हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। वहीं पिछले दिन शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316.57 अंक उछलकर 82,814.71 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 116.90 अंक की बढ़त के साथ 25,571.25 पर बंद हुआ था।
भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 276.69 अंक या 0.33 प्रतिशत बढ़कर 83,091.40 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 72.30 अंक या 0.28% चढ़कर 25,643.55 अंक पर आ गया।



