SMFCL Vacancy: सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 1.40 लाख तक; जानें आवेदन की शर्तें

SMFCL Vacancy: सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर भर्ती, वेतन 1.40 लाख तक; जानें आवेदन की शर्तें

सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने फाइनेंस, कंपनी सचिव और अन्य तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 18 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (SMFCL) में विभिन्न पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जून (रात 11:45 बजे)  तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत विभिन्न विषयों में E-1 ग्रेड के 12 कार्यकारी पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

वेतनमान के अनुसार उम्मीदवारों को प्रति माह 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। यह वेतन पद और अनुभव के आधार पर अलग-अलग होगा।

आवेदन के लिए योग्यता

  • वित्त (Finance): उम्मीदवार के पास CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) या CMA (कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट) की योग्यता होनी चाहिए।
  • परियोजनाएं (Projects): उम्मीदवार के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 60% अंक होना जरूरी है।
  • कानूनी (Legal): उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 साल की नियमित LLB या 5 साल की इंटीग्रेटेड LLB प्रथम श्रेणी (First Division) में पास की हो।
  • कंपनी सचिव (Company Secretary): उम्मीदवार ग्रेजुएट (स्नातक) होना चाहिए और उसके पास ICSI (Institute of Company Secretaries of India) की Associate या Fellow Membership होनी चाहिए।
  • आईटी (IT): उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में BE/B.Tech डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 60% अंक जरूरी हैं।

आयु सीमा की शर्तें

इस भर्ती के लिए सामान्य (UR) वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है और उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी। एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट के साथ अधिकतम 35 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है। वहीं ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है, जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक हो जाती है।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य (UR), EWS और OBC-NCL वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, बशर्ते वे संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड करें।

दो चरणों में होगा चयन

इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगा, जिसमें हर गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। परीक्षा देश के विभिन्न शहरों जैसे भोपाल, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई आदि में आयोजित की जाएगी।

दूसरे चरण में उन उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाएगा, जो CBT में सफल होंगे। उम्मीदवारों को 1:7 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर SMFCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे और इसकी जानकारी SMS व ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *