अलीगढ़ में गोपी पुल पर कैंटर-कार की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, चार जिंदा जले, एक हुआ घायल

अलीगढ़ में गोपी पुल पर कैंटर-कार की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों में लगी आग, चार जिंदा जले, एक हुआ घायल

यूपी के अलीगढ़ में गोपी पुल पर कैंटर और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग जिंदा जल गए। एक घायल हुआ है, जिसे अलीगढ़ मेडिकल भेजा गया है।

अलीगढ़ के अकराबाद थाना अंतर्गत जीटी रोड स्थित गोपी पुल के ऊपर 23 सितंबर की तड़के सुबह कैंटर और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे कैंटर और कार में आग लग गई। आग लगने से दोनों वाहनों में सवार चार लोग जिंदा जल गए। हादसे में एक गंभीर घायल हुआ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपी पुल के ऊपर तड़के सुबह एक कैंटर और कार के बीच टक्कर हो गई। जिससे दोनों गाड़ियों में आग लग गई। आग लगने से कार में सवार तीन लोग तथा कैंटर चालक की जिन्दा जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि थाना अकराबाद अंतर्गत आज सुबह गोपी पुल पर दो गाड़ियों की भिड़ंत हो गई है। भिड़ंत के चलते दोनों गाड़ियों में आग लगने व कुछ लोगों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। घायलों को गाड़ी से निकालकर एम्बुलेंस से जेएनएमसी ट्रामा सेन्टर रवाना किया गया। दुर्घटना में चार लोगों के मृत्यु होने की संभावना है। मृतकों की शिनाख्त करके पंचायतनामा व पोस्टमार्टम  हेतु शवों को मोर्चरी भिजवाया जा रहा है। जल्द ही इनकी पहचान कर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। यातायात व्यवस्था सुचारू है। मौके पर शांति है ।

administrator

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *