लेह में पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा सात की मौत, नीचे से गुजर रही थीं गाड़ियां

लेह में पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा सात की मौत, नीचे से गुजर रही थीं गाड़ियां

लेह में पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा सात की मौत, हिमस्खलन की जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उनसे हादसे की वीभत्सता नजर आती है। वाहन बर्फ में पूरी तरह दब गए हैं। वाहनों की छत से बर्फ हटाने में ही सेना और बीआरओ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

लद्दाख के कारगिल जिले में जोजिला-गुमरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर प्रकृति का कहर टूटा। जीरो पॉइंट और मिनीमर्ग के बीच भारी हिमस्खलन ने कई जिंदगियों को चपेट में ले लिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कम से कम पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। बर्फ के विशाल मलबे के नीचे 7 से 8 वाहनों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

लेह में पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा सात की मौत

हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वाहन जोजिला दर्रे से गुजर रहे थे। इसी दाैरान पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ और बर्फ का बड़ा हिस्सा तेजी से सड़क पर आ गिरा। पलक झपकते ही वाहन बर्फ के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), लद्दाख पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें बचाव एवं राहत कार्य के लिए मशीनों के साथ पहुंच गईं।

हटाई जा रही बर्फ
खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देर रात तक सेना और बीआरओ के जवान स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से बर्फ हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के कार्य में जुटे थे। घायलों को तत्काल निकालने के लिए बसीज इमाम खामनेई मेमोरियल ट्रस्ट (आईकेएमटी) के सदस्य और 108 एम्बुलेंस तैनात हैं।

सात के मारे जाने की पुष्टि
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भूस्खलन में दबने से सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। सभी घायलों को उप-जिला अस्पताल द्रास में भर्ती कराया गया है। चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों और मृतकों में अधिकतर लेह जिले के हैं।

बर्फ में पूरी तरह दब गए वाहन
हिमस्खलन की जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, उनसे हादसे की वीभत्सता नजर आती है। वाहन बर्फ में पूरी तरह दब गए हैं। वाहनों की छत से बर्फ हटाने में ही सेना और बीआरओ के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जहां पर हादसा हुआ वहां सड़क पहाड़ी एवं दुर्गम है। घटना स्थल पर एक तरफ सीधी खड़ी पहाड़ी है तो दूसरी तरफ खाई। ऐसे में जवानों को हर कदम सावधानी से बढ़ाना पड़ रहा है।

मार्ग पर बर्फ जमी, यातायात पूरी तरह रोका गया
जोजिला क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हिमस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार का हादसा बड़ा और घातक साबित हुआ। रास्ते पर भारी बर्फ जमी है। फिलहाल मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। बचाव दल का प्राथमिक लक्ष्य फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालना और उसके बाद सड़क को दोबारा वाहनों के लिए सुचारू करना है।

उपराज्यपाल ने जताया दुख
लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जोजिला में हिमस्खलन से हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कारगिल के डीसी और एसएसपी को घटनास्थल पर जाने और प्रभावितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा राहत बल ओर बीआरओ समेत सरकारी एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *