गुरुग्राम में थार का भीषण हादसा: डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, तीन युवती और दो युवकों की हादसे में मौत

गुरुग्राम में थार का भीषण हादसा: डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, तीन युवती और दो युवकों की हादसे में मौत

गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ब्लैक थार गाड़ी झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। जिनमें तीन युवती और दो युवकों की मौत हो गई है। ओवरस्पीड होने के कारण थार बेकाबू हुई।

गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से एक बेकाबू थार गाड़ी जा टकराई। इस भीषण हादसे में थार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं। थार में कुल छह लोग सवार थे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण थार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से तेज रफ्तार थार जा टकराई। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं। इस हादसे में 3 युवती सहित 2 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। 

थार सवार लोगों की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा निवासी राय बरेली, उत्तर प्रदेश, कपिल शर्मा निवासी अर्जुन नगर, बुलन्दशहर, उत्तर प्रदेश, आदित्य प्रताप सिंह निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश, गौतम, निवासी मोहाना गांव, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। अन्य दो लोगों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *