जून में ग्रेजुएट्स के लिए 9 शानदार भर्तियां, अधिकारी स्तर की नौकरी; जल्द करें आवेदन

 जून में ग्रेजुएट्स के लिए 9 शानदार भर्तियां, अधिकारी स्तर की नौकरी; जल्द करें आवेदन

जून में ग्रेजुएट युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों के कई शानदार अवसर हैं। SSC CGL, UPSC CDS, AFCAT, UPSSSC, SBI, BOB, राजस्थान और इलाहाबाद हाईकोर्ट समेत कई संस्थानों में हजारों पदों पर आवेदन चल रहे हैं। कई भर्तियों की अंतिम तिथि इसी महीने है।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए जून 2026 कई बड़े अवसर लेकर आया है। इस महीने केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकों, रक्षा सेवाओं, आयोगों और न्यायिक संस्थानों में हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। खास बात यह है कि इनमें से कई भर्तियों के जरिए उम्मीदवार अधिकारी स्तर की नौकरी हासिल कर सकते हैं।

अगर आप ग्रैजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो इन भर्तियों पर जरूर नजर डालें। कई भर्तियों की आवेदन प्रक्रियाएं जल्द बंद होने वाली हैं, इसलिए अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

1. SBI Apprentice Recruitment 2026
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने देशभर की शाखाओं में 7150 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। यह अवसर खासतौर पर उन युवाओं के लिए उपयोगी है जो बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करना चाहते हैं और व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

  • पद: 7150
  • योग्यता: स्नातक
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 जून 2026

2. Bank of Baroda Apprentice Recruitment 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बैंकिंग सेक्टर में प्रवेश करने के इच्छुक उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

  • पद: 5000
  • योग्यता: स्नातक
  • अंतिम तिथि: 8 जून 2026

3. SSC CGL Recruitment 2026
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • पद: 12,256
  • योग्यता: स्नातक
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 जून 2026
  • शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026
  • इस बार सीजीएल परीक्षा में सेक्शनल टाइमिंग भी लागू की गई है।

4. AFCAT 02/2026
भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एफकैट 02/2026 शानदार मौका है। फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी एवं गैर-तकनीकी) शाखाओं में भर्ती की जाएगी।

  • पद: 379
  • योग्यता: पदानुसार स्नातक/इंजीनियरिंग
  • अंतिम तिथि: 19 जून 2026
  • परीक्षा तिथि: 8 अगस्त 2026

5. UPSC CDS II 2026
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-II) 2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा।

  • पद: 451
  • अंतिम तिथि: 9 जून 2026
  • योग्यता: स्नातक/इंजीनियरिंग (पदानुसार)

6. UPSSSC Lower PCS Recruitment 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2516 पदों पर लोअर पीसीएस भर्ती निकाली है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति विभिन्न सरकारी विभागों में की जाएगी।

  • पद: 2516
  • योग्यता: स्नातक एवं पीईटी 2025 स्कोर
  • आवेदन अवधि: 29 मई से 18 जून 2026

7. UPSSSC Technical Assistant Recruitment 2026
कृषि क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके उम्मीदवारों के लिए यूपी में टेक्निकल असिस्टेंट के 2759 पदों पर भर्ती का अवसर उपलब्ध है।

  • पद: 2759
  • योग्यता: बीएससी एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेस्ट्री, होम साइंस, कम्युनिटी साइंस या संबंधित बीई/बीटेक डिग्री
  • पीईटी 2025 स्कोर अनिवार्य
  • अंतिम तिथि: 11 जून 2026

8. RSSB Computer Instructor Recruitment 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वरिष्ठ और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के कुल 3951 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

  • पद: 3951
  • योग्यता: कंप्यूटर से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री
  • अंतिम तिथि: 23 जून 2026
  • आवेदन शुल्क:
  • सामान्य/ओबीसी: 600 रुपये
  • एससी/एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर): 400 रुपये

9. Allahabad High Court Recruitment 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और कंप्यूटर असिस्टेंट के कुल 543 पदों पर भर्ती निकाली है।

  • पद: 543
  • अंतिम तिथि: 21 जून 2026
  • योग्यता: स्नातक डिग्री, कंप्यूटर डिप्लोमा तथा ओ लेवल-l या सीसीसी प्रमाणपत्र
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *