कतर के गैस संयंत्र पर धमाका, 54 लोग गंभीर रूप से घायल, 18 लापता की तलाश जारी

कतर के गैस संयंत्र पर धमाका, 54 लोग गंभीर रूप से घायल, 18 लापता की तलाश जारी

कतर में एक गैस संयंत्र पर धमाके में 54 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। 18 लोग लापता भी हुए हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है। रास लाफान औद्योगिक क्षेत्र में हुए इस हादसे के बारे में कतर सरकार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है।

कतर के रास लफान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात धमाका हुआ। इस हादसे में कम से कम 54 लोग घायल हुए और 18 अन्य लापता हैं। यह क्षेत्र कतर का मुख्य प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल है। कतर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बारजान संयंत्र में सुविधाओं को फिर से शुरू करने के प्रयास के दौरान यह धमाका हुआ। धमाके के तत्काल बाद आई कुछ खबरों में देश के आंतरिक मंत्रालय ने कुछ लोगों के घायल होने की बात कही थी।

पश्चिम एशिया में शांति की कोशिशों के बीच कतर ने शुरू किया गैस उत्पादन
ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा किए जाने के कारण कतर अपने ग्राहकों तक गैस की खेप नहीं भेज पा रहा था। इसी वजह से कतर ने अपनी गैस उत्पादन गतिविधियों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था। हालांकि, युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने को लेकर जारी वार्ताओं के बीच ईरान द्वारा जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ कुछ ढीली करने के बाद कतर ने अपने निर्यात टर्मिनल को फिर से चालू करने की प्रक्रिया शुरू की थी। रविवार रात इसी प्रक्रिया के दौरान बरजान गैस आपूर्ति संयंत्र में विस्फोट हुआ और आग लग गई। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी कतर एनर्जी ने इस घटना की पुष्टि की है।

कतर के गृह मंत्रालय ने बताई स्थिति की गंभीरता
विस्फोट के बाद हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआत जांच के बाद अधिकारियों ने बताया था कि केवल कुछ लोग ही घायल हुए हैं। हालांकि, कई घंटे बाद कतर के गृह मंत्रालय ने कहीं अधिक गंभीर स्थिति का खुलासा करते हुए बताया कि इस हादसे में 54 लोग घायल हुए हैं। 

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *