रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन; गूंजती रही धमाकों की आवाज

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन; गूंजती रही धमाकों की आवाज

रूस की वायु सेना ने बताया कि उसने रात भर में यूक्रेन में 550 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इनमें से ज्यादातर शाहिद ड्रोन थे। हमले में 11 मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने और यूक्रेन को हथियारों की कुछ खेप रोकने के अमेरिका के निर्णय के कुछ घंटों बाद हुआ।

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 550 मिसाइलें और शाहिद ड्रोन दागे। कीव में पूरी रात धमाकों की आवाज गूंजती रही। यूक्रेन ने बताया कि इन हमलों में 23 लोग घायल हो गए। इसके अलावा इमारतों को बड़ा नुकसान पहुंचा। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत करने और यूक्रेन को हथियारों की कुछ खेप रोकने के अमेरिका के निर्णय के कुछ घंटों बाद हुआ।

रूस ने नौ मिसाइलों और 63 ड्रोनों से आठ स्थानों पर सफलतापूर्वक हमला किया। वहीं यूक्रेनी वायु रक्षा ने दो क्रूज मिसाइलों सहित 270 ड्रोनों को मार गिराया। अन्य 208 लक्ष्य रडार से गायब हो गए और माना गया कि वे जाम हो गए हैं। रोके गए ड्रोनों का मलबा कम से कम 33 स्थानों पर गिरा।

10 जिलों में भारी नुकसान
यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं ने राजधानी कीव के 10 जिलों में से कम से कम पांच में नुकसान की सूचना दी है। सोलोमिंस्की जिले में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत आंशिक रूप से नष्ट हो गई। जबकि एक सात मंजिला इमारत की छत में आग लग गई। एक गोदाम एक गैरेज परिसर और एक ऑटो मरम्मत सुविधा में भी आग लग गई।

स्वियातोशिन्स्की जिले में एक 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। आस-पास के कई वाहनों में भी आग लगी। इसके अलावा गैर-आवासीय सुविधाओं में भी आग लगने की खबरें हैं। उधर शेवचेन्कीव्स्की जिले में एक आठ मंजिला इमारत पर हमला हुआ, जिसमें पहली मंजिल को नुकसान पहुंचा। डार्नित्स्की और होलोसिव्स्की जिलों में मलबा गिरने की सूचना मिली। यूक्रेन के राष्ट्रीय रेलवे ऑपरेटर उक्रज़ालिज़्नित्सिया ने कहा कि ड्रोन हमलों से कीव में रेल बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *