डॉलर प्रति टन के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

4,500 डॉलर पर पहुंचेगा सोना
कीमती धातुओं के मोर्चे पर जेपी मॉर्गन ने सकारात्मक रुख जताया है। कच्चे तेल की कम कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ोतरी चक्र पर संभावित विराम से निवेश मांग को सहारा मिलेगा। बैंक का अनुमान है कि 2027 की चौथी तिमाही तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकवर होकर 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 4,00,500 रुपये) पर पहुंच सकता है। हालांकि, नाजुक व्यापक आर्थिक माहौल और निवेशकों की अनिश्चित पोजिशनिंग के बीच अल्पावधि में उतार-चढ़ाव ऊंचा बना रह सकता है, जो धीरे-धीरे कम होगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *