अरब सागर में अचानक 26 डिग्री झुका लाइबेरियाई जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने 21 क्रू मेंबर्स को बचाया

अरब सागर में अचानक 26 डिग्री झुका लाइबेरियाई जहाज, भारतीय तटरक्षक बल ने 21 क्रू मेंबर्स को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने लिबेरिया ध्वज वाले कंटेनर जहाज एमएससी ईएलएसए 3 के चालक दल से आपातकालीन कॉल मिलने के बाद शनिवार दोपहर को बचाव अभियान शुरू किया. जहाज पर कुल 24 सदस्य थे, जिनमें से 21 को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. कप्तान, मुख्य अभियंता और द्वितीय अभियंता जहाज पर बने हुए हैं |

केरल के कोच्चि के पास लाइबेरिया ध्वजवाहक कंटेनर जहाज एमएससी ईएलएसए 3 दुर्घटनाग्रस्त हुआ. जहाज के 26 डिग्री झुकने के बाद भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने बचाव अभियान शुरू कर दिया. ये जहाज 23 मई को विझिंजम पोर्ट से रवाना हुआ था और 24 मई को कोच्चि पहुंचने वाला था|

कई घंटों तक चले इस मुश्किल ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड्स ने जहाज़ पर मौजदू 24 क्रू मेंबर्स में से 21 को बचा लिया गया, ये पूरी कार्रवाई बड़े ही होशियारी और वक्त पर की गई, जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया। बाकि तीन, कैप्टन, चीफ इंजीनियर और सेकेंड इंजीनियर जहाज पर ही हैं ताकि बचाव अभियान को सुविधाजनक बनाया जा सके. भारतीय तटरक्षक बल के जहाज और विमान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान को रोका जा सके|

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *