LPG से PNG तक पर: गैस सिलिंडर पर कितना टैक्स वसूलती है सरकार? यहां जानें

LPG से PNG तक पर: गैस सिलिंडर पर कितना टैक्स वसूलती है सरकार? यहां जानें

चैंबर ऑफर ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी सीटीआई ने एलपीजी गैस सिलिंडर को टैक्स फ्री करने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, लेकिन आप जानते हैं एलपीजी और पीएनजी पर कितना टैक्स लगता है?

मिडिल ईस्ट में तनाव शुरू होने के साथ ही एलपीजी सिलिंडर की दिक्कतों की खबरें भी आने लगी थी। हालांकि, भारत सरकार ने ये साफ किया है कि लोग परेशान न हो क्योंकि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है।

वहीं, सरकार ने एलपीजी के नियमों में बदलाव भी किया ताकि सभी तो समय पर गैस सिलिंडर मिल सके। पर क्या आप जानते हैं जिस गैस सिलिंडर का इस्तेमाल आप करते हैं उस पर सरकार क्या टैक्स लेती है? नहीं, तो चलिए जानते हैं एलपीजी गैस सिलिंडर पर और पीएनजी पर कितना टैक्स लगता है…

गैस सिलिंडर पर कितना टैक्स वसूलती है सरकार : एलपीजी गैस सिलिंडर पर कितना टैक्स लगता है?

  • आप जो अपने घरों में सिलिंडर इस्तेमाल करते हैं यानी घरेलू सिलिंडर पर सरकार मौजूदा समय में 5 प्रतिशत जीएसटी लेती है
  • जबकि, कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर पर ये जीएसटी 18 प्रतिशत लगता है

पीएनजी पर सरकार कितना टैक्स लेती है?

  • पीएनजी पर जीएसटी नहीं लगता है
  • हालांकि, अलग-अलग राज्य पीएनसी पर वैट जरूर लेते हैं
  • ये वैट हर राज्य में अलग-अलग होता है, जो लगभग 3 से लगभग 14 या उससे थोड़ा अधिक हो सकता है
LPG Crisis: What is the tax on LPG gas cylinders and PNG pipelines

क्या सरकार गैस सिलिंडर के दाम कम कर सकती है?

  • ये सवाल इस वक्त इसलिए चर्चा में आ गया है क्योंकि चैंबर ऑफर ट्रेड एंड इंडस्ट्री यानी सीटीआई ने एक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है
  • लिखे गए इस पत्र में सीटीआई ने एलपीजी और पीएनजी को टैक्स फ्री करने के लिए सिफारिश की है
  • हालांकि, घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की पिछली कीमतें लगभग 850  रुपये के आसपास थी
  • पर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बाद सिलिंडर के दाम में वृद्धि हुई जिसके बाद अब घरेलू एलपीजी की कीमत लगभग लगभग 913 रुपये के आसपास हो चुकी हैं
  • ऐसे ही कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़े हैं
  • पर अगर सरकार टैक्स हटाती है, तो लोगों को कम दाम में सिलिंडर मिल सकता है

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *