आतंक के खिलाफ दुनिया को भारत का संदेश देगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, खोलेंगे पाकिस्तान की पोल

आतंक के खिलाफ दुनिया को भारत का संदेश देगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, खोलेंगे पाकिस्तान की पोल

जंग के मैदान में पाकिस्तान को घुटने पर लाने के बाद भारत अब एक अहम रणनीति के तहत पाकिस्तान के आतंक समर्थित चेहरे को दुनिया के सामने लाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 40 सांसदों की सात टीम बनाई है, जिसमें विपक्षी दल के भी सांसद है, जो विदेशों का दौरा कर वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान की पोल खोलेंगे।

पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। संसदीय कार्य मंत्रालय की शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के विरुद्ध एकमत और दृढ़ रणनीति को दुनिया के सामने रखेगा। वे आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत के सख्त रुख का संदेश लेकर जाएंगे। सरकार ने इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले नेताओं का चयन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से किया है, जो कई वैचारिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेता इस प्रकार हैं:

  • रवि शंकर प्रसाद (भाजपा सांसद)
  • बैजयंत पांडा (भाजपा सांसद)
  • शशि थरूर (कांग्रेस सांसद)
  • संजय झा (जदयू सांसद)
  • कनीमोझी (डीएमके सांसद)
  • सुप्रिया सुले (एनसीपी – शरद पवार गुट सांसद)
  • श्रीकांत शिंदे (शिवसेना सांसद)


कहां जाएंगे ये प्रतिनिधिमंडल?
इनमें से हर एक प्रतिनिधिमंडल करीब पांच देशों का दौरा कर सकता है। इनमें शामिल होंगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश और भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदार। बयान में यह भी कहा गया कि हर प्रतिनिधिमंडल में भारत के वरिष्ठ और अनुभवी राजनयिक भी शामिल होंगे।

एनडीए से चार, इंडिया ब्लॉक से तीन नेता
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में चार नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से हैं, जबकि तीन विपक्षी इंडिया गठबंधन से आते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल लगभग पांच देशों का दौरा कर सकता है। मंत्रालय के बयान में यह भी बताया गया कि प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठित राजनयिक भी शामिल होंगे। बयान में कहा गया, ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की सतत लड़ाई की पृष्ठभूमि में ये सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में महत्वपूर्ण साझेदार देशों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों का दौरा करेंगे।

वहीं इसे लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ‘जो क्षण सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, उनमें भारत एकजुट होता है। जल्द ही सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों का दौरा करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ हमारी साझा नीति को दुनिया के सामने रखेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का मजबूत प्रतीक है।’

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023
88.17 मीटर का थ्रो किया और स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रतियोगिता के जरिए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022
नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय एथलीट बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 88.13 मीटर के प्रयास के साथ रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया।

एशियन गेम्स, 2018
नीरज ने 2018 में एशियाई खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 88.06 मीटर का थ्रो कर इतिहास रचा था।

डायमंड लीग फाइनल 2024
नीरज ने ब्रसेल्स डायमंड लीग फाइनल में 87.86 मीटर का थ्रो किया। वह दूसरे स्थान पर रहे और खिताब से चूक गए। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *