बारिश में खुजली से हैं परेशान? घर पर रखी ये चीजें देंगी तुरंत राहत

बारिश में खुजली से हैं परेशान? घर पर रखी ये चीजें देंगी तुरंत राहत

यदि आप बारिश के मौसम में होने वाली खुजली से परेशान हैं, तो हमारे द्वारा बताए गए नुस्खों को एक बार ट्राई करके देख लें।

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे बारिश के मौसम पंसद न हो। खासतौर लोगों को बारिश में भीगना काफी पसंद आता है। पर, इस मौसम में त्वचा संबंधी दिक्कतें बढ़ने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मौसम में नमी का स्तर काफी बढ़ जाता है, जिस कारण त्वचा पर खुजली की समस्या उत्पन्न होती है। इसके साथ-साथ खुजली, दाने और रैशेज जैसे लक्षण आम हो जाते हैं।

इस समस्या से बचने के वैसे तो कई उपाय हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनको ट्राई करने के बाद आपको तुरंत राहत मिलेगी। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताते हैं, ताकि आप तत्काल ही इसका इस्तेमाल कर सकें। 

home remedy for body itching in monsoon season skin ki khujli kaise dur kare

नीम के पत्ते

हर घर के आस-पास आपको नीम के पत्ते काफी आसानी से मिल जाएंगे। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो खुजली और फंगल इन्फेक्शन से राहत दिलाते हैं। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से शरीर की खुजली को दूर कर सकते है।

इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले नीम के पत्तों को पानी में उबाल लें, और इस पानी को ठंडा करके नहाने के लिए इस्तेमाल करें। आप कुछ दिन इसके इस्तेमाल के बाद ही खुजली से राहत पा सकते हैं। 

home remedy for body itching in monsoon season skin ki khujli kaise dur kare

नारियल तेल और कपूर

ये दोनों चीजें हर समय-हर घर में उप्लब्ध होती हैं। ऐसे में आप चाहें तो ये नुस्खा आजमाकर भी शरीर की खुजली को दूर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिक्स करें। ध्यान रखें कि ये कपूर पिसा हुआ हो, ताकि इसे अप्लाई करने में आसानी हो।

home remedy for body itching in monsoon season skin ki khujli kaise dur kare

दोनों को चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद प्रभावित जगह पर लगाएं। इस पेस्ट के इस्तेमाल करने के बाद त्वचा की खुजली कम होती है और स्किन को ठंडक मिलती है। इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट अवश्य करें, क्योंकि कपूर हर किसी को सूट नहीं करता है।

home remedy for body itching in monsoon season skin ki khujli kaise dur kare

एलोवेरा जेल

शरीर की खुजली दूर करने के लिए ये सबसे आसान नुस्खा है। इसके लिए एलोवेरा जेल लेकर त्वचा पर अप्लाई करें। ये एलोवेरा जेल स्किन को मॉइस्चराइज करता है और खुजली, जलन व सूजन से राहत दिलाता है। इसके इस्तेमाल से पहले ध्यान रखें कि अगर एलोवेरा जेल ताजा होना चाहिए। कई बार केमिकल वाला एलोवेरा जेल आपकी दिक्कत को बढ़ा सकता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *