बंगाल में पिछड़ती दिख रही तृणमूल, लेकिन क्या बहुमत का आंकड़ा जुटा पाएगी भाजपा

बंगाल में पिछड़ती दिख रही तृणमूल, लेकिन क्या बहुमत का आंकड़ा जुटा पाएगी भाजपा

पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने आपनी पूरी दम झोंकी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी?  राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

भाजपा 135 और टीएमसी 107 सीटों पर आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरुआती रुझानों में भाजपा 135 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी 107 सीटों पर आगे चल रही है

कस्बा सीट पर मतों के बड़े अंतर के साथ टीएमसी आगे

दक्षिण कोलकाता की कस्बा सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद जावेद खाने 9215 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संदीप बनर्जी 802 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।  

Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026: देगंगा सीट पर टीएमसी आगे

उत्तर 24 परगना जिले की देगंगा सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार अनिसुर रहमान बिदेश आगे चल रहे हैं। बिदेश 5546 मतों के साथ आगे हैं। 3362 मतों के साथ ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट के मोहम्मद मोफिदुल हक सहाजी मिंटू दूसरे नंबर पर हैं।

Bengal Vidhan Sabha Chunav Result 2026: कालिंपोंग सीट पर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा आगे

दार्जिलिंग जिले की कालिंपोंग सीट पर भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार रुदेन सदा लेपचा आगे चल रहे हैं। लेपचा 6384 मतों के साथ आगे हैं। 5927 मतों के साथ भाजपा के भरत कुमार छेत्री दूसरे नंबर पर हैं।  

मोंटेश्वर और आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा के उम्मीदवार आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक, मोंटेश्वर और आसनसोल दक्षिण सीट पर भी भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मोंटेश्वर में भाजपा के सैकत पांजा 6589 मतों के साथ आगे हैं। वहीं, 3109 मतों के साथ टीएमसी के चौधरी सिद्दीकुल्लाह दूसरे नंबर पर हैं। माकपा के अनुपम घोष 839 मतों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। आसनसोल दक्षिण सीट पर भाजपा की अग्निमित्रा पॉल 10055 मतों के साथ सबसे आगे चल रही हैं। वहीं, टीएमसी के उम्मीदवार तपस बनर्जी 3784 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

किसी के खिलाफ बयानबाजी करना या न करना हमारी संस्कृति नहीं: समिक भट्टाचार्य

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, हर कोई जाग रहा है। कार्यकर्ता भी हर जगह जाग रहे हैं। हम चाहते हैं कि दीदी थोड़ा आराम करें और विश्राम करें। चुनाव खत्म हो चुका है। नतीजे आने वाले हैं। इसमें उतार-चढ़ाव होंगे। शुरुआती रुझान आ रहे हैं। किसी के खिलाफ बयानबाजी करना या न करना हमारी संस्कृति से बाहर है। हम ऐसा नहीं कर सकते।

उन्होंने आगे कहा, तृणमूल कांग्रेस की संस्कृति, उसकी रुचि और वह जिस तरह से राजनीति को समझती है, वे उसी भाषा में बात करते हैं। लेकिन अगर हमारी पार्टी से कोई गलती हुई है, कोई व्यक्तिगत हमला हुआ है या मर्यादा से बाहर कुछ हुआ है, तो चुनाव खत्म होते ही मैंने उसके लिए माफी मांगी थी और आज भी मैं माफी मांगता हूं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *