IPL 2026 ने बदली टी20 की परिभाषा: अब 200+ का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं! स्कोर बोर्ड पर महज सजावट बन रहे हैं रन!

IPL 2026 ने बदली टी20 की परिभाषा: अब 200+ का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं! स्कोर बोर्ड पर महज सजावट बन रहे हैं रन!

आईपीएल 2026 पूरी तरह बल्लेबाजों का सीजन बन चुका है। 200+ स्कोर अब सुरक्षित नहीं रहे और 220+ लक्ष्य भी आसानी से चेज हो रहे हैं। पावरप्ले की आक्रामक बल्लेबाजी, लंबी बैटिंग लाइनअप और निडर मानसिकता ने पूरे खेल का संतुलन बदल दिया है। इस सीजन ने साबित कर दिया है कि अब टी20 क्रिकेट में 200 रन सिर्फ शुरुआत है, जीत की गारंटी नहीं।

आईपीएल 2026 का सीजन बल्लेबाजों के नाम रहा है। इस बार 200+ स्कोर बनाना आम बात हो गई है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े लक्ष्य भी अब सुरक्षित नहीं रहे। पहले जहां 200 रन बनते ही टीम आधी जीत मान लेती थी, वहीं अब विरोधी टीम उसे आसानी से हासिल कर रही है। पावरप्ले की आक्रामक बल्लेबाजी, गहराई तक फैली बैटिंग लाइनअप और निडर सोच ने आईपीएल 2026 को रिकॉर्डतोड़ बना दिया है।

48 मैचों में 39 बार बने 200+ स्कोर
आईपीएल 2026 के शुरुआती 48 मुकाबलों में टीमों ने 39 बार 200 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया है। यह पिछले सीजन के इसी चरण से 12 ज्यादा है। आईपीेल 2025 भी हाई-स्कोरिंग सीजन माना गया था, लेकिन 2026 ने उसे भी पीछे छोड़ दिया। इससे साफ है कि अब बल्लेबाज शुरुआत से ही हमला कर रहे हैं और गेंदबाजों के पास वापसी का मौका कम मिल रहा है। हम आपको जो आंकड़े ग्राफिक्स में बता रहे हैं, वो इस सीजन के 48वें मैच (दिल्ली vs चेन्नई मैच) तक के ही हैं।

पिछले चार IPL सीजन में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के रिजल्ट

सीज़नलक्ष्य >= 200
(जीत/हार)
अनुपातलक्ष्य >= 220
(जीत/हार)
अनुपात
202612/111.0918/51.600
20259/240.3752/130.154
20246/220.2732/120.167
20238/170.4710/70

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

200+ लक्ष्य अब आसानी से हो रहे चेज
सबसे बड़ा बदलाव रन चेज में दिखा है। इस सीजन 200 या उससे ज्यादा लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 23 मैच खेले, जिसमें 12 बार जीत मिली और 11 बार हार। यानी 200+ स्कोर अब जीत की गारंटी नहीं रहा। पिछले सीजन यही रिकॉर्ड चार जीत और 13 हार का था। पूरे आईपीएल 2025 में भी सिर्फ नौ बार 200+ लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज हुए थे।

220+ स्कोर भी नहीं बचा पा रहे टीमों को
पहले 220 रन बनाना लगभग मैच खत्म करने जैसा माना जाता था, लेकिन आईपीएल 2026 में यह आंकड़ा भी सुरक्षित नहीं है। इस सीजन 220+ स्कोर वाले 13 मुकाबलों में दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम आठ बार जीत चुकी है। तुलना करें तो आईपीएल 2025 में 220+ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड सिर्फ दो जीत और 13 हार था।

पावरप्ले ने बदल दिया पूरा खेल
बड़े रन चेज की सबसे बड़ी वजह पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी रही है। ईएसपीएन क्रिकइनफो के आंकड़ों के मुताबिक, 200+ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का इस सीजन पहले छह ओवर में रनरेट 11.78 रहा है। जो 12 सफल रन चेज हुए, उनमें पावरप्ले रनरेट 13.81 तक पहुंच गया। यानी शुरुआत में ही मैच का दबाव खत्म कर दिया गया। औसतन टीमें सिर्फ छह ओवर में लक्ष्य का 37 प्रतिशत से ज्यादा रन बना रही हैं।

पावरप्ले (PP) ने सेट किया टोन

सभी 200+ के स्कोर का पीछा करने वाले मैचों में पावरप्ले आंकड़े

सीजनमैचPP रन रेटलक्ष्य का %
20262311.7831.6
20253410.4827.7
20242810.5827.9
2023258.7524.4

सफल 200+ चेज में पावरप्ले आंकड़े

सीजनमैचPP रन रेटलक्ष्य का %
20261213.8137.1
2025911.4332.2
2024611.5331.6
202388.9225.7

Note: पिछले 4 सीजन की तुलना
इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

वैभव सूर्यवंशी ने रचा तूफान
राजस्थान रॉयल्स बनाम आरसीबी मैच में 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में 97/1 रन बना दिए थे। इसमें वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। यह आईपीएल 2026 के सबसे विस्फोटक पावरप्ले प्रदर्शनों में से एक रहा।

पावर-पैक्ड शुरुआत

12 सफल 200+ चेज में पावरप्ले (PP) रन

मैचलक्ष्यPP रनPP में लक्ष्य का %
RR vs RCB2029748.0
PBKS vs DC26511643.8
PBKS vs SRH2209342.3
SRH vs RR2298938.9
SRH vs MI2449237.7
RR vs PBKS2238437.7
RCB vs SRH2027637.6
MI vs KKR2218036.2
PBKS vs CSK2106832.4
MI vs LSG2297131.0
DC vs RR2267031.0
RCB vs GT2065828.2

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं
बैटिंग करने वाली टीम बोल्ड में है

पावरप्ले है गेमचेंजर

200+ का सफल पीछा करने वाली टीमों के लिए पावरप्ले (PP) रन रेट

मैचशुरुआत में आवश्यक रन रेट
(RRR)
पावरप्ले (PP) रन रेटपावरप्ले के बाद आवश्यक रन रेट
(RRR)
RCB vs SRH10.112.79.0
MI vs KKR11.113.310.1
PBKS vs CSK10.511.310.1
RR vs RCB10.116.27.5
PBKS vs SRH11.015.59.1
RCB vs GT10.39.710.6
PBKS vs DC13.319.310.6
SRH vs RR11.514.810.0
RR vs PBKS11.214.09.9
SRH vs MI12.215.310.9
DC vs RR11.311.711.1
MI vs LSG11.511.811.3

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

10 ओवर में आधा मैच खत्म
इन सफल रन चेज में 12 में से 10 बार टीमों ने 10 ओवर तक लक्ष्य का 50 प्रतिशत से ज्यादा रन बना लिया था। यानी आधी पारी खत्म होते-होते मैच बल्लेबाजों के नियंत्रण में पहुंच गया। कई मुकाबलों में 20वां ओवर भी नहीं आया। सिर्फ तीन सफल चेज ऐसे रहे जो 20वें ओवर तक पहुंचे।

आरसीबी ने सीजन की शुरुआत में ही दिया संकेत
सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने एसआरएच के 202 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था। यह आईपीएल इतिहास में 200+ लक्ष्य का सबसे तेज सफल रन चेज बना। यहीं से संकेत मिल गया था कि आईपीएल 2026 कुछ अलग होने वाला है।

10-ओवर के आंकड़े

12 सफल 200+ चेज में 10 ओवर के बाद का स्कोर

मैचलक्ष्य10-ओवर का स्कोर10 ओवर में लक्ष्य का %
RR vs RCB202137/467.8
RCB vs SRH202126/262.4
SRH vs RR229139/260.7
RCB vs GT206118/157.3
PBKS vs SRH220124/256.4
PBKS vs DC265147/355.5
MI vs LSG229127/055.5
MI vs KKR221122/055.2
SRH vs MI244134/354.9
DC vs RR226113/150.0
PBKS vs CSK210103/249.1
RR vs PBKS223109/248.9

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं
बैटिंग करने वाली टीम बोल्ड में है

गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी
हालांकि हर बड़े स्कोर का पीछा सफल नहीं हुआ। 11 बार टीमों को हार भी मिली। सीएसके ने एमआई को 103 रन से हराया, जबकि मुंबई ने गुजरात को 99 रन से हराया। फिर भी कुल तस्वीर यही दिखाती है कि बल्लेबाजों का दबदबा गेंदबाजों पर भारी पड़ रहा है।

आधी पारी के बाद ही हो जाता है खेला

200+ का सफल पीछा करने वाली टीमों के लिए 10-10 ओवर का रन रेट

मैचशुरुआत में आवश्यक रन रेट
(RRR)
10-ओवर के
बाद रन रेट
10 ओवर के बाद आवश्यक रन रेट
(RRR)
RCB vs SRH10.112.67.6
MI vs KKR11.112.29.9
PBKS vs CSK10.510.310.7
RR vs RCB10.113.76.5
PBKS vs SRH11.012.49.6
RCB vs GT10.311.88.8
PBKS vs DC13.314.711.8
SRH vs RR11.513.99.0
RR vs PBKS11.210.911.4
SRH vs MI12.213.411.0
DC vs RR11.311.311.3
MI vs LSG11.512.710.2

Note: इस सीजन के आंकड़े 48वें मैच तक के हैं

आईपीएल 2026 ने बदल दिए बल्लेबाजी के पैमाने
पिछले सभी आईपीएल सीजन मिलाकर 220+ लक्ष्य सिर्फ पांच बार सफलतापूर्वक चेज हुए थे। लेकिन आईपीएल 2026 के सिर्फ 48 मैचों में ही यह कारनामा आठ बार हो चुका है। यह आंकड़ा बताता है कि टी20 क्रिकेट की नई परिभाषा अब आईपीएल 2026 लिख रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *