घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी मामूली छलांग लगाकार हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। आइए जानते हैं बाजार का हाल विस्तार से।
शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सोमवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। पहले प्री ओपनिंग की बढ़त गंवाकर सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट थी, निफ्टी 24,300 से नीचे पहुंच गया था। इस दौरान एचडीएफसी बैंक और आरआईएल ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव डाला। हालांकि, फिर बेंचमार्क सूचकांकों में खरीदारी लौटी और सूचकांक हरे निशान पर लौट आए।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.64 अंक चढ़कर 78,730.18 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 66.65 अंक बढ़कर 24,420.20 पर पहुंच गया। ट्रेंट और एसबीआई शीर्ष लाभ कमाने वाले शेयर रहे। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे बढ़कर 92.72 पर पहुंच गया।



