कर्नाटक: कावेरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत; मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया, मुआवजा की घोषणा की

कर्नाटक: कावेरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत; मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया, मुआवजा की घोषणा की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कावेरी नदी में डूबने से छह लोगों की मौत पर दुख जताया है और उनकी परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। कर्नाटक के मैसूर में कावेरी नदी में नहाने गए छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, यह बहुत दुख और दिल तोड़ने वाली घटना है। मैसूर के केआर नगर के पास अर्केश्वर मंदिर के नजदीक कावेरी नदी में नहाने गए छह लोगों की डूबने से मौत हो गई।

सिद्धारमैया ने घोषणा की की मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 


administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *