गुरुग्राम हिट एंड रन केस: ‘…मैं बच नहीं पाती’, अदालत में सिया बोली- उसने बार-बार कार को पास लाकर डराया

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: ‘…मैं बच नहीं पाती’, अदालत में सिया बोली- उसने बार-बार कार को पास लाकर डराया

गुरुग्राम की जिला अदालत में मजिस्ट्रेट के सामने बाइक राइडर सिया ने बयान दर्ज कराए। इस दौरान सिया ने बताया कि कार सवार आरोपी ने खिड़की से कमेंट किया। उसे नजरअंदाज किया तो आरोपी कार से पीछा करने लगा। सोमवार को गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक महिला बाइकर को कार सवार युवक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में स्पोर्ट्स बाइक कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया था।

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक सवार युवती को टक्कर मारने के मामले में मंगलवार शाम जिला अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराते समय सिया ने कहा मैंने यदि सुरक्षा किट नहीं पहनी होती तो शायद मैं बच न पाती। सिया ने नाम और पता बताते हुए खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया।

सिया ने बताया कि रविवार को वह बाइक सवार दोस्तों के साथ गुरुग्राम में एक कैफे तक सवारी पर निकली थी। रास्ते में एक कार सवार आरोपी ने खिड़की से कमेंट किया। युवती ने उसे नजरअंदाज किया, लेकिन आरोपी कार से पीछा करने लगा। उसने बार-बार कार को मोटरसाइकिल के करीब लाकर डराया।

सेक्टर-56 मेट्रो स्टेशन पार करते हुए आरोपी ने तेज रफ्तार से टक्कर मारी और भाग गया। उसने रुककर देखने की जहमत तक नहीं उठाई। मेरे दोस्त ने उसे रोकने का प्रयास किया तो भी आरोपी गाली देकर कार भगा ले गया।

Gurugram hit-and-run case Siya Says IN Court I wouldn't have survived if I hadn't worn the safety kit
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया – फोटो : ani

हम परेशान कर रहे थे तो पीछा क्यों किया
हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में युवती ने अपनी बात रखी है। युवती ने कहा कि हादसे के बाद से घटना से जुड़े वीडियो लगातार सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर चल रहे हैं। पीड़िता ने वीडियो में लगाए जा रहे कुछ आरोपों पर सवाल उठाते हुए अपना पक्ष रखा।

युवती का कहना है कि कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाइक को बार-बार तेज और धीमा किया जा रहा था। ऐसा कर दूसरे वाहन चालकों को परेशान किया जा रहा था। युवती ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कौन किसे परेशान कर रहा था। 
 

Gurugram hit-and-run case Siya Says IN Court I wouldn't have survived if I hadn't worn the safety kit
सड़क पर घिसटती बाइक राइडर शिवानी उर्फ सिया – फोटो : वीडियो ग्रैब

उसने यह भी सवाल उठाया कि अगर उन्हें लग रहा था कि बाइक की रफ्तार कभी तेज तो कभी धीमी की जा रही है, तो वे पूरे रास्ते उसका पीछा क्यों कर रहे थे। युवती ने दावा किया कि सामने से आई गाड़ी ने लेन बदलते हुए उसकी बाइक को टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। 

उसके मुताबिक घटना के दो वीडियो सामने आए हैं, जिनमें हादसे का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। युवती ने कहा कि अगर टक्कर के बाद कुछ सेकंड का अंतर भी होता तो उसे गंभीर चोट लग सकती थी। उसने सवाल उठाया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके पर क्यों नहीं रुका और यह देखने की कोशिश क्यों नहीं की कि घायल व्यक्ति की हालत कैसी है।

राइडिंग गियर पहनने के बावजूद बाइकर सिया को कई जगह चोटें
गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया को टक्कर मारने के मामले में शिवानी के भाई दीपांकर चौहान ने राजस्थान से गिरफ्तार किए गए कार चालक कल्याण बैंसला के इस दावे को खारिज किया कि घटना गलती से हुई थी।

भाई ने कहा-कार चालक खुद को बचाने के लिए कह रहा कि सब कुछ सामान्य था
दीपांकर ने कहा कि आरोपी खुद को बचाने के लिए कह रहा है कि सब कुछ सामान्य था। अगर यह गलती थी, तो उसे रुकना चाहिए था। घटना में शिवानी उर्फ सिया की स्पोर्ट्स बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई थी। 

administrator

Related Articles