बरेली में सिपाही की मौत: कमरे में खून से लथपथ मिला शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता… फोन भी बंद

बरेली में सिपाही की मौत: कमरे में खून से लथपथ मिला शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता… फोन भी बंद

रेली में सिपाही मुकेश त्यागी की मौत के मामले में कई तथ्य उलझे हुए हैं। सिपाही की पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं है। उनका फोन भी बंद है। मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। 

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में किराये के मकान में रहने वाली सिपाही मुकेश त्यागी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार को उसका शव खून में लथपथ मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय अजय कुमार ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। सिपाही की पत्नी और बेटी लापता हैं। उनका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस उनके बारे में भी पता लगा रही है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। कोतवाली से निलंबन के बाद उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। मढ़ीनाथ इलाके में वह पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुकेश शराब पीने के आदी थे और चार जून से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे। उनका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था।

मंगलवार को भी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी और बेटी घर से चले गए थे। शराब पीकर ड्यूटी करने के मामले में मुकेश के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही के सिर में चोट लगी है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि उसके गिरने के दौरान सिर दीवार में टकराने से ऐसा हुआ है। पत्नी और बेटी को तलाश किया जा रहा है। परिवार वालों को सूचित किया गया है। सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। 

up police constable dies his body found in the room in Bareilly
सिपाही मुकेश त्यागी का फाइल फोटो, जांच करते पुलिस अधिकारी – फोटो : अमर उजाला

पत्नी और बेटी के मोबाइल ऑफ, तलाश में जुटी पुलिस
सिपाही मुकेश त्यागी की मौत के मामले में कई तथ्य उलझाऊ हैं। सिपाही की पत्नी और बेटी का कोई सुराग नहीं है। उनका मोबाइल फोन भी ऑफ आ रहा है। सूचना मिलने के बाद मुकेश के परिवार वाले भी बरेली पहुंच गए। फिलहाल वह भी घटना को लेकर कुछ बोलने से इन्कार कर रहे हैं। मुकेश चार जून से ड्यूटी नहीं जा रहे थे। उनके सिर में गंभीर घाव के साथ हड्डी भी टूटी है। घर में एक दीवार पर भी खून लगा हुआ है। 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दीवार पर खून के निशान और सिर की चोट आपस में मेल खा रहे हैं। जांच में पति-पत्नी के बीच शराब के कारण अक्सर झगड़े की बात सामने आई है। मुकेश शराब के नशे में खुद ही गिरे और उनका सिर दीवार में टकरा गया या फिर किसी ने उनको धक्का दिया। इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। 

पत्नी और बेटी से संपर्क नहीं हो पा रहा। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि पत्नी और बेटी तीन दिन पहले आखरी बार देखी गई थीं। इस बात की संभावना से भी अधिकारी इन्कार नहीं कर रहे कि मुकेश ने दोस्तों के साथ शराब पी हो और फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो। एसएसपी ने बताया कि जांच जारी है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *