चुनाव नतीजे : असम में भाजपा हैट्रिक की ओर, केरल में सीएम विजयन और तमिलनाडु में स्टालिन पीछे

चुनाव नतीजे : असम में भाजपा हैट्रिक की ओर, केरल में सीएम विजयन और तमिलनाडु में स्टालिन पीछे

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में शुरुआती टक्कर के बाद यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर मजबूती से बढ़ रही है।

चुनाव नतीजे : सुबह 10 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब पहुंची

सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। भाजपा ने 145 सीटों पर बढ़त बना ली है। टीएमसी 96 सीटों पर आगे चल रही है। 

असम में भाजपा नेता बोले- चुनाव नतीजे बहुत अच्छे होंगे

असम में भाजपा उम्मीदवार भूपेन कुमार बोरा बिहपुरिया विधानसभा सीट के काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘असम की जनता मुख्यमत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में इसलिए एकजुट हुई है क्योंकि असम को विकास चाहिए… चुनाव के नतीजे बहुत अच्छे होंगे।’

सुबह 9.30 बजे के रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बनाई बढ़त

सुबह 9.30 बजे तक के रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा 135 और टीएमसी 107 सीटों पर आगे चल रही हैं। 

तमिलनाडु में सभी को चौंकाते हुए विजय की पार्टी टीवीके 84 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। द्रमुक 54 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 60 सीटों पर बढ़त बना ली है। 

केरल में यूडीएफ ने बढ़त मजबूत करते हुए 83 सीटों पर बढ़त बना ली है। एलडीएफ 54 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। 

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ तेजी से बढ़ रही है। भाजपा 80 सीटों पर और कांग्रेस 27 सीटों पर आगे है। 

पुदुचेरी में भी एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। 

चुनाव अधिकारी बोले- नतीजों के बाद विजय रैली निकालने की नहीं होगी इजाजत

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जीत हासिल करने वाले नेताओं को विजय रैली निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अधिकारियों ने ये भी बताया कि कुछ जगहों पर ऐसी शिकायतें मिली हैं कि पोलिंग एजेंट्स  मतदान केंद्र नहीं पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे को देख रहे हैं और जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। 

शुभेंदु अधिकारी बोले- बंगाल में सत्ता विरोधी लहर, भाजपा को मिलेगी जीत

बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम से अपनी जीत का दावा किया है। शुभेंदु अधिकारी का दावा है कि बंगाल में सत्ता विरोधी लहर है और साथ ही हिंदू वोट एकजुट हैं। उन्होंने राज्य में भाजपा की जीत की बात कही। 

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कही शिकायत की बात

नौपाड़ा से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने कहा, ‘अभी तक उम्मीदवार या चुनाव एजेंट काउंटिंग सेंटर नहीं पहुंचे हैं और वे अनाउंसमेंट कर रहे हैं कि वे स्ट्रॉन्ग रूम खोल रहे हैं। यह फ्रॉड करने की कोशिश है। हम अभी शिकायत करेंगे, हम ऑब्जर्वर के पास जा रहे हैं।’

पांच राज्यों की हॉट सीटों की क्या है स्थिति?

पांच राज्यों की हॉट सीटों की बात करें तो बंगाल की भवानीपुर सीट पर सीएम ममता बनर्जी आगे हो गई हैं और भाजपा के शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं। नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। बेलेघाटा सीट पर कुणाल घोष आगे चल रहे हैं। 

वहीं तमिलनाडु की कोलाथुर सीट पर सीएम एमके स्टालिन, पेरम्बूर पर टीवीके प्रमुख विजय, चेपॉक-तिरुवल्लिकेनी सीट पर उदयनिधि स्टालिन चुनाव लड़ रहे हैं। 

केरल में त्रिशू, नेमोम, धर्मडोम, परवूर और अंबालापुझा सीटों पर सभी की नजरें टिकी हैं। 

चुनाव आयोग के आंकड़े आए सामने

;चुनाव आयोग के भी आधिकारिक आंकड़ें आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, असम में भाजपा एक सीट पर, केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन एक सीट पर और तमिलनाडु में टीवीके एक सीट पर आगे चल रही है। 

सुबह 9 बजे तक पांचों राज्यों में क्या है रुझानों की स्थिति?

सुबह 9 बजे तक के शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा ने 120 सीटों पर बढ़त बना ली है और टीएमसी 109 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट पार्टी का खाता खुल गया है और वे एक सीट पर आगे हैं। 

तमिलनाडु में द्रमुक 57 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 41 सीटों पर बढ़त बना ली है। पहला चुनाव लड़ रही टीवीके भी 35 सीटों पर आगे है। 

केरल में यूडीएफ ने फिर बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे चल रहा है। एलडीएफ 64 सीटों पर आगे है और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। 

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 68 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है। 

पुदुचेरी में एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *