नाबालिगों को ढाल बनाकर खुराफातियों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर; बरेली बवाल में बड़ा खुलासा

नाबालिगों को ढाल बनाकर खुराफातियों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर; बरेली बवाल में बड़ा खुलासा

बरेली हिंसा में बड़ा खुलासा हुआ है। खुराफातियों ने नाबालिग लड़कों को ढाल बनाकर पुलिस पर पत्थर बरसाए थे। जिसके बाद माहौल बिगड़ता चला गया। पथराव के बाद ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। 

मौलाना तौकीर के बुलावे पर जुटी भीड़ ने नाबालिगों को आगे कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। इस्लामिया मैदान पहुंचने की होड़ में भीड़ अफसरों और फोर्स की मौजूदगी में ही अराजकता पर उतारू हो गई। नावल्टी तिराहे के पास पुलिस अफसरों पर पथराव शुरू कर दिया। तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

नौमहला मस्जिद से रजा मस्जिद के बीच मौलाना तौकीर की सक्रियता वाले इलाके में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया था। इस इलाके की मस्जिदों में नमाज का वक्त आमतौर पर एक से तीन बजे तक रहता है। मौलाना इस दौरान दिखाई नहीं दिए। उनके समर्थक सुबह का उनका वीडियो देखकर दोपहर करीब एक बजे नमाज के लिए नौमहला मस्जिद की ओर जाने लगे। 

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में बवाल के बाद पड़ीं प्रदर्शनकारियों की चप्पलें – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आमतौर पर मौलाना इसी मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं। नौमहला मस्जिद गेट पर खड़े एसपी यातायात अकमल खान ने लोगों को घर लौटने के लिए कहा। इस पर कुछ लोग लौट गए, लेकिन कुछ किशोर और नौजवान मौलाना को बुलाने की मांग करने लगे। 

नाबालिगों को आगे कर लब्बैक और आई लव मोहम्मद के लगे नारे
यहां मौजूद डीआईजी अजय साहनी ने उन्हें समझाने की कोशिश की। एक बार भीड़ वहां से लौट भी गई, लेकिन दोबारा नाबालिगों को आगे कर लब्बैक और आई लव मोहम्मद के नारे लगाने लगे। कई ने डीआईजी व एसपी सिटी की मौजूदगी में हूटिंग भी की। तब पुलिस ने लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ दिया।
 
Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लामिया मैदान जाने पर अड़े, फिर चप्पल छोड़ भागे
दोपहर बाद तीन बजे कुतुबखाना व बिहारीपुर से एकजुट होकर इस्लामिया कॉलेज मैदान की ओर बढ़ रही भीड़ को पुलिस ने खलील स्कूल तिराहे के पास रोकने की कोशिश की। वहां कुछ देर तनातनी के बाद युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। भीड़ दंत चिकित्सक डॉ. जीके सक्सेना मेमोरियल क्लीनिक में घुसी और बाहरी हिस्से में लगे शीशे तोड़ दिए। 
 
Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुकान के बाहर खड़ी दो बाइकें भी तोड़ दीं। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पत्थरबाजी शुरू कर दी। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें पुलिस भीड़ को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। लोग जान बचाकर भागते नजर आ रहे हैं। तमाम लोग अपनी चप्पल और जूते से लेकर टोपी व हेलमेट तक छोड़ भागे।

एसपी सिटी को निशाना बनाकर किया पथराव
डीआईजी और एसपी सिटी खलील स्कूल के पास हंगामा रुमने के बाद कोतवाली के पास आ गए। नारेबाजी करती भीड़ यहां भी पहुंच गई। महादेव पुल के ऊपर और नीचे दोनों ओर भीड़ थी। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो नेतृत्व कर रहे लोगों ने किशोरों को आगे कर दिया।

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में प्रदर्शनकारियों की चप्पलें और बाइक – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इनमें कुछ के हाथ में पत्थर तो कुछ के हाथ में आई लव मोहम्मद लिखी तख्यियां थीं। इन्होंने एसपी सिटी को निशाना बनाकर पत्थर फेंकने शुरू किए तो पुलिस ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे भगदड़ मची। साथ ही, लाठीचार्ज करके पुलिस ने रास्ता खाली करा दिया।

बरेली में बवाल: पथराव-फायरिंग में 22 पुलिसकर्मी घायल, 30 आरोपी हिरासत में
बरेली में आई लव मोहम्मद के समर्थन में इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को जुटी भीड़ मौलाना के नदारद रहने से अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की।

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots

डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक, इसमें 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। लाठीचार्ज भी किया। डीआईजी ने कहा कि शाम पांच बजे स्थति काबू में आई। पुलिस 30 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots

मौलाना ने 19 सितंबर को किया था एलान 
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा में 19 सितंबर को एलान किया था कि शुक्रवार को वह इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित सापन डीएम को सौंपेंगे। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी थी। बृहस्पतिवार रात 12 बजे अधिकारियों ने आईएमसी की ओर से जारी पत्र को सार्वजनिक किया था। इसमें कार्यक्रम स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई थी। 

शुक्रवार सुबह जारी किया वीडियो 
वहीं, शुक्रवार सुबह मौलाना तौकीर ने वीडियो जारी कर रात में जारी पत्र को फर्जी बताया। दावा किया कि विरोध-प्रदर्शन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप ही होगा। उनके बुलावे पर शहर में भीड़ जुटी, पर अपराह्न साढ़े तीन बजे तक मौलाना का कोई पता न चला। तब मौलाना के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डॉक्टर की दुकान के शीशे तोड़े 
नौमहला मस्जिद पर हंगामा व नारेबाजी शुरू हुई तो डीआईजी अजय साहनी व एसपी सिटी मानुष पारीक वहां पहुंचे। उनके समझाने पर भीड़ वहां से हटी तो बिहारीपुर में खलील स्कूल तिराहे के पास स्थिति बेकाबू हो गई। उग्र युवकों ने एक डॉक्टर की दुकान के शीशे और बाहर खड़ी दो बाइकें तोड़ दीं। भीड़ को हावी होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद शाम पांच बजे तक जगह-जगह उपद्रवियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प होती रही।

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर खदेड़ा 
इससे पहले श्यामगंज में भी भीड़ बेकाबू हो गई। पथराव और फायरिंग की नौबत आई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। नावल्टी चौराहा पर आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा गया। एसएसपी ने खुद माइक संभाला। लोगों से घर जाने की अपील की। पुलिस शहर में बवाल भड़काने के लिए मौलाना व उनके सहयोगियों पर कानूनी शिकंजा कसने की रूपरेखा बना रही है। 

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बवाल से प्रभावित इलाके
बिहारीपुर, श्यामवंग, कुतुबखाना, इस्लामिया मार्केट, मैलानी मार्केट, कोहाड़ापौर, आलमगिरीगंज, बांस भांडी, सिविल स्वयंस, साहूकारा और पुराना बस अड्डा।

बवाल में कुछ लोगों के घायल होने की आशंका
कुछ लोगों के घायल होने की आशंका है लेकिन उनकी संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि तस्वीरों में टूटे हुए शीशे बिखरे हुए जूते और सड़कों पर पत्थर पड़े थे। 

Bareilly Violence Minors to carry out plans and miscreants pelted stones police big reveal in Bareilly riots
बरेली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करती पुलिस – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान जाने पर अड़ी थी भीड़
जैसे ही भीड़ ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की और मार्च करने का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें खलील तिराहा पर रोकने की कोशिश की। इसके कारण प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ की, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। हम लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। 

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *