प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। अलीगढ़ की सास-दामाद की लव स्टोरी ने जहां इस रिश्ते को कठघरे में खड़ा कर दिया था, वहीं अब यूपी के आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव में सास-दामाद से जुड़ा ऐसा मामला सामने आया है कि लोग इसकी चर्चा करते नहीं थक रहे हैं। पुरानी रंजिश और मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली गई। नाऊपुर निवासी रामावती (45) पत्नी रामबली राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का कारण उनके दामाद संजीव पांडेय और गांव के बिसकेतु सिंह के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
जानकारी मुताबिक, अंबेडकर नगर जनपद के मुस्तफाबाद थाना अहिरौली निवासी संजीव पांडेय अपनी कार से नाऊपुर गांव निवासी अवध नारायन के साथ ससुराल आ रहे थे। रास्ते में बिसकेतु सिंह, जो अपने दो छोटे भतीजों के साथ बाइक से बाल कटवाकर लौट रहे थे, उनकी बाइक की कार से हल्की टक्कर हो गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।
विवाद बढ़ने पर बिसकेतु अपने भतीजों को घर छोड़कर दोबारा संजीव के पास पहुंच गए। इस बीच, संजीव की सास रामावती को घटना की जानकारी मिली। वह अपने दामाद को बचाने और विवाद को शांत करने के लिए मौके पर पहुंचीं। बीच-बचाव के दौरान अचानक गोली चली, जो रामावती को जा लगी। गोली लगने से रामावती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई।
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को भी विवाद का कारण माना जा रहा है। लोगों की मानें तो संजीव विगत तीन माह से घूम फिरकर बीमार पत्नी के इलाज के लिए अक्सर ससुराल में ही अवध नारायन के साथ रह रहे थे। विवाद के समय भी वह अवध नारायन के साथ ही थे। पुलिस की मानें तो वह भी रामावती को गोली मारने वाल हथियार को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है।
थानाध्यक्ष अतरौलिया अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। या तो आरोपी पकड़ा जाए और हथियार बरामद हो या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
अतरौलिया थाने में सूचना मिली कि गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से मृत महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने रामावती को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद मृतका देवर ने बताया कि गांव के बिसकेतु और बंगाल सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। उनके सहयोगी के साथ विपक्षी का विवाद चल रहा था। इसी को लेकर यह घटना की गई है। – चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़



