Box Office Report: ‘भूत बंगला’ के सामने डटकर खड़ी है ‘माइकल’; छठे हफ्ते भी नई रिलीज फिल्मों पर भारी ‘धुरंधर 2’

Box Office Report: ‘भूत बंगला’ के सामने डटकर खड़ी है ‘माइकल’; छठे हफ्ते भी नई रिलीज फिल्मों पर भारी ‘धुरंधर 2’

 बॉक्स ऑफिस पर एक ओर नई रिलीज फिल्में बनी हुई हैं, वहीं दूसरी ओर ‘धुरंधर 2’ जैसी छह हफ्ते पुरानी फिल्में भी अच्छी कमाई कर रही हैं। जानते हैं इन फिल्मों का कैसा बीता रविवार…

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्में बनी हुई हैं। एक ओर जहां अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ है, तो वहीं दूसरी ओर माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ है। जबकि ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ जैसी नई रिलीज फिल्म के सामने अभी भी ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्में बनी हुई हैं। अब जानते हैं कि रविवार को इन फिल्मों ने किया कैसा प्रदर्शन?

भूत बंगला
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर चुकी है और अपने दूसरे हफ्ते में बनी हुई है। पहले हफ्ते फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने सधी शुरुआत की है। अपने दूसरे रविवार को दसवें दिन फिल्म ने शानदार बढ़त हासिल करते हुए 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से 10 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 113.40 करोड़ रुपए हो गया है।

माइकल
हिंदी फिल्मों के बीच माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ भी बनी हुई है। अपने तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन तीन दिनों में 16 करोड़ रुपए हो गया है।

गिन्नी वेड्स सनी 2
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। 30 लाख रुपए के साथ अपनी शुरुआत करने वाली ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ ने पहले रविवार को भी सिर्फ 46 लाख रुपए की ही कमाई की। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन तीन दिनों में 1.20 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

धुरंधर 2
‘धुरंधर 2’ अपने छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ बनी हुई है, बल्कि अच्छे नंबर भी हासिल कर रही है। फिल्म ने अपने 39वें दिन छठे रविवार को भी 3.40 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 39 दिनों में 1130.59 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

डकैत
मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ बॉक्स ऑफिस पर वो प्रदर्शन नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद मेकर्स ने लगाई थी। फिल्म ने अपने 17वें दिन तीसरे रविवार को सिर्फ 52 लाख रुपए ही जुटा पाए। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 17 दिनों में महज 35.26 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *