सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹2600 तक टूटी, सोना ₹960 सस्ता

सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹2600 तक टूटी, सोना ₹960 सस्ता

सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दिन चांदी की कीमत उछलकर 2.72 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने 960 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 2640 रुपये गिरकर 2.61 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

अमेरिकी डॉलर के एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकें।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत

स्पॉट गोल्ड की कीमत 1% गिरकर 5,016.56 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इससे पहले, डॉलर में कमजोरी के चलते सोना पिछले सत्र में 2% चढ़ा था। 29 जनवरी को सोने ने 5,594.82 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था। वहीं, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 5,041.60 डॉलर प्रति औंस पर रहे। चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली। स्पॉट सिल्वर 2.5% टूटकर 81.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पिछले सत्र में इसमें करीब 7% की तेजी आई थी। 29 जनवरी को चांदी 121.64 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची थी।

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 6.66 प्रतिशत उछलकर 2.72 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसी तरह 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 1,300 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 

एमसीएक्स पर सोना-चांदी में तेजी

घरेलू बाजार में सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में मजबूती देखी गई। एमसीएक्स पर अप्रैल फ्यूचर्स के लिए एमसीएक्स गोल्ड 2,943 रुपये या 1.89% की बढ़त के साथ 1,58,394 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, मार्च फ्यूचर्स के लिए एमसीएक्स सिल्वर 12,853 रुपये या 5.14% चढ़कर 2,62,745 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *