आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वीडी सतीशन, 20 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे वीडी सतीशन, 20 मंत्रियों का भी शपथ ग्रहण

वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज सतीशन के साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है कि सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ समारोह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। सीएम सतीशन के साथ यूडीएफ कैबिनेट में कौन से मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी? अमर उजाला की इस खबर में जानिए

केरल में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण है। तिरुवनंतपुरम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन के साथ उनके मंत्रिपरिषद के 20 सहयोगियों को शपथ दिलाएंगे। खुद सतीशन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि वे सोमवार सुबह 10 बजे 20 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

सतीशन ने शपथ ग्रहण के लिए सेंट्रल स्टेडियम आने का सार्वजनिक निमंत्रण दिया

राज्यपाल को सौंपी गई सूची में कौन-कौन नाम शामिल?
वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।

गठबंधन सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्री
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे।

चुनाव में किस दल को कितनी सीटों पर जीत मिली?

यूडीएफ ने 2026 के केरल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और सीएम पिनरई विजयन नीत शासन का अंत हुआ। कांग्रेस के नेतृत्व में यूडीएफ गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की।  आईयूएमएल ने 22, एलडीएफ ने 35 और भाजपा ने 3 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *