शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों ने 2024-25 में गंवाए 1.06 लाख करोड़; डेरिवेटिव ट्रेड पर सेबी का खुलासा

शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों ने 2024-25 में गंवाए 1.06 लाख करोड़; डेरिवेटिव ट्रेड पर सेबी का खुलासा

वित्तीय वर्ष 25 में फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफ एंड ओ) में ट्रेड करने वाले विशेष रिटेल निवेशकों की संख्या सालाना आधार पर 20 फीसदी घटी है। हालांकि, दो वर्ष पहले की तुलना में अब भी यह 24 फीसदी ज्यादा है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में शेयर बाजार में इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट (ईडीएस) में लगभग 91 फीसदी खुदरा निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा है। बाजार नियामक सिक्यिूरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी के अध्ययन में यह आंकड़े सामने आए हैं। 2024-25 में इसी तरह की प्रवृत्ति देखने को मिली थी। सेबी ने सोमवार को जारी अध्ययन में कहा कि वर्ष 2025 में इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में भारत के छोटे खुदरा निवेशकों का शुद्ध घाटा 41 फीसदी बढ़कर 1.06 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

सेबी का यह अध्ययन उन मीडिया रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया था कि पिछले साल 1 अक्तूबर को बाजार नियामक की तरफ से इक्विटी डेरिवेटिव ढांचे को मजबूत करने के लिए किए गए उपायों बाद निवेशकों का घाटा कम होना शुरू हो गया है। सेबी ने अपने उपायों के प्रभाव को जानने के लिए दिसंबर 2024 से मई 2025 की अवधि के सभी निवेशकों और रिटेल ट्रेडर्स की ट्रेडिंग का विश्लेषण किया।

सेबी ने कहा, छोटे निवेशकों और रिटेल ट्रेडर्स को बचाने के लिए सेबी ने जो उपाय किए थे उनमें लॉट साइज को बढ़ाना भी शामिल था। नियामक ने कहा कि सख्त उपायों के परिणामस्वरूप प्रीमियम शर्तों के अनुसार इंडेक्स ऑप्शन टर्नओवर में साल-दर-साल 9 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि दो साल पहले की तुलना में प्रीमियम शर्तों के अनुसार इंडेक्स ऑप्शन वॉल्यूम में 14 फीसदी की वृद्धि हुई है।

रिटेल निवेशकों की संख्या कम हुई
वित्तीय वर्ष 25 में फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफ एंड ओ) में ट्रेड करने वाले विशेष रिटेल निवेशकों की संख्या सालाना आधार पर 20 फीसदी घटी है। हालांकि, दो साल पहले की तुलना में अब भी यह 24 फीसदी ज्यादा है। वहीं, प्रीमियम संदर्भ में रिटेल टर्नओवर 11 फीसदी कम हुआ है लेकिन दो वर्षों में इसमें 36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *