The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 150 अंक फिसला, निफ्टी भी कमजोर

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 से अधिक अंकों की गिरावट, निफ्टी 24,000 के करीब फिसला। शेयर बाजार के ताजा अपडेट और निवेश की रणनीति के लिए पढ़ें खबर। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से अधिक गिर गया। वहीं, निफ्टी 24 हजार से नीचे पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान एयरटेल और इंडिगो जैसे शेयरों में 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। 

सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर सेंसेक्स 99.63 (-0.13%) अंक कमजोर होकर 76,389.33 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 27.21 (-0.11%) अंक टूटकर 24,004.50 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में एक समय पर सेंसेक्स 264.82 अंक गिरकर 76,224.14 तक टूट गया। निफ्टी 27.6 अंक गिरकर 24,004.10 तक फिसला। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

इंडिगो, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ट्रेंट, टाइटन कंपनी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से पिछड़ गए। वहीं दूसरी ओर, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल और एचसीएल टेक के शेयर लाभ कमाने वाले प्रमुख शेयर रहे। प्रमुख सूचकांकों में व्यापक क्षेत्रीय गिरावट देखी गई, जिसमें निफ्टी ऑयल एंड गैस सूचकांक 0.31 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.22 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.14 प्रतिशत गिर गया। इस गिरावट के विपरीत, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा सूचकांक क्रमशः 0.23 प्रतिशत और 0.18 प्रतिशत चढ़े।

सोमवार को दिखी थी तेजी

इससे पहले सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट इसका मुख्य कारण थी। अमेरिकी-ईरान वार्ता से जुड़े सकारात्मक माहौल ने भी बाजार को मजबूत सहारा दिया था। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। हालांकि मंगलवार को सुबह बाजार में बिकवाली हावी दिखी।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने बताया कि लंबे समय बाद निफ्टी ने न केवल 20-दिवसीय एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) को पार किया, बल्कि इसके ऊपर बंद भी हुआ, जिससे मौजूदा स्तरों से आगे की तेजी को समर्थन मिला।मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, “ईरानी ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के बाद पश्चिम एशिया में लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंकाएं फिर से जाग उठीं, जिसके चलते एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट आई और पिछले सत्र की कुछ बढ़त उलट गई।”



administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *