22 साल के कूपर कोनोली का तूफान; आईपीएल इतिहास के सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा

22 साल के कूपर कोनोली का तूफान; आईपीएल इतिहास के सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा

कूपर कोनोली ने हैदराबाद में ऐसी पारी खेली जिसने IPL रिकॉर्ड बुक बदल दी। 22 साल की उम्र में विदेशी बल्लेबाज के तौर पर सबसे तेज शतक, सबसे ज्यादा छक्के और पंजाब किंग्स के लिए ऐतिहासिक पारी खेलकर उन्होंने खुद को भविष्य का बड़ा स्टार साबित कर दिया। हालांकि पंजाब मैच हार गया, लेकिन इस मुकाबले को लंबे समय तक कोनोली के विस्फोटक शतक के लिए याद किया जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के मुकाबले में भले ही जीत सनराइजर्स के नाम रही, लेकिन 22 साल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली ने ऐसी पारी खेली जिसने पूरे आईपीएल इतिहास को हिला दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में कोनोली ने सिर्फ 59 गेंदों पर नाबाद 107 रन ठोक दिए। इस विस्फोटक शतक के साथ वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। उनकी पारी ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और कुछ ऐसे आंकड़े बनाए, जिनमें क्रिस गेल जैसे दिग्गज भी पीछे छूट गए।

IPL में सबसे युवा विदेशी शतकवीर बने कूपर कोनोली
कूपर कोनोली ने 22 साल 257 दिन की उम्र में आईपीएल शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। उन्होंने क्विंटन डिकॉक, डेविड वॉर्नर और डेविड मिलर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक थे, जिन्होंने 23 साल 122 दिन में यह कारनामा किया था। कोनोली की पारी सिर्फ रिकॉर्ड नहीं थी, बल्कि दबाव में खेली गई एक क्लासिक टी20 पारी थी। उन्होंने सात चौके और आठ छक्के लगाए।

IPL में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज

खिलाड़ीउम्रटीम/विपक्षसाल
कूपर कोनोली22 साल 257 दिनPBKS vs SRH2026
क्विंटन डिकॉक23 साल 122 दिनDD vs RCB2016
डेविड वॉर्नर23 साल 153 दिनDD vs KKR2010
डेविड मिलर23 साल 330 दिनKXIP vs RCB2013
कैमरून ग्रीन23 साल 352 दिनMI vs SRH2023

पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में सबसे बड़ी पारी
कोनोली ने सिर्फ शतक ही नहीं लगाया, बल्कि पंजाब किंग्स के लिए 22 साल की उम्र में सबसे बड़ी आईपीएल पारी भी खेल डाली। इससे पहले प्रभसिमरन सिंह ने 103 रन बनाए थे। अब कोनोली 107* रन के साथ इस सूची में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।

22 साल की उम्र में पंजाब के लिए सबसे बड़ी पारियां

खिलाड़ीस्कोरविरोधी टीमसाल
कूपर कोनोली107*SRH2026
प्रभसिमरन सिंह103DC2023

छक्कों की बारिश, अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
कूपर कोनोली ने अपनी पारी में आठ छक्के उड़ाए। यह भी 22 साल की उम्र में पंजाब किंग्स के किसी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बन गया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले इसी सीजन मुल्लांपुर में लखनऊ के खिलाफ उन्होंने सात छक्के लगाए थे।

Cooper Connolly Creates IPL 2026 History: Youngest Overseas Centurion; Leaves Gayle Behind stat PBKS vs SRH
कूपर कोनोली – फोटो : ANI/IANS

सनराइजर्स के खिलाफ पंजाब की सबसे बड़ी पारियों में शामिल
कोनोली की 107* रन की पारी पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई। उन्होंने शिखर धवन और हाशिम अमला जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। हालांकि क्रिस गेल का 104* अब भी सूची में ऊपर बना हुआ है क्योंकि वह जीत दिलाने वाली ऐतिहासिक पारी थी, लेकिन कोनोली रन के मामले में उनसे आगे निकल गए।

SRH के खिलाफ PBKS के सबसे बड़े स्कोर

खिलाड़ीस्कोरमैदानसाल
कूपर कोनोली107*हैदराबाद2026
क्रिस गेल104*मोहाली2018
शिखर धवन99*हैदराबाद2023
हाशिम अमला96मोहाली2016

हैदराबाद में पंजाब पर सनराइजर्स का दबदबा जारी
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रन से जीत दर्ज की। यह हैदराबाद में पंजाब किंग्स के खिलाफ उसकी लगातार नौवीं जीत रही। आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर किसी विरोधी टीम के खिलाफ यह सबसे लंबी जीत का सिलसिला बन गया।

IPL में किसी मैदान पर विरोधी टीम के
खिलाफ सबसे लंबी जीत का सिलसिला

टीमविरोधीमैदानजीतअवधि
SRHPBKSहैदराबाद92015-2026
CSKRCBचेन्नई82010-2024
CSKDCचेन्नई72011-2023
MIKKRवानखेड़े72013-2023

220+ स्कोर डिफेंड करने में SRH अजेय
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में जब-जब 220 से ज्यादा रन बनाए हैं, तब-तब मैच जीता है। पंजाब के खिलाफ यह उनका 11वां मौका था और टीम ने हर बार जीत दर्ज की।

मैच में क्या हुआ
मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 69 और ईशान किशन ने 55 रन की तेज पारियां खेलीं, जबकि ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दी। जवाब में पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद 22 साल के कूपर कोनोली ने अकेले दम पर मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि दूसरे छोर से उन्हें लगातार सहयोग नहीं मिला और पंजाब की टीम 20 ओवर में 202/7 तक ही पहुंच सकी। सनराइजर्स हैदराबाद ने यह मुकाबला 33 रन से जीत लिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *