यूपी में बड़ा हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल

यूपी में बड़ा हादसा: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, छह की मौत और 24 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि 24 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।

अनुमान जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और यूपीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। 

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही या नींद की झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *